NDLIVENEWS
ND Live News UP/ Uttarakhand /Punjab /Bihar/Jharkhand/ Himachal / Haryana / Delhi is one of India's leading Hindi news channel watch live on YouTube.
25/02/2026
"निरहुआ जिंदाबाद में दिनेश लाल के पिता की भूमिका में सीपी भट्ट का जोरदार अभिनय"
जौनपुर।
धीरज ठाकुर के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म निरहुआ जिंदाबाद में निरहुआ के पिता की भूमिका के लिए एक दमदार अभिनेता चाहिए था,पिता की भूमिका पूरे फ़िल्म में निरहुआ के साथ एक केंद्रीय भूमिका है
धीरज ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण किरदार को निभाने के लिए सी पी भट्ट उर्फ़ ढेला बाबा पे अपना कार्ड खेला और पिता की भूमिका ढेला बाबा को दिया ।
ये फ़िल्म भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में एक नया मोड़ लाएगी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने दमदार अभिनय से फ़िल्म में जान डाल दिया है।
इस फ़िल्म में शिल्पी राघवानी,बालेश्वर सिंह,संजय पांडेय,मनोज द्विवेदी, आम्रपाली दुबे,सुशील सिंह,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,आशुतोष राय,शनि शर्मा,रूपा सिंह,अनुराधा पंडित,चाहत,ढोलू,पूर्वी आदि कई दिग्गज कलाकार है
निर्देशन की ज़िम्मेदारी एक बेहतरीन निर्देशक धीरज ठाकुर के कंधों पे है ,निर्माता अजीत मिश्रा है,ईपी निज़ाम निकम्मा है ।
अभी तक की अधिकांश फिल्मों में निरहुआ के दोस्त की भूमिका निभाने वाले सी पी भट्ट उनके पिता की भूमिका में दमदार अभिनय कर रहे हैं। बाप बेटे की भूमिका वाली इस जोड़ी को सभी सराह रहे।
31/12/2025
स्व. विजय सिंह ने की आम जनता की सेवा: दुर्गेश राय
कुशल व्यक्तित्व के धनी और मिलनसार थे विजय: संत समाज
स्व0 विजय प्रताप नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कम्बल बितरण, भजन, कीर्तन श्रद्धांजलि सभा व सहभोज का हुआ आयोजन
कसया, कुशीनगर तहसील क्षेत्र के साखोपार में समाजसेवी स्व0 विजय प्रताप नारायण सिंह की 9 वीं पुण्यतिथि पर मानस पाठ, संत समागम, श्रद्धांजलि सभा, सहभोज एंव कम्बल वितरण किया गया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि कर्मों की बदौलत व्यक्ति हमेशा याद किए जाते हैं। ऐसे थे विजय सिंह जिन्होंने सदा आम जन मानस की सेवा की। उनके दिखाए मार्ग पर उनके परिजन चलकर सामाजिक कार्यों, सेवा कार्य को आगे बढ़ाकर पुण्य और नेक कार्य कर रहे हैं जो बहुत ही सराहनीय है। बगही कुट्टी के महंथ विश्वंभर दास, साधु संतों ने कहा कि विजय सिंह कुशल व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार व्यक्ति थे। गरीबों व जरूरत मन्दों, संतो, मदरसों के बच्चों में कम्बल वितरण का शुभारम्भ स्व0 श्री सिंह की पत्नी पुर्व ग्राम प्रधान शीला सिंह ने किया। विशिष्ट जनों सहित एबीपीएसस प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, बीओसी डब्ल्यूबोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह, पीयूष प्रताप नारायण सिंह, प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, कुशल प्रताप नारायण सिंह एडवोकेट, सत्यम प्रताप सिंह, सुंदरम, त्रिपुरेश, शशांक, शिवम, भुवनेश प्रताप, करुणेश, रत्नेश, सूरजदेव, त्र्यंबकेश्वर, सोमेश ने स्व सिंह व उनके पिता स्व नवल किशोर सिंह को श्रद्धांजलि दी। आभार स्वर्गीय श्री सिंह के भाई अजय प्रताप नारायण सिंह और सुपुत्र बी ओ सी डब्ल्यूबोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक जुड़वा भाई चंदन और नंदन की जोड़ी ने अपनी गीतों समा बांधी तो भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव की गीतों पर दर्शक झूम उठे। कवियत्री भावना द्विवेदी को सम्मानित किया गया, कवयित्री द्विवेदी की रचना शानदार रही। इस अवसर पर मनीष जायसवाल बुलबुल, ऋतिक सिंह, रूपम सिंह, दिनेश कुमार तिवारी भोजपुरिया, विधानसभा प्रभारी ढाका दया शंकर सिंह, प्रधान संतोष सिंह, पत्रकार ओम प्रकाश द्विवेदी, डीके पांडेय, अशोक शुक्ला,विजय राव, अशफाक अंसारी हृदयानंद शर्मा सन्नी कुमार गोंड, संतोष मिश्रा, सुरेश शाही, श्रवण द्विवेदी, कृष्णानंद पांडेय, नरेंद्र दास, उपेंद्र यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
23/11/2025
लखनऊ।
दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में भारी संख्या में संत समागम, सर संघचालक मोहन राव भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ, स्वामी परमानंद महराज, जगतगुरु रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य महराज, जगतगुरु विष्णु स्वामी संतोष दास, महंत धर्मेंद्र दास, न्यायमूर्ति आर के अग्रवाल, न्यायमूर्ति रवि शंकर झा, कुलपति डाक्टर अमर पाल सिंह, कुलपति डाक्टर आर के मित्तल, कुलपति प्रोफेसर संजय सिंह, कुलपति डाक्टर ऊषा टंडन, कुलपति डाक्टर देवेंद्र सिंह, कुलपति डाक्टर जे पी पांडे, आदि तमाम गणमान्य अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्रमिक पंजीकरण अंशदान एवं नवीनीकरण समिति तथा बी ओ सी डब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने किया स्वागत।
08/11/2025
अरुण यादव बने परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष
अनमोल कुमार बने प्रदेश महामंत्री रविकांत प्रदेश कोषाध्यक्ष
(नवल धारा समाचार)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ का निर्वाचन शनिवार को संपन्न हुआ। उक्त चुनाव में परिवहन मुख्यालय और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में तैनात आशुलिपको,व्यक्तिक सहायकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। संघ का दिवार्षिक निर्वाचन शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सेवा संघों के प्रावधानों के अनुसार पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ । उक्त निर्वाचन में निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए ।
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अरुण यादव निर्वाचित हुए जो कि संगठन के लिए गौरव का विषय है। इसी क्रम में अनमोल कुमार प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए जो की संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ में तैनात है सोईल हसन प्रदेश उपाध्यक्ष बने जो कि उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र बरेली में तैनात है। मोहम्मद नसर हाशमी प्रदेश सचिव बने जो कि उप संभागीय परिवहन कार्यालय कौशांबी में तैनात हैं । रविकांत प्रदेश कोषाध्यक्ष बने जो कि कार्यालय परिवहन आयुक्त मुख्यालय में तैनात है।
नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने जीत के बाद अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्टेनोग्राफर कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अरुण यादव को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर परिवहन विभाग व शासन के उच्च अधिकारियों ने भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित हुए कर्मचारियों ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में संघ नई ऊँचाइयों को छुएगा, और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए आप सदैव समर्पित रहेंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
VPS Complex, Sakhopar Kushinagar. #29, Block-C Sector 6 Vrindavan Colony
Lucknow
226029