Javed Creator Official

Javed Creator Official

Share

THIS IS JAVED CREATOR OFFICIAL PAGE➡ RUNNING By THIS PAGE JAVED AHMED UTTAR PRADESH➡️ plz follow me

28/02/2026

क़तर में ईरानी मिसाइल से ऐसी आग लगी कि पूरा आसमान काला हो गया!

12/02/2026

उत्तरप्रदेश के सीतापुर में 05 वर्षीय मासूम बच्ची को रेप के बाद मौत की नींद सुला दिया गया। पुलिस ने पड़ताल की तो रेपिस्ट+ क़ातिल की पहचान हुई। आरोपी सुरेन्द्र यादव की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें सुरेन्द्र की टांग में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया।

09/02/2026

बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक पुलिस इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। के.पी. अग्रहार पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर गोविंदराजू पर आरोप है कि उन्होंने बिल्डर मोहम्मद अरकम को चित फंद धोखाधड़ी के मामले में फंसाने की धमकी देकर 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। अकरम की मदद करने के बदले इंस्पेक्टर राजू ने ये 4 लाख रुपए की घूस ली थी।
सूत्रों के मुताबिक, शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने ऐसा जाल बिछाया कि। इंस्पेक्टर गोविंद राजू को तय रकम लेते ही एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर को दबोच लिया।

जब उनकी संपत्ति की जांच की गई, तो कुल छब्बीस करोड़ से ज्यादा का संपत्ति मिला, जो उन्होंने घूस लेकर जमा किए थे।

Photos from Javed Creator Official 's post 09/02/2026

👇👇🚨🚨
#बस्ती के #परशुरामपुर में तैनात दरोगा #अजय गौड़ की अयोध्या में मिली लाश, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI) अजय गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बीते 5 फरवरी को #रहस्यमय ढंग से लापता हुए अजय गौड़ का शव तीसरे दिन #अयोध्या में सरयू नदी से बरामद होने के बाद पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (SO) विश्व मोहन राय अवकाश पर थे, ऐसे में SSI अजय गौड़ को थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया था। इसी दौरान 5 फरवरी को अजय गौड़ अचानक लापता हो गए। जब काफी देर तक उनका कोई संपर्क नहीं हो सका तो महकमे में चिंता बढ़ गई।
लापता होने की सूचना मिलते ही छुट्टी पर गए SO विश्व मोहन राय ने तत्काल अपना अवकाश निरस्त कराया और थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू किया गया।

पुलिस को जांच के दौरान CCTV फुटेज मिले, जिनमें अजय गौड़ को बस्ती मुख्यालय तक जाते हुए देखा गया, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। खोजबीन के दौरान उनकी सरकारी गाड़ी #कुवानों नदी के किनारे लावारिस हालत में मिली, जिससे किसी अनहोनी की आशंका और गहरा गई।

लगातार तीसरे दिन चले खोज अभियान के बाद अयोध्या में सरयू नदी से एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान SSI अजय गौड़ के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से जहां परिजनों की उम्मीदें टूट गईं, वहीं पुलिस महकमे में गहरा शोक छा गया।
अजय गौड़ की आख़िरी यात्रा अब भी रहस्य बनी हुई है। वह बस्ती से अयोध्या कैसे पहुंचे, किन परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हुई, और इसके लिए कौन जिम्मेदार है—इन तमाम सवालों के जवाब फिलहाल जांच फाइलों में खाली हैं।

दिन-रात चले सर्च #ऑपरेशन के बावजूद अब तक घटना के ठोस कारण सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और हर पहलू पर पड़ताल की जा रही है।
SSI अजय गौड़ की मौत से परशुरामपुर थाना मातम में डूबा है। सहकर्मी गमगीन हैं, आंखें नम हैं और एक होनहार, कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी को खोने का दर्द हर चेहरे पर साफ झलक रहा है।
इस घटना ने न सिर्फ बस्ती पुलिस को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पूरे महकमे में सुरक्षा और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
゚viralシalシ
Source:UP express 24

02/02/2026

तिलोई में बुल्डोजर की कार्यवाही को लोगों ने बताया गलत 15 लोगों पर हुई थी पंद्रासी की कार्यवाही सिर्फ 3 मुस्लिम घरों पर चला बुलडोजर बाकी 12 हिन्दू थे और 3 तहसीलदार अभिषेक यादव के सजातीय इसलिए उनके घरों पर नहीं चला बुलडोजर जबकि पूरा चौरा गांव ग्राम समाज एवं बंजर की भूमि पर बसा है।

31/01/2026

ये दारोगा धनंजय सिंह हैं , अक्टूबर में इन्हें दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था ,

एक फाइल में 500 की चार गड्डियां लेते हुए वीडियो खूब वायरल हुई थी !

अब हाईकोर्ट ने जमानत दे दी हैं , तर्क ये दिया गया हैं कि पैसे इनके शरीर या जेब से बरामद नहीं हुआ था !

अब हर रिश्वतखोर को हाथ से पैसे लेने की बजाय फाइल , बैग , झोला नहीं तो पालिस्टिक की पन्नी का इस्तेमाल करना चाहिए , क्योंकि जज साहब ऐसी दलील पर जमानत दे देते हैं !

धनंजय सिंह की दो लाख रुपए लेते हुए वीडियो आज भज हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं , फिर भी कोर्ट ने बचकानी दलील पर जमानत दे दिया हैं ,

उम्मीद हैं कि बहुत जल्द ड्यूटी में भी लौट लाएंगे और फिर से वहीं काम करेंगे , होनहार जो हैं !

सरकार ऐसे लोगों को नौकरी से बाहर क्यों नहीं करती हैं , हमारे देश में युवाओं की कमी थोड़े हैं नौकरी करने के लिए !

ऐसे बेईमान देश और समाज का हमेशा नुकसान ही करेंगे !

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Lucknow