Learn with Abhay

Learn with Abhay

Share

viral & trending videos Acknowledge knowledge provided by this page and join our page to get regular update.

21/07/2023

प्रयागराज में रह रहें सतीश को आज बाबूजी का फोन आया था। बोल रहे थे "अब हमारी सामर्थ्य नहीं कि तुमको घर से पइसा भेज सकें। अब कर्ज भी किससे लूं कोई देने को तैयार भी तो नहीं।"

सतीश ने भारी मन से बोला "और एक महीना रूक जाइए बाबूजी अगले महीना ही ssc की परीक्षा है। इस बार तैयारी भी अच्छी है। परीक्षा से पहले यदि घर चला गया तो घर पर पढ़ नहीं पाएंगे और सारी तैयारी चौपट हो जाएगी। इतने दिनों से जब भेज ही रहें हैं तो किसी तरह से बस एक महीने का और भेज दीजिए।"

बात किसी तरह सतीश की माई तक पहुंच गई। माई ने तुरंत सतीश को फोन लगाया और बोली "तुम चिंता मत करिहों लाल इस बार ट बाबूजी नहीं भेजेंगे तो मैं भेज दे रही हूं।"

सतीश का एक बार मन हुआ कि पूछ लूं "कि माई तुम कहां से रूपया भेजोगी?" लेकिन सहम गया। और उनके दिलो-दिमाग में ये प्रश्न कोंधने लगा आखिरकार माई कहां से रूपया भेजेगी? माई अपनी गहना तो....... नहीं.. नहीं... नहीं। माई ऐसा नहीं करेंगी।
सतीस को का मालूम माई कुछु कर देगी लाल के लिये 🙏🙏
बस सरकार को दिखाई नही देता माई और भाई का ये त्याग
चेला सब चिचिया चिचिया कह रहे है राम राज राम राज राम राज 🙏 Learn with Abhay Trending videos

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Lucknow
226013