Books n Notes
There will be books for free on-line reading as well. We will improvise as we go along. Do like and support. But no commercial use of any kind is permitted.
गणेश जी का गुस्सा
भाई साहब, जेएनयू जल्दी राष्ट्र बना है क्या, कि उसका अपना अलग राष्ट्रगीत हो गया? यह तो बिल्कुल नयी जानकारी है। मैं उसे विश्वविद्यालय ही समझता आया हूँ। विश्वविद्यालयों के पास कुलगीत होता है, पता नहीं उसके पास है या नहीं!
हबीब जालिब का ज़िक्र हिन्दी के पुरस्कार का गोबर खाकर फासिस्ट सत्ता को हटाने की बात करने वाले लेखकों को आईना दिखाने के लिए किया है। आप तो पुरस्कार लेने वालों और वालियों की कविताओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हैं। हबीब जालिब का ज़िक्र इसलिए भी कि रचना में आग कवि के जीवन से आती है। जबकि दो-चार को छोड़ दें तो हिन्दी के सभी लेखकों का साहित्यिक जीवन अच्छा नहीं है।
सफ़ाई
तीन-चार दिन पहले मैंने एस्टोनियन कवि डोरिस कारेवा की तेजी ग्रोवर द्वारा अनूदित कुछ कविताओं को साधारण कहा था। यह स्पष्ट करना आवश्यक लग रहा है कि ‘साधारण’ विशेषण अनुवादों में प्रकट कविता के हिंदी रूप पर लागू होता है। मूल भाषा तेजी जी की तरह मुझे भी ज्ञात नहीं है। अंग्रेज़ी अनुवादक या अनुवादकों का नाम तेजी जी ने दिया नहीं है। इसलिए कविताओं के विषय में मेरा मतामत कारेवा की कविताओं के बजाय उनकी इन अनूदित कविताओं के बारे में था।
अनुवाद के दौरान कैसे कविता की गुणवत्ता बदल सकती है इसको दरशाने के लिए एक कविता का उदाहरण लें। टीना आलेमन (Tina Aleman) के अंग्रेज़ी अनुवाद में कारेवा की एक कविता यह है –
That which is can be expressed
in another language,
that we forget at birth.
Sometimes a few words still can come back –
for instance when walking on the beach
without a thought, without a care,
without a single penny...
The pebbles speak it, slowly,
But completely without accent.
मूल कविता में नौ पंक्तियाँ हैं और तीन वाक्य हैं, जो अंग्रेज़ी अनुवाद में भी हैं। मूल कविता का पूरा अनुसरण करें तो पहली पंक्ति में which are शब्दों को परेंथिसिस में ( दो अर्धविरामों के बीच) होना था और 8वीं पंक्ति में it और slowly के बीच में अर्धविराम नहीं होना चाहिए था। इसके अलावा अंग्रेज़ी अनुवाद में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
जो मित्र कविता में मुझसे भिन्न व्यंजना आविष्कृत करें उनके लिए यह बताना ज़रूरी था।
मैंने व्यंग्यार्थ का अनुमान यह मानकर किया है कि अंग्रेज़ी अनुवाद की दूसरी पंक्ति के बाद का अर्धविराम अनावश्यक है और तीसरी पंक्ति के that का वही अर्थ है जो which शब्द का होता है।
व्यंजित अर्थ का अनुमान:
That which is - अस्तित्व, हमारी शारीरिक-मानसिक बनावट का मूलभूत तत्त्व,वह उपस्थिति जो भ्रूण और अजन्मे शिशु में वर्तमान है।
Can be expressed... at birth – जिसे हम भाषा कहते हैं उसके अतिरिक्त एक भाषा है जिसके द्वारा भ्रूण और अजन्मा शिशु अस्तित्व के मूल तत्त्व को सूचित करता है। अर्थात् हम जिसे भाषा कहते हैं उसमें यह तत्त्व व्यक्त नहीं हो सकता।
Sometimes ...a single penny... – जब हम आदिम प्रकृति के अत्यंत निकट होते हैं, हमारी वैचारिक प्रक्रिया एकदम स्थगित होती है और जीवन के सरोकारों को हम पूरी तरह भूल पाते हैं तब उस विस्मृत भाषा के कुछ शब्द लौटकर आ सकते हैं।
The pebbles...accent – अनुवादक ने without an accent (स्वीकृत उच्चारण के साथ) के बजाय completely without accent लिखा है जिसका अर्थ संभवत: इस बात से जुड़ा है कि एस्टोनियन जैसी स्वराघात वाली भाषाओं में accent का अभाव भाषा के बजाय अस्पष्ट ध्वनियाँ उत्पन्न करता होगा। इसके अतिरिक्त अंतिम पंक्ति but से शुरू होती है। अत: अंतिम दो पंक्तियों के बीच ‘कंट्रास्ट’ होना चाहिए। इन दोनों को ध्यान में रखकर मैं इस व्यंग्यार्थ का अनुमान कर रहा हूँ – ‘प्रकृति का प्रत्येक तत्त्व वह विस्मृत भाषा बोलता है – धीमी गति से (इसलिए कभी-कभी हम समझ पाते हैं) लेकिन हमारी भाषा की ध्वनियों में नहीं (इसलिए हमारे लिए प्राय: अगम्य)’। यह अर्थ भी संभव है – ‘प्रकृति का प्रत्येक तत्त्व वह विस्मृत भाषा बोलता है – मन्द गति से (इसलिए प्राय: अगम्य) परंतु स्पष्ट स्वर में’।
अब तेजी ग्रोवर का अनुवाद पढ़ें –
जो कुछ भी है वह किसी और भाषा में
व्यक्त किया जा सकता है,
जिसे हम जन्म के समय भूल जाते हैं।
कभी-कभी कुछ शब्द फिर भी लौट आते हैं –
जैसे समुद्र तट पर चलते समय
बिना किसी विचार के, बिना कोई परवाह किये,
बिना एक फूटी कौड़ी के ...
कंकर धीमे से बोल देते हैं उसे,
लेकिन उच्चारण-दोष के बिना।
यहाँ भी 9 पंक्तियाँ हैं परंतु तीन पैराग्राफ़ में नहीं, बल्कि एक ही लम्बे पैराग्राफ़ में। मूल के तीन वाक्यों के स्थान पर तीन ही वाक्य हैं। भाषा अंग्रेज़ी अनुवाद से बहुत अलग है –
1) That what is (वह जो है अर्थात् जिसका अस्तित्व है) की जगह “ जो कुछ भी है”,
2) In another language का अनुवाद “किसी और भाषा में” एवं इस वाक्यांश तथा “जिसे हम जन्म के समय भूल जाते हैं” के बीच अंग्रेज़ी अनुवाद की अपेक्षा अधिक दूरी जिसके कारण स्पष्ट नहीं होता कि दोनों सीधे संबंधित हैं या नहीं,
3) a few words still can return की जगह “कुछ शब्द फिर भी लौट आते हैं”,
4) without a care की जगह “ बिना कोई परवाह किये”,
5) speak it slowly की जगह “ धीमे से बोल देते हैं उसे” ,
6) completely without accent की जगह “उच्चारण-दोष के विना”, तथा
7) “धीमे से बोल देते हैं” और “उच्चारण-दोष के विना” के बीच कंट्रास्ट का अभाव।
वही कविता है ?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Gomti Nagar
Lucknow
226010