WOMEN Help
ITS A WOMEN HELPING PAGE
if you want help, please call 09838565840
its a unit of kranti media house PH- 0522 2961378
[email protected]…
18/12/2013
बस में बदमाशों से जूझती रही युवती
नोएडा के सेक्टर-12/22 के पास बस में लैपटॉप छीन रहे बदमाशों से युवती काफी देर तक जूझती रही, लेकिन उनको पकड़ने के बजाए बस में सवार लोग तमाशबीन बने रहे।
आखिरकार बदमाश युवती से लैपटॉप छीनकर फरार हो गए। इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत लिखवाने के लिए युवती थाने और चौकी के बीच चक्कर कटाती रही। मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र का है।
यमुना विहार, दिल्ली निवासी विभूति शर्मा सेक्टर-16 स्थित एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। शनिवार शाम वह रजनीगंधा चौक से भजनपुरा जाने के लिए डीटीसी बस में सवार हुईं।
सेक्टर-12/22 के पास बस में सवार दो बदमाश उनसे लैपटॉप छीनने लगे। इस पर युवती ने उनसे लोहा लिया और मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन कोई सामने नहीं आया।
इतने में मौका पाकर बदमाश लैपटॉप छीनकर फरार हो गए। युवती ने बताया कि उसने चालक से बस रोकने के लिए कहा लेकिन उनसे कहा कि बदमाशों के पास हथियार होते हैं। यह कहते हुए चालक ने बस नहीं रोकी।
इसके बाद युवती शिकायत दर्ज करवाने के लिए चौकी पहुंची, जहां से उसे थाने में भेज दिया गया। थाने से युवती को वापस चौकी भेज दिया गया।
युवती ने बताया कि लैपटॉप में डाटा कार्ड था, जिसमें कंपनी के जरूरी रिकार्ड थे। चौकी प्रभारी सेक्टर-12/22 रविंद्र राठी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया था।
घटनास्थल दूसरे थाना क्षेत्र का था इसलिए युवती को संबंधित पुलिस चौकी पर भेज दिया गया।
नहीं बदली तस्वीर
पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद भी न तो लोगों की मानसिकता बदली है न ही उनका व्यवहार। उस कांड के बाद बने सख्त कानून का भी डर बदमाशों को नहीं है। शनिवार को बस में सवार विभूति पांच मिनट तक बदमाशों से उलझी रही, लेकिन मौजूद लोगों में से कोई मदद को आगे नहीं आया।
छेड़छाड़ की वारदात होने पर पुलिस कंट्रोल रूम व पुलिस अधिकारियों को सूचना देने के लिए सभी बसो में पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर की सूची चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए थे लेकिन समय के साथ यह सूची भी गायब हो गई।
सब जगह प्रताड़ित होती हैं महिला
उम्मीद थी कि निर्भया कांड के बाद महिलाओं से संबधित अपराध कम होंगे लेकिन नोएडा में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं में कमी के बजाए इजाफा ही हुआ है। हर दिन शहर की सड़कों पर कोई न कोई युवती बाइक सवार बदमाशों का शिकार हो रही है तो बसो में उनसे छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो रही हैं।
नौकरी पेशा व पढ़ने वाली युवतियां परिजनों के दबाव में पुलिस से शिकायत करने से बचती है। दिल्ली में नौकरी करने वाली वाई ब्लाक सेक्टर-12 की रहने वाली रीमा माथुर के मुताबिक उन्हें हर रोज बस में आते व जाते समय युवकों की फब्तियां, अश्लील इशारे और छेड़छाड़ के प्रयास का शिकार होना पड़ता है।
अगर विरोध करो तो मारपीट या गाली गलौच पर उतर आते है ऐसे में खामोश रहना ही ठीक है। पुलिस भी महिला होने का हवाला देते हुए बदमाशों से बचने की सलाह देती है।
16/12/2013
'जज मुझे चूमते रहे, बाहों में भरने की कोशिश की...'
इंटर्न ने लगाए गंभीर आरोप
यौन उत्पीड़न के आरोपी जस्टिस ए के गांगुली पर पीड़िता इंटर्न ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट की कमेटी को इंटर्न ने बताया है कि जज ने शराब पिलाने की कोशिश की, उसके हाथ को चूमा, बाहों में भरा और बार-बार प्यार का इजहार करते हुए बेडरूम शेयर करने की बात कही।
तीन जजों की सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के सामने इंटर्न ने अपने बयान दर्ज कराए और लिखित हलफनामा दिया। तीन जजों की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, 'हमने इंटर्न के दिए बयानों, तीन गवाहों के एफिडेविट्स और ए के गांगुली के बयानों की जांच की है।'
कमेटी ने पाया है कि 24 दिसंबर 2012 की शाम इंटर्न होटल में ए के गांगुली के साथ थी और उनके काम में मदद कर रही थी। इससे ए के गांगुली ने भी इंकार नहीं किया है।
प्रथम दृष्टया दोषी हैं गांगुली
कमेटी का विचार है कि इंटर्न के लिखित और जबानी दिए गए बयानों से प्रत्यक्ष रुप से ऐसा लगता है कि जज ए के गांगुली ने होटल के रूम में रात 8 से 10.30 के बीच ऐसा आपत्तिजनक व्यवहार (अनवेलकम बिहेवियर) किया होगा।
इस बारे में जज ए के गांगुली का कहना था कि उन पर लगे आरोपों से वे आहत हैं और पीड़िता को वह अपनी बच्ची की तरह मानते हैं। साथ ही उन्होंने यह रिपोर्ट का कंटेंट लीक होने पर सवाल भी उठाए हैं।
अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल इंदिरा जयसिंह के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने इंटर्न के सामने दिए गए लिखित हलफनामे को सार्वजनिक किया है। उनका कहना है कि जज ए के गांगुली अभी तक न्यायिक बिरादरी से मिल रहे जबरदस्त सपोर्ट के आड़ में अपना गुनाह छिपा रहे हैं, इसलिए वह इन घटनाओं को सार्वजनिक करने को मजबूर हुई हैं जिसे पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट कमेटी को सौंपे हलफनामे में बताया है। जानिए इस हलफनामे में इंटर्न ने कितने गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 of 7
13/12/2013
शादी के बहाने किया बलात्कार, हत्या कर पहुंचा थाने
सआदतगंज के युवक ने नौकरी का झांसा देकर एक ग्यारहवीं की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसे अपनी पत्नी बताकर आशियाना के रुचिखंड में एक किराए के मकान में ले गया।
दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। फिर खुद को बचाने के लिए खुदकुशी की कहानी गढ़ी और थाने जा पहुंचा। पुलिस ने कमरे से शव बरामद कर युवक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सआदतगंज के मौअज्जमनगर निवासी सचिन कुमार मौर्या ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसने तीन दिन पूर्व रुचिखंड के अजय कुमार का मकान किराए पर लिया था।
कमरे में पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में बाहर से ताला लटक रहा था। पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे के फर्श पर पड़ी लाश बरामद की।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सचिन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पहले तो सचिन पुलिस को इधर-उधर की कहानी सुनाता रहा। बाद में बताया कि युवती उन्नाव के अजगैन के हरचंदपुर गांव निवासी सोनिया (17) है।
पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर सोनिया के पिता विश्वनाथ व अन्य रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। पिता ने बताया कि उसकी बेटी बीते 10 दिसंबर को दवा लेने गई थी।
उसी दौरान लापता हो गई। उन लोगों ने अजगैन पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। पिता ने आशियाना पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की तहरीर दी है।
पूछताछ में मकान मालिक अजय ने बताया कि वह सचिन से पूर्व परिचित था। 10 दिसंबर को सचिन रुचिखंड के अपने साथी संतोष व सूरज के साथ आया और एक माह पूर्व शादी का हवाला देकर किराए पर कमरा मांगा।
इस पर उसे फर्स्ट फ्लोर पर एक कमरा किराए पर दे दिया। उसी रात करीब 7.30 बजे सचिन अपनी पत्नी के साथ आया और कमरे में चला गया। दूसरे दिन दोनों कमरे से नहीं निकले।
फिर शाम चार बजे सचिन मकान मालिक से यह कहकर निकला कि काम से बाहर जा रहा है। रात तक वापस आ जाएगा। उसके बाद से नहीं लौटा।
एसओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि सचिन की एक दोस्त के जरिए लड़की से जान पहचान हुर्ठ थी। नौकरी का झांसा देकर सचिन ने उसे अपने जाल में फंसाया कर लखनऊ लाया था।
छात्रा से सचिन की पहचान कराने वाले युवक की तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
11/12/2013
Aligarh Police
---------------------------------
Important Numbers for Aligarh District Police are as follows:
------------------------------------------------------------------------
State District Place Telephone Nos
-------------------------------------------------------------------
Uttar pradesh Aligarh DIG 9454400392
Uttar pradesh Aligarh SSP/SP 9454400247
Uttar pradesh Aligarh ASP 9454400378
Uttar pradesh Aligarh Addl.SP 9454401011
Uttar pradesh Aligarh Addl.SP 9454401012
Uttar pradesh Aligarh DSP 9454401239
Uttar pradesh Aligarh DSP 9454401240
Uttar pradesh Aligarh DSP 9454401241
Uttar pradesh Aligarh DSP 9454401242
Uttar pradesh Aligarh DSP 9454401243
Uttar pradesh Aligarh DSP 9454401244
Uttar pradesh Aligarh DSP 9454401245
Uttar pradesh Aligarh DSP 9454401885
Uttar pradesh Aligarh DSP 9454401886
Uttar pradesh Aligarh RI 9454402336
----------------------------------------------------------
List of the Police Station Of Aligarh:
----------------------------------------------------------------------------
Police Station Phone No,
--------------------------------------------------------------------------
AKRABAD Police Station 9454402772
ATRAULI Police Station 9454402773
BANNADEVI Police Station 9454402774
BARLA Police Station 9454402775
CHANDAUS Police Station 9454402776
CHHARRA Police Station 9454402777
CIVILLINES Police Station 9454402778
DANDON Police Station 9454402779
DEHLIGATE Police Station 9454402780
GABGIRI Police Station 9454402781
GABHANA Police Station 9454402782
GANDHIPARK Police Station 9454402783
GONDA Police Station 9454402784
HARDUAGANJ Police Station 9454402785
IGLASH Police Station 9454402786
JAWAN Police Station 9454402787
KHAIR Police Station 9454402788
KOTWALI Police Station 9454402789
KWARSI Police Station 9454402790
LODHA Police Station 9454402791
MANDRAK Police Station 9454402792
PALIMUKIMPUR Police Station 9454402793
PISAWAN Police Station 9454402794
SASANIGATE Police Station 9454402795
TAPPAL Police Station 9454402796
VIJAIGARH Police Station 9454402797
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
2/440 VINAY KHAND GOMTI NAGAR
Lucknow
226010