Journalist Ashutosh

Journalist Ashutosh

Share

News producer at NBT

26/10/2022

कहाँ से आयी सोनपापड़ी

हमारा देश अपनी विविधताओं और त्यौहारों के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। यूँ तो बाज़ार में कई प्रकार की मिठाइयाँ जैसे ‘कलाकंद’, ‘रसमलाई’, ‘काजूकतली’, ‘मोहनथाल’ आपको देखने को मिलेंगी जो स्वाद में एक से बढ़कर एक होती हैं । लेकिन दीपावली का त्यौहार आते ही जिस मिठाई की डिमांड सबसे ज़्यादा होती है वो है ‘सोनपापड़ी’। मुंह में रखते ही घुल जाने वाली मिठाई ‘सोनपापड़ी’ भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित रही है। इसे कई नामों से जाना जाता है, जैसे सोन पापड़ी, सान पापड़ी, शोमपापड़ी और सोहन पापड़ी।

तो चलिए इस दीपावली सेलिब्रेशन के मौके पर जानिए, कहां से आई यह सोन पापड़ी जो इतना पॉपुलर हो गई...

सोनपापड़ी या सोहन हलवा या पतीसा बेशक भारतीय मिठाई है, लेकिन यह बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी खूब खाई जाती है। इसके अस्तित्व की कहानी ज्यादा स्पष्ट तो नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि पश्चिमी महाराष्ट्र से निकलकर यह भारत के कई हिस्सों तक पहुंची। एक कहानी है कि इसका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में रहने वाले लोगों के बीच यह मिठाई ज्यादा पॉपुलर है।

भारत में बेशक इस मिठाई पर मीम्स बनते हैं, लेकिन सोनपापड़ी दुनिया की कई मशहूर मिठाइयों से मिलती-जुलती है। तुर्की का ‘पिस्मानिये’ ऐसी ही एक मिठाई है। तुर्की में ‘पिस्मानिये’ बड़े मशहूर हैं। ये भूने हुए आटे, मक्खन, और चीनी से बनते हैं और पिस्ते से सजाए जाते हैं। सोन पापड़ी भुने बेसन और खरबूजे के बीजों के मिश्रण से बनी होती है। सोनपापड़ी एक प्राचीन मिठाई ‘पतीसे’ की तरह ही होती है ,इनमें बस ये फर्क है कि पतीसा थोड़ा ज्यादा सख्त होता है, जबकि सोनपापड़ी मुँह में रखते ही घुल जाती है।

फेस्टिवल कोई भी हो, हमारे देश में मिठाइयों का अपना अलग ही महत्व है, लोग एक दूसरे को गिफ़्ट के रूप में मिठाइयाँ ज़रूर देते हैं।
दिवाली के मौके पर सबसे ज़्यादा गिफ़्ट दी जाने वाली और एक घर से दूसरे घर घूमने वाली मिठाई ‘सोनपापड़ी’ है, इसकी कई वजह रही हैं, जैसे- लम्‍बे समय तक इसका खराब न होना, आसानी से हर राज्‍य में उपलब्‍ध होना और ब्रांडेड प्रोडक्‍ट के तौर पर मौजूदगी।
तो देखा आपने, दिवाली की यह सबसे फ़ेमस मिठाई ‘सोनपापड़ी’ अपने आप में कितनी लाजवाब है।
आप भी ‘सोनपापड़ी’ के स्वाद का लुत्फ़ ज़रूर उठाएँ।

———✍🏻 आशुतोष कुमार दुबे

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Telibagh, Pawanpuri
Lucknow
226002