Current Affairs.Guru

Current Affairs.Guru

Share

Be up to date with time, We are committed to provide Quality education

06/04/2023

Current Affairs Guru

21/02/2023

सवाल : दुनिया की पहली living heritage university कहां है?

जवाब: यूनेस्को विश्व भारती विश्वविद्यालय को एक विरासत विश्वविद्यालय घोषित करने जा रहा है. यह दुनिया का पहला जीवित विरासत विश्वविद्यालय (living heritage university) बनेगा. इसकी स्थापना 1921 में रवींद्रनाथ टैगोर ने कला, भाषा, मानविकी, संगीत और संस्कृति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्र के रूप में की थी. विश्वविद्यालय में रवींद्रनाथ टैगोर के ओपन-एयर शिक्षा के दर्शन का पालन किया जाता है. बाद में केंद्र सरकार ने इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दे दी. यह विश्वविद्यालय भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है.

Photos from Current Affairs.Guru's post 19/02/2023

Skye UTM: भारत का पहला ड्रोन-एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम हुआ लांच

क्या है स्काई यूटीएम?

Skye UTM एक क्लाउड-आधारित एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम है जो मानवयुक्त विमानन हवाई क्षेत्र के साथ मानव रहित एयर ट्रैफिक को एकीकृत करता है. यह सिस्टम प्रति घंटे 4,000 उड़ानें और प्रति दिन 96,000 उड़ानें संभालने में सक्षम है.

स्काई यूटीएम, हाइलाइट्स:

Skye UTM को हवाई क्षेत्र में सभी ड्रोन/अन्य हवाई मूविंग ऑपरेटरों को स्थितिजन्य जागरूकता (Situational awareness), स्वायत्त नेविगेशन, जोखिम मूल्यांकन (Risk assessment) और ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रदान करने के लिए बनाया गया है.

इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा कि मंत्रालय जल्द ही रियल टाइम निगरानी और राजमार्ग निर्माण में तेजी लाने के लिए ड्रोन स्टार्टअप्स को शामिल किया जायेगा. साथ ही इसकी मदद से घातक सड़क दुर्घटनाओं को भी रोकने में मदद ली जाएगी.

Want your school to be the top-listed School/college in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Lucknow
226018