Kaustubh Raj
Writer|Poet|Lyricist
मत पूछ कि क्या हाल है मेरा तेरे पीछे
तू देख कि क्या रंग है तेरा, मेरे आगे
- Mirza Ghalib
23/09/2024
हिंदी कुटुंब विस्तार,
ओज,निर्भीक सृजन की बहार।
स्वाभिमान स्वर्ण,देश से प्यार,
दिनकर है,नाम विदित संसार।
बौद्ध उपज,सकल संचार,
मां को दिया,भव्य उपहार।
हिमालय तंद्रा,खोजते थाह,
दिल्ली में व्यथा,विपथगा प्रवाह।
शुष्कता रिपु,गतिशील आहार।
सौरभ प्रभा,राष्ट्रोन्नति विचार।
चेतना राष्ट्रीय,हृदय विहार,
ढूंढती हिंदी,रश्मिरथी हार।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳💫💫🇮🇳🇮🇳🇮🇳
आप सभी को हिंदी साहित्य कुटुंब के अभिन्न घटक "राष्ट्र-कवि"(स्व)श्री रामधारी सिंह{दिनकर} जी की जयंती पर अनंत शुभकामनाएं।अपने सृजन में राष्ट्रीय चेतना के प्रवाह को निर्बाध रूप से मानस पटल पर अंकित करते हुए,इन्होंने सदैव ही देश की उन्नति के सपनों को देखना और उसके प्रति कर्मरत होते हुए निहारने को ही अपने चक्षु की सार्थकता कहा है॥🙏💐❤️
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the establishment
Telephone
Website
Address
Lucknow