Saras Azad
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saras Azad, Author, Lucknow, Lucknow.
शिक्षा भी 2 तरह की होती है। एक तो जो जीविका चलाने के लिए, नौकरी पाने के लिए जरूरी है और दूसरी जो एक इंसान को इंसान बनाने के लिए जरूरी है। बहुत बार पहली शिक्षा तो इंसान हासिल कर लेते हैं, लेकिन दूसरी से दूर-दूर तक उनका कोई वास्ता नहीं होता। कट्टरवाद जब जड़ों में बस जाता है तो बाहरी शिक्षा का बहुत अर्थ नहीं रह जाता। नफ़रत जब जड़ में चली जाए तो वो छोटे मोटे प्रयासों से खत्म नहीं की जा सकती। दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की कड़ियाँ जुडते-जुडते एक ऐसी स्थिति में पहुँच गई हैं जहाँ से आतंकवाद की तस्वीर पहले से भी कई गुना भयावह दिखती है। क्योंकि यहाँ वे सारे तर्क फेल हो जाते हैं जो कहते हैं गरीबी, निराशा, मजबूरी, भूख इत्यादि आतंक को जन्म देती है। लेकिन यहाँ तो डॉक्टरों की गैंग इसमें लिप्त है। जिन्होंने इंसानी जान बचाने की शिक्षा ली है। इसका मतलब है कि उनको किसी और किस्म की शिक्षा भी दी जा रही थी, जो कि इतने गहरी उतर गई है इन लोगों के, कि इनको इंसान कहना भी गुनाह है। क्या पुरुष और क्या महिलायें सब शामिल हैं इस गिरोह में।
आतंकवाद बहुत गंभीर समस्या है और इस्लाम के कट्टर आका (जो कि इसके सबसे बड़े दुश्मन हैं) जो लोगों को बरगलाते हैं धर्म के नाम पर, इसे लगातार बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। सुरक्षा एजेंसियों के सामने बहुत बड़ी चुनौती है इस समस्या की जड़ें काटने की। हमें पूरा भरोसा है कि इनकी जड़ों (चाहे ये जहाँ तक फैली हों) पर प्रहार होता रहेगा और इनके मंसूबे कभी सफ़ल नहीं होंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Culinary Team
Attire
Contact the public figure
Address
Lucknow
Lucknow