Akhand News Express

Akhand News Express

Share

विज्ञापन एवं खबरों के लिए संपर्क करें - 9653467510

09/07/2026

धान की रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर 03 का है पूरा मामला !

09/07/2026

कोतवाली खलीलाबाद में स्थापित हुआ श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, एसपी ने कराई प्राण-प्रतिष्ठा !

#संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद थाना परिसर में नवनिर्मित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना एवं विग्रह मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना कर मंदिर में भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा थाना परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा पुलिस विभाग के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि थाना परिसर में मंदिर की स्थापना से पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिन-रात तनावपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के लिए यह मंदिर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

09/07/2026

#मुंबई में इमारत ढहने से #बस्ती जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत !

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Lucknow