Satya Samarpan Newspaper
स्वच्छ और युवा भारत की कल्पना
10/03/2022
उत्तर प्रदेश की जनता ने बीजेपी पर किया भरोसा
23/01/2022
वेद प्रकाश गुप्ता होंगे भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या विधानसभा से 2022 चुनाव प्रत्याशी मौजूदा समय में भी वा अयोध्या विधानसभा के विधायक हैं,
अयोध्या में कमल खिलाना है वेद को फिर से लाना है
अयोध्या की जनता के बीच में तेजी से फैल रहा या नारा
🙏🙏किसान अब 5 जून को BJP नेताओं के सामने जलाएंगे नए कानून की प्रतियां🙏🙏
केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूनी के बीच में तकरार की खबरें भी आ रही है. हरियाणा के किसान बीजेपी नेताओं का विरोध कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ऐसा विरोध न होता देख, दोनों नेताओं के बीच अनबन की बातें आ रही हैं. इन खबरों के बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों से अपील की है कि वे यूपी और उत्तराखंड में भी बीजेपी नेताओं का विरोध करें. इसी क्रम में उन्होंने किसानों से अपील की है कि आगामी 5 जून को देशभर में बीजेपी नेताओं के सामने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएं.
हरियाणा में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान के बाद सभी किसान बीजेपी और उसके सहयोगी दल जननायक जनता पार्टी के नेताओं का किसान जमकर विरोध कर रहे हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ऐसा न होते देख चढ़ूनी ने इसकी जिम्मेवारी ली है. उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि अब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किसान भी बीजेपी नेताओं का विरोध करें और उन्हें काले झंडे दिखाते हुए प्रदर्शन करें. यूपी के टोल प्लाज भी हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर बंद करवाएं जाए.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Lucknow