Media Charcha

Media Charcha

Share

फ़िल्म, समाचार, प्रचार-प्रसार, समीक्षा एवं मनोरंजन चर्चा, परिदृश्य।

02/02/2025

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म में वायरल गर्ल मोनालिसा।

Photos from Media Charcha's post 06/12/2024

राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव कर रहे हैं डेब्यू ,निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर' से

मर जाऊंगा, लेकिन अनुभव सिन्हा की वामपंथी सोच वाली फिल्में नहीं बनाऊंगा, अनुभव समाज को भ्रमित कर रहे हैं - सनोज मिश्रा ............….............................................

मणिपुर हिंसा की चर्चा आज विश्वस्तर पर हो रही है, लेकिन अभी तक इसका समाधान होता नहीं दिखाई दे रहा है। 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के मेकर अब मणिपुर हिंसा के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बनाने जा रहे हैं। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के लेखक निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र ने फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी तरह से वामपंथी सोच वाली फिल्में नहीं बना सकता। बतादें कि सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं।

सनोज मिश्र ऐसे डायरेक्टर हैं, जो समाज के ज्वलंत मुद्दे पर फिल्म बनाते हैं। चाहें उनकी फिल्म 'काशी टु कश्मीर' हो या फिर 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' हो। उनकी इस फिल्म का काफी विरोध हुआ था। यहां, तक की जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। सनोज मिश्र ने कहा, मैं अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज के ऐसे ज्वलंत मुद्दों दिखता रहूंगा। डायरेक्टर होने के नाते मेरा यह कर्तव्य भी हैं कि अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज की सच्ची तस्वीर पेश करूं। मैं किसी की धमकियों से नहीं डरता हूं। मुझे पता है कि मेरी स्वाभाविक मृत्यु नहीं होगी। मुझे मार दिया जाएगा, लेकिन मैं डरने वाला हूं।

सनोज मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा- मैं युवाओं को भ्रमित करने वाली फिल्में या वामपंथी सोच रखने वाले अनुभव सिन्हा की तरह एजेंडा फिल्में नहीं बनाता हूं। मैं फैक्ट्स को लेकर चलता हूं। समाज को गलत दिखा दिखाने वाली फिल्में नहीं बना सकता।

फिल्म के बारे में बात करते हुए सनोज मिश्रा ने कहा, यह फिल्म एक पॉलिटिशियन और गांव की गरीब लड़की की प्रेम कहानी है। यह एक विशुद्ध लव स्टोरी है, जो मणिपुर के वॉयलेंस से होकर गुजरती है। यह बहुत ही संवेदनशील विषय है, इसलिए फिल्म की कहानी के बारे में अभी विस्तार से नहीं बता पाऊंगा।

फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के जरिए एक्टर राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। रंग मंच की दुनिया में उनका बहुत बड़ा नाम है। अमित राव ने कहा, मुझे काफी समय से फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन मैने कभी फिल्मों में एक्टिंग को गंभीरता से नहीं लिया। जब इस फिल्म के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्र ने मुझसे संपर्क किया और फिल्म की कहानी सुनाई तो इस फिल्म में काम करने से खुद को नहीं रोक पाया। मुझे लगता है कि बॉलीवुड में मेरी शुरुआत का यह अच्छा समय है। मैं समझता हूं कि इस फिल्म में अभिनय की सारी भावनाएं व्यक्त कर पाऊंगा।

सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्र हैं। फिल्म के सह -निर्माता यामीन खान, जावेद देवरियावाले ,धीरेंद्र ठाकुर, और संजय कुमार हैं। इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। अमित राव के अलावा इस फिल्म में देश की प्रसिद्ध योग शिक्षिका मानसी गुलाटी और भजन सम्राट अनूप जलोटा भी एक खास किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन जारी है।
इस औसर पर अपूर्वा दत्ता, दीपक सुथा, महमूद अली, महिमा गुप्ता , श्वेता, ज्ञान चंद्र, शिव आर्यन, पप्पू यादव उपस्थित थे । Sanjay Bhushan

20/08/2024

निर्देशक सनोज मिश्रा को बंगाल ढूंढने जाएंगी उनकी पत्नी, कंगना रनोट बोलीं- मैं ढूंढकर लाऊँगी

पश्चिम बंगाल की सत्य घटनाओं पर आधीरित फिल्म ‘ द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा कई दिनों से गायब हैं। डायरेक्टर की पत्नी श्रुति मिश्रा ने लखनऊ पुलिस स्टेशन में अपने पति की गुमसुदगी की F.I.R. दर्ज कराई हैं। अब वो खुद अपने पति की तलाश में आज कोलकोता निकल रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा की पत्नी को आश्वाशन दिया है कि वो खुद उनके पति को ढूंढकर लाएंगी।

दरअसल, फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की परेशानी तब से बढ़ी हुई है जब से उन्होंने फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल बनाई है। उन्हें पिछले डेढ़ साल से लगातार इनको धमकियाँ मिल रही थीं। सनोज मिश्रा पिछले ही दिनों जब वे अपनी उसी आगामी फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के प्रोमोशन और रीलीजिंग कि तैयारियों में देश भर में घूम रहे थे और इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त चल रहे थे तभी उनको पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से इसी केस के सिलसिले में मिलने के लिए कोलकाता बुलाया गया ।

सनोज मिश्रा 14 अगस्त को ही कोलकाता में पुलिस से मिलने के लिए गए थे जब वे कोलकाता में पुलिस से मिले तभी से उनके दोनों मोबाइल नम्बर लगातार स्विच ऑफ जा रहे हैं और उनका कोई खोज खबर भी नहीं मिल पा रहा है । ऐसे में उनके परिवार में अफरातफरी का माहौल है और किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनज़र सनोज मिश्रा की पत्नी द ने लखनऊ के गोमती नगर पुलिस थाने F.I.R दर्ज कराई है।

सनोज मिश्रा की पत्नी मदद के कई लिए कई लोगों से गुहार लगा चुकी हैं। उन्होंने रवि किशन और मनोज तिवारी से भी कई बार मदद की गुहार की, लेकिन उनके तरह से कोई मदद नहीं मिली। ऐसे समय में जब सनोज मिश्रा की पत्नी ने कंगना रनोट से बात की तो कंगना ने उन्हें आश्वाशन दिया कि वो खुद इनके पति को ढूंढकर लाएंगी। आज सनोज मिश्रा की पत्नी अपने पति को ढूंढने खुद ही कोलकाता निकल रही हैं। Sanjay Bhushan E-Bhojpuri Sansar Manoj Srivastava

Photos from Media Charcha's post 04/07/2024

प्रीमियर होने जा रही फिल्म "माँ बाप का बंटवारा" मेरे दिल के बेहद क़रीब है - गुंजन पंत .!

दुनिया मे हर चीज का बंटवारा हो सकता है और होते आया भी है , लेकिन क्या आपने कभी माँ बाप का बंटवारा होते हुए देखा है ? यदि नहीं देखा है तो आप या तो इस कलयुग में नहीं हैं या फिर आपके आसपास का माहौल बेहद से सभ्य और पुरातन संस्कृति को मानने वाला है। क्योंकि आज के इस घनघोर कलयुग में रिश्ते किस कदर तार तार होते जा रहे हैं इसको बताने की नहीं अपितु शिद्दत से महसूस करने की आवश्यकता है। ऐसी ही एक परिवार की कहानी में मुख्य भूमिका निभाकर आजकल ट्रेड की सुर्खियों में छाई हुई हैं भोजपुरी फिल्मों की सदाबहार अभिनेत्री गुंजन पंत। गुंजन पंत ने इसके पहले कई दर्जन भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से घर घर मे पहचान बना चुकी हैं और उम्मीद करते हैं कि इस नई फिल्म माँ बाप का बंटवारा से भी उनकी पहचान और बुलंद होने जा रही है। B4U के बजनर तले बनी फिल्म माँ बाप का बंटवारा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आगामी 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार को शाम 6:30 बजे व 7 जुलाई 2024 दिन रविवार को प्रातः 9:30 बजे B4U भोजपुरी पर किया जाएगा। गुंजन पंत इस फ़िल्म के बारे में कहती हैं कि यह एक बेहतरीन फ़िल्म है, एक खूबसूरत कहानी है जिसका बेहतरीन निर्देशन किया है बंटी जी ने । ऐसी फिल्मों को युवाओं को अवश्य ही देखनी चाहिए , क्योंकि जबतक युवा इस फ़िल्म को देखकर अपने समाज , अपने परिवार के प्रति सकारात्मक सोंच नहीं विकसित करेंगे तब तक हमारा प्रयास सफल नहीं हो सकता ।
माँ बाप का बंटवारा हमारे समाज की एक ऐसी सच्चाई है जिसको खुले दिल से स्वीकार कर पाना किसी भी भद्र इंसान के बस की बात नहीं है लेकिन इस आर्थिक और स्वार्थी होते जा रही दुनिया मे रिश्तों की इन मर्यादाओं को तार तार होने में भी जरा सी देर नहीं लगती । इन्हीं सभी सच्चाइयों को देखते हुए ही अभिनेत्री गुंजन पंत ने इस फ़िल्म माँ बाप का बंटवारा को करने में दिलचस्पी दिखाई थी । उन्होंने बताया कि आज के हालात की सच्चाई इस फ़िल्म में दिखाई गई है और इस तरह की फ़िल्म को समाज के हर तबके को पूरे परिवार के साथ बैठकर देखना चाहिए । सिनेमा अक्सर समाज का आईना कहा जाता है और यह सच्चाई भी है , हमें यह स्वीकार करना होगा कि समाज के इस रूप को हम एक बड़े पढ़े लिखे समाज मे ही बढ़ावा क्यों मिल रहा है ? हमें बदलाव लाना होगा और उसके लिए जागरूकता के तौर पर सबको इस सिनेमा को देखना चाहिए। गुंजन पंत फ़िल्म माँ बाप का बंटवारा में एक बेहद महत्वपूर्ण रोल में हैं और इसके लिए उन्होंने B4U भोजपुरी के तरफ से इस फ़िल्म के निर्माता संदीप सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने जो मुझे इस फ़िल्म के लिए अप्रोच किया और जब हमने इस विषय को सुना तो यह मेरे दिल को छू गई । मैं धन्यवाद करना चाहूंगी संदीप सिंह जी का जो समय समय पर ऐसी बेहतरीन समाजिक फिल्में लेकर आ रहे हैं और समाज के हर पहलू को लोगों के सामने बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत कर रहे हैं । वो हर फिल्म के लिए बेहतरीन कहानी के साथ किरदारों का चयन भी संजीदगी से करते हैं ।
इस फ़िल्म माँ बाप का बंटवारा के निर्माता हैं संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी, फ़िल्म का लेखन किया है सत्येंद्र सिंह ने जिनकी कहानी पर बनी फिल्म का निर्देशन किया है इश्तियाक शेख बंटी ने। फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं डी के शर्मा , फ़िल्म के गीत लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने जिनपर खूबसूरत संगीत बनाया है साजन मिश्रा ने, नृत्य निर्देशन किया है कानू मुखर्जी व सोनू प्रीतम ने, फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता हैं अभिषेक त्रिपाठी। फ़िल्म माँ बाप का बंटवारा के मुख्य किरदार हैं गुंजन पंत, शुभी शर्मा, प्रशांत सिंह राजपूत, अमित शुक्ला, रीना रानी, अयाज़ खान, प्रेम दुबे, अनु ओझा, अश्लेषा ।

https://www.instagram.com/reel/C8_k__cv-Jf/?igsh=cHlhOTY1bTE5NDJ1

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


15 A, Smart Village, Vinay Nagar, Krishna Nagar
Lucknow