PETWA
Physical Education Teachers Welfare Association (PETWA) is recognized by UP Education Directorate as Teachers Union.
21/01/2025
आप सभी शारीरिक शिक्षा साथियों को नमस्कार...
आप सभी साथियों को वर्तमान में चल रही अफवाह के संबंध में अवगत कराने की आवश्यकता पड़ रही है। कि फिजिकल एजुकेशन टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की स्थापना 2010 में आदरणीय जे.जे. जोसफ सर के नेतृत्व में की गई थी।
आदरणीय जोसफ सर के आह्वान पर शारीरिक शिक्षा से संबंधित लगभग सभी छोटे-बड़े संगठनो मिलकर एक एकीकृत "फिजिकल एजुकेशन टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश" की स्थापना की गई थी ।
सर जी के प्रयासों से ही फिजिकल एजुकेशन टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश को शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का शिक्षा विभाग एवं प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त एकमात्र संगठन के रूप में स्थापित किया, जो की वर्ष 2010 से निरंतर कार्य कर रहा है।
जोसफ सर ने सेवानिवृत्त होने से पूर्व उच्च माध्यमिक शिक्षा , माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा इकाई का गठन किया और तीनों इकाईयों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए। वर्तमान में आदरणीय जोसफ सर स्थापक, संरक्षक और मार्गदर्शक है।
फिजिकल एजुकेशन टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य कोई शारीरिक शिक्षा का संगठन नहीं है और जो कोई मूल के संगठन के अलावा पेटवा के नाम से कार्य कर रहे हैं वे सभी पूर्णता फर्जी है।
कुछ ऐसे आस्तीन के सांप जो आदरणीय जोसफ सर के प्रदेश अध्यक्ष रहते कुछ कार्य नहीं कर सके। उन्हें लगा कि आदरणीय जोसफ सर के सेवानिवृत होने का फायदा उठाया जाए... उनके संज्ञान में यह नहीं था कि जोसफ सर ने सेवा निवृत होने से पूर्व 2021में ही फिजिकल एजुकेशन टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की तीनों शाखा के प्रदेश अध्यक्षों सहित कार्यकारिणी समितियां को भी नामित कर दिया था।
प्रदेश अध्यक्ष (उच्च शिक्षा )
डॉ. डी. के. सिंह
प्रदेश अध्यक्ष (माध्यमिक शिक्षा) उत्तर प्रदेश
डॉ. अनूप श्रीवास्तव
प्रदेश अध्यक्ष (बेसिक शिक्षा) उत्तर प्रदेश
श्री रवि कुमार
इन प्रदेश अध्यक्षों के अलावा यदि कोई स्वयंभू अपने को PETWA,UP का प्रदेश अध्यक्ष बताता है तो वह पूर्णता फर्जी है। ऐसे फर्जी प्रदेश अध्यक्षों के बहकावे में ना आए और ना कोई सहयोग राशि प्रदान करें यदि ऐसा होता है तो यह आपकी स्वयं की होगी।
26/11/2021
आप सभी साथियों को नमस्कार।
PETWA के प्रांतीय आवाहन पर दिनांक 25 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक ज्ञापन का कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें माननीय महानिदेशक स्कूली शिक्षा को संबोधित ज्ञापन स्पीड पोस्ट/ रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से स्वयं हस्ताक्षरित या ग्रुप (4 से 10 सदस्यों के हस्ताक्षर ) वाला ज्ञापन प्रेषित करना सुनिश्चित करे।
यह हमारी विभागीय लड़ाई की अहम कड़ी है।
आजादी के समय से शारीरिक शिक्षा विषय लागू है इसका पाठ्यक्रम 2004 पुनरीक्षित किया गया है आप सभी को अवगत कराना है कि विभाग में अभी तक शारीरिक शिक्षा के नाम पर सिर्फ शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती की गई है इतना महत्वपूर्ण विषय होने के बावजूद विषय की गंभीरता को नहीं समझा जा रहा है क्योंकि हमारे अपने अधिकारियों को पीटीआई, खेल शिक्षक और शारीरिक शिक्षक तीनों एक ही दिखते हैं ऐसा नहीं है यह तीनों अलग-अलग पद है इसी कारण से हमें अपनी बात को सरकार से मांग करने के पहले अपने उच्च अधिकारियों के सामने इस प्रस्ताव को रखना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि अगर हमारे उच्च अधिकारी इस बात को गंभीरता से लेंगे तो कोई भी सरकार हो हमको नियमित शिक्षक बनाने के लिए बात होगी शारीरिक शिक्षा विषय को खारिज नहीं किया जा सकता क्योंकि विद्यालयों का पूर्णता क्रियान्वयन शारीरिक शिक्षा की पाठ चर्चा के अनुक्रम के अनुसार की हो रहा है इसलिए हम माननीय महानिदेशक स्कूली शिक्षक को ज्ञापन प्रेषित करें जिससे हमारी बात को महानिदेशक जी सरकार के सामने प्रस्तुत करें और हमको नियमित शिक्षक बनाया जा सके।
इसलिए प्रत्येक जिले से आप स्वयं हस्ताक्षरित या अपने चार छे 10 साथियों के साथ ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर स्पीड पोस्ट रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अवश्य प्रेषित करें और ज्ञापन की फोटो के साथ रजिस्टर्ड डाक की स्पीड पोस्ट की रिसीविंग को 76 51 88 59 30 पर अवश्य प्रेषित करें जिससे अधिकारियों को संज्ञान प्राप्त कराया जा सके।
आपसे विनम्र निवेदन है की प्रत्येक दशा में ज्ञापन प्रेषित करे।
यह प्रयास हमारे लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है क्योंकि जब हमारे उच्च अधिकारी हमारे पक्ष में खड़े होंगे तो हमारा नियमितीकरण निश्चित है आप सभी साथियों से निवेदन है कि कृपया इस पोस्ट को अपने प्रत्येक शारीरिक शिक्षक अनुदेशक, प्रशिक्षित बेरोजगार साथी तक अवश्य पहुंचाएं जिससे अनुदेशकों का नियमितीकरण सुनिश्चित हो और रिक्त विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा शिक्षक की नई नियुक्ति की जा सके।
आपके सहयोग की अपेक्षा करता हूं यह हम आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रयास कर रहे है
आपका अपना लगातार संघर्ष करने वाला साथी ।
धन्यवाद
रवि कुमार
7651885930
(Call & Whatsapp)
प्रदेश अध्यक्ष
PETWA
बेसिक शिक्षा इकाई
09/10/2021
# # हीरे को दे तराश तो कीमत बढ़ जाती है,
जो विद्या धन हो पास तो जिंदगी सँवर जाती है,
यदि फल-फूल रखों प्रभु के आगे तो प्रसाद बन जाता है,
अगर शिष्य झुके गुरु के आगे तो इंसान बन जाता है
शारीरिक शिक्षा के पितामह जे. जे. जोसेफ प्रधानाचार्य क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, संरक्षक (PETWA U.P) को PETWA परिवार की ओर से जन्मदिन 🎂💐 की दिल से बहुत बहुत शुभकामनाएं 🎂💐💐
रवि कुमार
7651885930
( Call & whatsapp)
प्रदेश अध्यक्ष
PETWA
बेसिक शिक्षा इकाई
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Lucknow
226024