Mukti Foundation

Mukti Foundation

Share

Mukti Foundation is working for deprived children for their education.

17/04/2026

मुक्ति फाउंडेशन – एक सोच… एक अभियान…
हर बच्चे की आँखों में सपने होते हैं…
लेकिन कुछ बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए सिर्फ हौसला नहीं, हम सबके सहयोग की भी ज़रूरत होती है।
समाज के वंचित वर्ग के ये बच्चे भी वही सपने देखते हैं—
पढ़ने के, आगे बढ़ने के, कुछ बनने के…
लेकिन हालात अक्सर उनके रास्ते में दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं।
क्या उनका कसूर सिर्फ इतना है कि उन्हें सही अवसर नहीं मिला?
मुक्ति फाउंडेशन एक छोटी सी कोशिश है…
इन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, सही मार्गदर्शन और उनकी सामाजिक समस्याओं से उबारने की।
लेकिन ये सफर अकेले संभव नहीं है…
👉 हमें आपकी ज़रूरत है
👉 आपके सहयोग की ज़रूरत है
आपका एक छोटा सा सहयोग…
किसी बच्चे की पूरी जिंदगी बदल सकता है
आइए, हम सब मिलकर किसी के सपनों को टूटने से बचाएं…
आइए, किसी के भविष्य को रोशन बनाएं…
📞 संपर्क करें : 9648097821
आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Photos from Mukti Foundation's post 14/04/2026

मुक्ति फाउंडेशन परिवार की ओर से श्रीमती शिप्रा एवं श्री सौरभ श्रीवास्तव जी का हृदय से विशेष आभार, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से आगे आकर वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया है।
आपका यह योगदान केवल एक सहायता नहीं, बल्कि उन बच्चों के सपनों को उड़ान देने की एक प्रेरणा है, जो बेहतर भविष्य की ओर बढ़ना चाहते हैं। 📚
ऐसे संवेदनशील और प्रेरणादायक प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की नई राह दिखाते हैं।
हम आपके इस सहयोग के लिए सदैव आभारी रहेंगे।
“आपका छोटा सा सहयोग, किसी के बड़े सपनों को साकार कर सकता है।”

02/04/2026

🧩 हर बच्चा खास है 🧩
कुछ बच्चे आंखों में आंखें डालकर बात नहीं करते,
कुछ अपने नाम पर तुरंत जवाब नहीं देते,
कुछ भीड़ में सहज नहीं होते…
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो समझते नहीं,
बल्कि वो दुनिया को अलग तरीके से महसूस करते हैं।
ऑटिज्म कोई कमी नहीं है,
यह हमें सिखाता है कि अलग होना भी खूबसूरत होता है। 🧩
मुक्ति फाउंडेशन द्वारा इस विषय पर निरंतर रिसर्च एवं कार्य किया जा रहा है। संस्था अपने प्रोजेक्ट मिशन समर्पण के अंतर्गत समय-समय पर विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क काउंसलिंग सत्र भी आयोजित करती है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को सही मार्गदर्शन मिल सके।
आइए आज एक वादा करें –
Judge नहीं करेंगे… Understand करेंगे
Ignore नहीं करेंगे… Include करेंगे

21/03/2026

🌳 विश्व वन दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संदेश 🌳
विश्व वन दिवस के अवसर पर मुक्ति फाउंडेशन के बच्चों ने वेटलैंड में सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों को वन्य जीवों के संरक्षण, जैव विविधता और प्रकृति के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
बच्चों ने न केवल सीखा बल्कि स्वयं आगे बढ़कर जलकुंभी साफ कर श्रमदान भी किया। उनका यह प्रयास इस बात का प्रमाण है कि अगर बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम सिखाया जाए तो एक जिम्मेदार समाज का निर्माण संभव है।
🌿 छोटे हाथ जब प्रकृति की सेवा में लगते हैं, तब बड़े बदलाव की शुरुआत होती है। 🌿
मुक्ति फाउंडेशन भारतीय सेना का हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
🌳💚🌿🌸

Photos from Mukti Foundation's post 14/03/2026

🎓 सपनों को मिल रही है नई उड़ान......
आज मिशन ध्रुव के छात्रों की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। इस विशेष अवसर पर संस्था ने प्रतिष्ठित विद्यालयों की तर्ज पर Graduation Ceremony की थीम के साथ बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए।
संस्था का निरंतर प्रयास है कि वंचित वर्ग के बच्चों को भी वही शिक्षा, वही वातावरण और वही सम्मान मिले जो बड़े स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलता है। इसी सोच के साथ मिशन ध्रुव न केवल शिक्षा दे रहा है बल्कि बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, अनुशासन और बड़े सपने देखने की प्रेरणा भी जगा रहा है।
मिशन ध्रुव का संकल्प है
वंचित वर्ग के बच्चों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का समान अवसर देना।
आज बच्चों के चेहरे की मुस्कान यह बता रही थी कि अगर अवसर मिले तो प्रतिभा किसी वर्ग की मोहताज नहीं होती।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Lucknow
Lucknow
226006

Opening Hours

Monday 11am - 6pm
Tuesday 11am - 6pm
Wednesday 11am - 6pm
Thursday 11am - 6pm
Friday 11am - 6pm
Saturday 11am - 6pm