BDN 24 LIVE

BDN 24 LIVE

Share

हर खबर सच्चाई की और.. . BDN 24 NEWS

17/06/2026

महाराष्ट्र में ''ऑपरेशन टाइगर'' ट्रेंड कर रहा है. खबर है कि 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत उद्धव ठाकरे शिवसेना के सांसद टूटकर पाला बदल सकते है. ठीक वैसे ही जैसे ममता बनर्जी के 20 सांसदों ने किया. उद्धव के पास अभी 9 लोकसभा सांसद हैं. इन 9 लोकसभा सांसदों में से कई सांसद, एकनाथ शिंदे के संपर्क में बताए जा रहे हैं.

17/06/2026

शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने 9 लोकसभा सांसदों में से कई सांसदों के एकनाथ शिंदे के संपर्क में होने के दावे पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा- "अपना सपना मनी…मनी! महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए आज रात 15 करोड़ रुपये की एडवांस रकम दिए जाने की जानकारी बेहद चौंकाने वाली है!"

17/06/2026

NEET पेपर लीक को रोकने के लिए मोदी सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिशों के बाद पूरे देश में टेलीग्राम (Telegram) पर 22 जून तक रोक लगा दी है. इसपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए टेलीग्राम के संस्थापक ने लंबा पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा- इस फैसले का असर भारत के 15 करोड़ से अधिक आम टेलीग्राम यूज़र्स पर पड़ा, जबकि प्रश्नपत्र लीक करने वाले असली दोषियों पर इसका खास असर नहीं हुआ. प्रतिबंध के बावजूद लीक नहीं रुके, बल्कि वे अन्य ऐप्स पर शिफ्ट हो गए. पिछले कुछ हफ्तों में हमने भारत में लीक हुए परीक्षा सामग्री और उससे जुड़े घोटालों को साझा करने वाले सैकड़ों चैनलों को हटाया है...टेलीग्राम एक सकारात्मक मंच है। इसे प्रतिबंधित करना, चाहे अस्थायी रूप से ही क्यों न हो, एक गलत फैसला है"

17/06/2026

G7 समिट के दौरान फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई, इस दौरान किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा करते दोनों की ये तस्वीर पीएम मोदी ने शेयर की है. आप भी दीजिए इस तस्वीर को कैप्शन!

17/06/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी मोहर्रम को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि यह मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं. मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए तथा 10 से 12 फीट से अधिक ऊंची ताजियों की अनुमति न दी जाए.

17/06/2026

दिल्ली-एनसीआर का मौसम इन दिनों थोड़ा सुहावना बना हुआ है. बारिश और तेज हवाओं ने मौमस का मिजाज बदल दिया है. आज भी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का अनुमान लगाया है. मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में कम समय के लिए लेकिन जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. IMD ने कहा कि बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधि 21 जून तक जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Bijnor
Lucknow
246746