Sparsh Organ Donation Awareness Programme

Sparsh Organ Donation Awareness Programme

Share

NGO "Sparsh Welfare Society" is working on Organ Donation Awareness since last 14 Years to save lives

14/02/2022

अपने जन्म दिवस के अवसर पर रेलवे में कार्यरत जयपुर निवासिनी श्रीमती तरुणा सैनी जी ने अंगदान के लिए शपथ लिया। स्पर्श परिवार श्रीमती तरुणा जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके इस महान सोच के लिए साधुवाद देता है।

Photos from Sparsh Organ Donation Awareness Programme's post 02/11/2021

दिनाँक 30 अक्टूबर 2021 को संस्था "स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी" का एक प्रतिनिधिमंडल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर तथा कार्निया आई बैंक के हेड डॉ. अरुण शर्मा से मिला। मुलाकात के दौरान अंगदान जागरूकता, विशेष रुप से नेत्रदान जागरूकता पर चर्चा की गई। डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि हमारे देश में 200000 से भी ज्यादा लोग कार्निया प्रत्यारोपण के लिए इंतजार कर रहे हैं। कार्निया प्रत्यारोपण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई भी मृत व्यक्ति अपने दोनों आंखों की कार्निया दान देकर 4 लोगों के आँखों की रोशनी वापस ला सकता है। संस्था के संस्थापक डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने इस जागरूकता अभियान को और विस्तृत रूप देने के लिए अपनी योजना एवं रूपरेखा पर चर्चा किया तथा डॉ. शर्मा को "ग्रीन रिबन" पहनाकर "ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस एंजेल" बनाया।

डॉ. अरुण शर्मा ने इस जागरूकता अभियान हेतु हर संभव सहयोग करने की बात कही।

इस मुलाकात में संस्था की तरफ से डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सुश्री अपूर्वा सिंह तथा श्री मुलायम सिंह उपस्थित रहे।

संस्था डॉ. अरुण शर्मा जी को अपना अमूल्य समय देने के लिए साधुवाद देती है।

08/06/2021

समाज के लिए कुछ करने का जज़्बा हो तो अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिनों को भी इन्सान मानवता के लिए एक मिशाल बना सकता है। वर्ष 2009 से अब तक संस्था "स्पर्श वेलफेयर सोसायटी" के यात्रा में कई ऐसे मकाम आये जब लोगों ने इस बात को साबित किया है।

इसी क्रम मे श्री राजेश वर्मा जी ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर अंगदान करने हेतु अपना पंजीकरण कराया। संस्था श्री राजेश जी को दीर्घायु होने की शुभकामना देती है तथा उनके इस कदम की भूरी भूरी प्रसंशा करती है।

Want your business to be the top-listed Health & Beauty Business in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Gomti Nagar
Lucknow
226010