KK Mishra Patrakaar

KK Mishra Patrakaar

Share

KK Mishra KAMAL Patrakaar

Photos from KK Mishra Patrakaar's post 13/06/2026

मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरन्तर सेवा 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे मा0 प्रभारी मंत्री जी ने किया मीडिया संवाद

मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश मे सभी क्षेत्रों मे अभूतपूर्व विकास हुआ हैः-मा0 प्रभारी मंत्री
सुशासन को समर्पित मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरन्तर सेवा 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे मा0 प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, समाज कल्याण विभाग श्री असीम अरूण द्वारा स्वामी विवेकानन्द सभागार मे प्रेस वार्ता की गयी। प्रेस वार्ता के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार के 12 वर्षो के दौरान प्राप्त की गयी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश मे सभी क्षेत्रों मे अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विकास के क्रम मे गंगा एक्सप्रेसवे जनपद के विकास को महत्वपूर्ण आधार देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है तथा औद्योगिक विकास भी निरन्तर हो रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की भावना तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को लेकर संवाद स्थापित किया गया। यह कार्यक्रम समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। मा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है।
उन्होंने कहा कि राम मन्दिर अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ धाम कॉरीडोर धार्मिक पर्यटन और संस्कृति पुर्नजागरण का प्रमुख केन्द्र है, महाकाल लोक उज्जैन के निर्माण से धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास का बड़ा प्रकल्लप स्थापित हुआ है । उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने डिजिटल क्रांति. अंतरिक्ष विज्ञान, बुनियादी ढाँचे, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। चंद्रयान-3 से लेकर राम मंदिर तक यू०पी०आई० से लेकर जी-20 की अध्यक्षता तक, मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया है।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप मे उभर रहा है, जीएसटी व्यवस्था द्वारा देशभर मे एकीकृत अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू की गयी है। पीएलआई योजना के माध्यम से घरेलू उत्पादन एवं निवेश को प्रोत्साहन मिला है, वही मेक इन इण्डिया जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से विनिर्माण क्षेत्र को बढावा देने का प्रयास किया गया है। डीवीटी के माध्यम से सरकार सहायता सीधे लाभार्थियों के खाते मे पहुंच रही है, वही हाई स्पीड टेªनें चलाने से आवागमन सुलभ हुआ है। अवस्थापना सुविधाओं मे भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
प्रेसवार्ता के उपरान्त मा0 प्रभारी मंत्री ने कलेक्टेªट मे जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी को प्रेरित किया कि अधिक से अधिक पौध रोपण करे, तथा रोपित किये गये पौधों का संरक्षण अवश्य किया जाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, मा0 विधायक सण्डीला अलका अर्कवंशी, मा0 विधायक साण्डी प्रभाष कुमार, मा0 विधायक रामपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्टेट संजय कुमार व सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित

20/05/2026
Photos from KK Mishra Patrakaar's post 14/04/2026

पुलिस कार्यालय हरदोई में अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हरदोई अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध कुमार गौतम ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।
14 अप्रैल को पूरे देश में अम्बेडकर जयंती मनाई जाती है। बाबा साहब ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

Want your business to be the top-listed Media Company in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Lucknow