NV INDIA
जनहित की आवाज..
10/07/2026
स्कूल सुरक्षा पर एनडीआरएफ का प्रशिक्षण, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में मॉक ड्रिल से छात्रों को किया जागरूक
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में गुरुवार को जनपद के जीर बस्ती स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में स्कूल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन 11वीं एनडीआरएफ वाराणसी ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं 11वीं एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार के निर्देशन में निरीक्षक प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भूकंप, आग, बाढ़, भगदड़ जैसी आकस्मिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित और त्वरित कार्रवाई के प्रति जागरूक बनाना था। एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने आधुनिक उपकरणों एवं व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से आपदा से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), सीपीआर देने की सही विधि तथा घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की तकनीकों का सजीव प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और सही तकनीक अपनाकर जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आपदाओं के प्रति उनकी जागरूकता पूरे समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को इतना सक्षम बनाना है कि वह संकट की घड़ी में अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। प्रशिक्षण के समापन पर विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अलार्म बजते ही सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए व्यवस्थित ढंग से कक्षाओं से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का अभ्यास किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने एनडीआरएफ की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, विद्यालय प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
NV INDIA
10/07/2026
महावीर जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक
16 जुलाई के महावीर जुलूस को शांतिपूर्ण बनाने पर प्रशासन का जोर
महावीर जुलूस पर डीएम का निर्देश—परंपरा के अनुसार निकले जुलूस, देर रात तक न रहे आयोजन
बलिया। आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाले महावीर जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना कोतवाली सिकंदरपुर परिसर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महावीर जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला जाए तथा सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस देर रात तक न निकाला जाए और पुरानी परंपराओं एवं निर्धारित मार्ग का पालन किया जाए।
जिलाधिकारी ने जुलूस आयोजकों से आपसी समन्वय बनाकर जुलूस निकालने का समय निर्धारित करने तथा इसकी सूचना समय रहते प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके। उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर की लगभग 50 हजार की आबादी आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रही है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान प्रशासन ने महावीर जुलूस से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए। गणमान्य नागरिकों ने भी शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर प्रशासन ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने विश्वास जताया कि सभी वर्गों के सहयोग से महावीर जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।
NV INDIA
अपनों की सरकार, अपनों पर अत्याचार! बलिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा।
क्या अपनी ही सरकार में 'कार्यकर्ता' सुरक्षित नहीं है?
बलिया के बैरिया से बीजेपी महामंत्री मुकेश प्रजापति ने अपनी ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा!
दबंग और हिस्ट्रीशीटर भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने बीजेपी नेता की जमीन तक नहीं छोड़ी। संगठन और प्रशासन की खामोशी पर उठे सवाल। क्या वाकई बलिया में कार्यकर्ताओं की अनदेखी 2027 की राह मुश्किल कर देगी?
अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो अब 'अपनों' के खिलाफ ही होगा बड़ा धरना!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Lucknow
275101