GlamStar

GlamStar

Share

‘GlamStar’ is C&E Media’s exclusive Hindi title catering to the Indian salon industry & is bac

01/06/2020

परफ़ेक्ट ब्रेड्स हेयरस्टाइल...

शार्ट हेर्यस के लिए ट्राई करें यह ब्रेड्स हेयरस्टाइल.

अगर आपके हेर्यस शार्ट हैं, तो आपको ऐसे हेयरस्टाइल बनाने की जरूरत होती है, जो ना सिर्फ आपके बालों को आसानी से मैनेज कर पाएं, बल्कि इससे आपका लुक भी निखरकर सामने आए. तो चलिए आज हम आपको शॉर्ट हेयर के लिए कुछ ब्रेड हेयरस्टाइल के बारे में बता रहे हैं.

हाफ अप ब्रेडेड बन
यह हेयरस्टाइल शार्ट से लेकर मीडियम व लॉन्ग लेंथ तक की लड़कियां आसानी से बना सकती हैं. साथ ही यह स्टाइल देखने में काफी अच्छी भी लगती है. इस ब्रेड स्टाइल को बनाने के लिए आप टॉप हाफ सेक्शन लेकर पहले उससे ब्रेड बनाएं. अब इसे रैप करते हुए बन का लुक दें. आखिरी में आप इसे पिन की मदद से सिक्योर करें. अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन के लिए इस स्टाइल को बना रही हैं तो अपने बन को फूलों की मदद से सजा भी सकती हैं.

टू ब्रेड स्टाइल
ब्रेड का यह लुक आपको एक क्यूट लुक देता है. अमूमन बचपन में हम सभी ने इस ब्रेड स्टाइल को बनाया है. इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें. इसके बाद आप बालों को सेंटर पार्टिंग करके दोनों साइड ब्रेड बनाएं. आपका टू ब्रेड स्टाइल रेडी है.

टि्वन ब्रेड स्टाइल
अगर आप दोनों साइड से ब्रेड नहीं बनाना चाहतीं तो ऐसे में टि्वन बे्रड स्टाइल बनाया जा सकता है. इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करके सेंटर पार्टिंग करें. इसके बाद आप दोनों साइड से ब्रेड बनाते हुए पीछे की तरफ लाएं. इसके बाद आप बैक में दोनों ब्रेड को ज्वॉइन करके एक ही ब्रेड बना लें. आखिरी में उसे एक पिन की मदद से सिक्योर करें.

फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल
अगर आप सारे बालों में ब्रेड बनाना नहीं चाहतीं, तो ऐसे में आप फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल बनाकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं. इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें. फ़िर आप फ्रंट सेक्शन से थोड़े बाल लेकर उससे फ्रेंच ब्रेड बनाते जाएं. इसके बाद आप लास्ट में ब्रेड को पिन की मदद से सिक्योर करें. आप बैक के हेर्यस को यूं ही ओपन रहने दें. इस तरह का फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल आपको एक यंग लुक देता है.

27/05/2020

ग्लोइंग स्किन के लिए....

रात में सोते वक्त गुलाब जल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, जल्द देखेंगे स्किन में ग्लो.

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं मेकअप के जरिए खुद को खूबसूरत दिखे की कोशिश करती हैं, लेकिन अगर स्किन नॅचरली ग्लोइंग है तो फिर आपको किसी मेकअप की भी जरूरत नहीं है. अपने घर पर चुनिंदा चीजों का इस्तेमाल करके आप निखरी और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए गुलाब जल में ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर लगाने से आपको स्किन में ग्लो दिखने लगेगा.

कैसे होता है फायदेमंद:
गुलाब जल में ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर लगाने से स्किन बेदाग हो सकती है. इसके अलावा इस पैक को लगाने से चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा. इतना ही नहीं इस मिश्रण की मदद से आप अपनी स्किन पर मौजूद गंदगी को साफ कर सकते हैं.

बनाने का तरीका:
एक कटोरी लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल डालें. इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिक्स करें. इसका इस्तेमाल आप क्‍लीजिंग, मॉइश्चराइजिंग और टोनिंग के लिए भी कर सकते हैं.

14/05/2020

फ़ेवरिट मेक अप प्रॉडक्ट....

जानिए, आपके फेवरिट मेकअप आर्टिस्ट के पसंदीदा मेकअप प्रॉडक्ट्स.

मेकअप की जादूगीरी से क्लाइंट्स को खूबसूरत बनाकर हर किसी का दिल जीत लेते हैं मेक अप आर्टिस्ट! अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके पसंदीदा मेक अप आर्टिस्ट कौन-सा मेक अप प्रॉडक्ट अपने क्लाइंट्स पर आज़माते हैं.

ज़ोरेन खलीली, मेकअप आर्टिस्ट ज़ोरेन्स स्टूडियो

ज़ोरेन्स स्टूडियो की ओनर और मेक अप आर्टिस्ट ज़ोरेन खलीली कहती हैं, "मुझे अरमानी का लुमिनस सिल्क फ़ाउंडेशन बेहद पसंद है. यह एक एवॉर्ड विनिंग ऑइल-फ्री फ्लूइड फ़ाउंडेशन है, जो स्किन की शाइन को बरक़रार रखने में बेहद असरदार है." आगे वह कहती हैं, "मुझे मेकअप फॉरएवर का बेस हाइड्रेटिंग प्राइमर भी काफ़ी पसंद है. यह स्किन की बनावट और स्मूदनेस के लिए टोन को संतुलित करने में सहायता करता है."

Vipul bhagat Makeup and Hair

विपुल भगत, मेक अप आर्टिस्ट, विपुल भगत हेयर एंड मेक अप ज़ोन

इंडिया के बेहतर मेक अप आर्टिस्ट में से एक विपुल भगत कहते हैं, "मैं अपने क्लाइंट्स की स्किन पर केवल प्रोफ़ेशनल ब्रांड्स ही इस्तेमाल करता हूं. मैं तक़रीबन 20 सालों से मैक और बॉबी ब्राउन ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स अपने क्लाइंट्स पर आज़मा रहा हूं. इनके प्रॉडक्ट्स स्किन को किसी भी तरह का नुक़सान नहीं पहुंचाते हैं. तो किसी एक प्रॉडक्ट का नाम लेना मेरे लिए मुश्क़िल होगा. मेरे लिए इनके सभी प्रॉडक्ट्स बेहतरीन है."

11/05/2020

स्किन केयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल...
क्या आप जानती हैं स्किन केयर प्रॉडक्ट लगाने का सही समय?

स्किन केयर के लिए आप महंगे ब्रांड्स के प्रॉडक्ट इस्‍तेमाल तो करती हैं, लेकिन आपको बता दें कि इनके इस्‍तेमाल का एक सही समय होता है. अगर आप सही समय पर ही इनका इस्‍तेमाल करें तो ही ये आपको फायदा पहुंचाते हैं वरना इन्‍हें लगाना बेकार ही रहता है.

फेसवॉश और क्‍लींजिंग का समय
सुबह उठने के समय पर हमारी स्किन सबसे ज्‍यादा सेंसिटिव होती है. इस समय आपको फेसवॉश से चेहरा साफ करने की जरूरत होती है. ज्‍यादा केमिकल युक्‍त फेसवॉश के इस्‍तेमाल से चेहरे पर लालिमा, जलन या मुहांसे तक हो सकते हैं. फेसवॉश और क्‍लींजिंग के लिए सुबह 6 से 7 बजे का समय बिलकुल ठीक रहता है.

सनस्‍क्रीन कब लगाएं
सुबह के समय स्किन सीबम नामक एंजाइम बनाती है जो कि त्‍वचा के लिए मॉइस्‍चराइजर का काम करता है. इस दौरान त्‍वचा को मॉइस्‍चराइजर और स्किन सीरम की जरूरत नहीं होती है. अगर आप इस समय क्रीम लगाते हैं तो उसे स्किन का सर्कुलेशन रुकजाता है. इस समय आपको बस अपनी स्किन के हिसाब से सनस्‍क्रीन लगाने की जरूरत होती है. अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है तो मॉइस्‍चराइजर भी लगाएं। सनस्‍क्रीन लगाने के लिए 8.30 से 9 बजे का समय सही होता है.

फेस वाइप्‍स और टिश्‍यू
आमतौर पर दोपहर के समय स्किन नेचरल ऑयल बनाती है, जिससे चेहरा बेजान और ऑयली दिखने लगता है. इस समय वैट वाइप्‍स या फेस वाइप्‍स का इस्‍तेमाल कर आप अपनी स्किन को तरोताजा और हाइड्रेट बनाए रख सकती हैं. इसके अलावा नेचरल ग्‍लो पाने के लिए खूब पानी भी पिएं.

मॉइस्‍चराइजर और हाइड्रेटिंग सीरम
शाम 5 बजे के बाद स्किन दोबारा अपना मॉइस्‍चर खोने लगती है. फेस सीरम या मॉइस्‍चराइजर लगाने का यही सही समय होता है. इस समय आप फेस ग्‍लॉस भी लगा सकती हैं. अगर आपकी रूखी त्‍वचा है तो ग्‍लॉस बड़ी जल्‍दी स्किन में अवशोषित हो जाएगा और चेहरे पर चमक आ जाएगी.

नाइट क्रीम और एंटी एजिंग प्रॉडक्ट
चेहरे पर एंटी-एजिंग क्रीम लगाने के बाद धूप मे नहीं निकलना चाहिए. इसलिए एंटी-एजिंग क्रीम को लगाने का सही समय रात को सोने से पहले का होता है. नाइट क्रीम या एंटी-एजिंग प्रॉडक्ट इस्‍तेमाल करने से पहले स्किन को साफ और टोन करना न भूलें. आप रात को सोने से पहले आई केयर क्रीम भी लगा सकती हैं.

Want your business to be the top-listed Media Company in Mahim?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Mahim