Islamiyyat Network
ISLAMIYYAT NETWORK ka maqsad apne sunni bhaiyon tak deen ki saheeh or zaroorat ki jaankaari pahunchana hai...
03/10/2021
اسلامیات نیٹ ورک
اسلامیات نيٹورک کے تمام ممبران کو 👑 *عرس تاج الشریعہ* خوب خوب مبارک ہو.
कुछ लोग मुरीद हैं सरकार ताजुश्शरीअ़ह के, हुज़ूर मुहद्दिस ए कबीर के, हुज़ूर तहसीन मियां के ग़र्ज़ ऐसे बुज़ुर्गों के जो जानदार की फोटो के सख़्त ख़िलाफ़ हैं, उसके हराम होने का फ़तवा ता उम्र देते रहे, जानदार की फोटो खिंचवाने वाले को फ़ासिक़ कहते रहे, उसकी इमामत मकरूह ए तह़रीमी, नमाज़ वाजिबुल इआ़दा बताते रहे। लेकिन मुरीदीन सेल्फी बाज़ी, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी वगैरह से बाज़ नहीं आते।
ताज्जुब है क्या मुरीद अपने पीर से ज़्यादा शरीअत का जानकार है, पीर से ज़्यादा परहेज़ गार है, या इनके पीर हालात और ज़माने की जरुरतों को समझते नहीं थे।
क्या पीर की मुखा़लफत के बावजूद सच्ची इरादत क़ाइम रहती है?
इनके बारे में जो लोग मुझ से पूछते हैं उन्हें मैं सिर्फ यही जवाब दे सकता हूँ कि "भाई जो अपने पीर का नहीं हुआ वो किसका होगा और किस काम का होगा।" और "जो ये समझता हो कि अपने पीर और ऐसे बुजुर्गों से ज़्यादा मज़बूत दलीलें रखता है उसे आप और हम क्या समझाएं?
तमाम इख़्तिलाफ़ी मसाइल का हाल तक़रीबन यही है। माइक का मसअला, फोन पर चांद की शहादत का मसअला भी ऐसा ही है।
इनका मामला ये है कि अपनी दुकान चमकाने के लिए या अपनी जान बचाने के लिए इन बुजुर्गों का नाम लेते हैं और जब लोगों को अपने झांसे में ले लेते हैं तो फिर गिरगिट अपना रंग बदलता है।
الأمان والحفيظ والعياذ بالله العلي العظيم
जो लोग अपने पीर के ही बागी हों उनसे दूर रहें। वो झूठे हैं।
ऐ ईमान वालों! अल्लाह से डरो और सच्चों के साथ हो जाओ।
GROUP LINK 👇
https://chat.whatsapp.com/0itfWn5VcP06y1Cls2YOSy
You tube link 👇
https://www.youtube.com/results?search_query=islamiyyat+network
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Lucknow
03/06/2021