UP POST VIRAL
खबरों की दुनिया मे सबसे विश्वसनीय कार्यक्रम के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करना ही हमारी प्राथमिकता है।
29/11/2025
एसाआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए चार बीएलओ हुए सम्मानित
डुमरियागंज।शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल
विधानसभा 306 डुमरियागंज में निर्वाचन संबंधी कार्यों को उत्कृष्टता के साथ पूर्ण करने और शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले चार निष्ठावान बी0एल0ओ व बूथ लेवल ऑफिसर को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार महोदय की उपस्थिति में इन बी0एल0ओ को उनकी समर्पण और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उप जिला अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सम्मानित होने वालों में शिक्षामित्र श्रीमती मंजू त्रिपाठी 25, डेंगहा जोत कस्तूरी, श्रीमती सुनीता वर्मा बी0एल0ओ 12, पचमरी, राजकुमार चौधरी बी0एल0ओ 16, पिपरा पाण्डेय, और हेलाल अनीस हैदर बी0एल0ओ 176, पोखरियाडीह हल्लौर शामिल हैं।इन सभी बी0एल0ओ ने मतदाता सूची के अपडेशन, सत्यापन, और त्रुटि रहित बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और शत-प्रतिशत सटीकता के साथ पूरा किया। प्रशासन ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में बी0एल0ओ की भूमिका आधारशिला के समान होती है। यह सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करें। सम्मानित होने वाले सभी बी0एल0ओ ने इस सम्मान के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़।
लखनऊ शहर में जबरदस्त ट्रैफिक जाम। शहर के अधिकांश इलाकों में ट्रैफिक थमा।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक रोक दिया है। एयरपोर्ट से लेकर गोमतीनगर। सुल्तानपुर रोड। सिविल हॉस्पिटल। लोहिया पथ। राजभवन। वीवीआईपी गेस्ट हाउस रोड। विधानसभा मार्ग। कालिदास चौराहा। हर तरफ ट्रैफिक जाम। हजारों वाहन और लोग इस भीषण ट्रैफिक जाम में फंसे हैं। पुलिस VVIP फ्लीट और रूट मैनेज करने में लगी है।
TMC और सपा ने ‘क्रिमिनल नेता बिल’ पर बनी JPC का बहिष्कार किया।
ी_खबरें
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
The Mall Avenue
Lucknow
226001