Friends unity social work
फ्रेंड्स यूनिटी सोशल वर्क फाऊंडेशन एक सामाजिक संगठन है।
12/05/2025
HAPPY BUDDHA Purnima
Wishing you great success and the blessings of Lord Buddha in all your endeavours. Happy Buddha Purnima...
20/04/2025
Friends unity social work foundation free ebooks provide program..........!
14/04/2025
भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं शत-शत् नमन ।.......🙏🙏🇮🇳🇮🇳
डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज के एक महान नेता, सामाजिक सुधारक और भारत के संविधान के शिल्पकार थे। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता की स्थापना के लिए किया गया योगदान उन्हें इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाता है। ऐसे महान विचारक का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के ‘महू’ नामक स्थान पर हुआ था, जिसे अब डॉ. अंबेडकर नगर के नाम से जाना जाता है। बाबासाहेब अंबेडकर जाति से दलित थे और उस समय की सामाजिक व्यवस्था में उन्हें ‘अछूत’ माना जाता था। इस कारण उनका बचपन अनेक कठिनाइयों और भेदभाव से भरा रहा। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया।
भारत रत्न के पास 32 डिग्रियों के साथ 9 भाषाओं के सबसे बेहतर जानकार थे। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मात्र 2 साल 3 महीने में 8 साल की पढ़ाई पूरी की थी। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ नामक एक दुर्लभ डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाले भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के पहले और एकमात्र व्यक्ति हैं।
प्रथम विश्व युद्ध की वजह से उनको भारत वापस लौटना पड़ा। कुछ समय बाद उन्होंने बड़ौदा राज्य के सेना सचिव के रूप में नौकरी प्रारंभ की। बाद में उनको सिडनेम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स में राजनीतिक अर्थव्यवस्था के प्रोफेसर के रूप में नौकरी मिल गई।
कोल्हापुर के शाहू महाराज की मदद से एक बार फिर वह उच्च शिक्षा के लिए लंदन गए।
वर्ष 1936 में बाबा साहेब जी ने स्वतंत्र मजदूर पार्टी का गठन किया था। सन् 1937 के केन्द्रीय विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 15 सीट की जीत मिली। अम्बेडकर जी अपनी इस पार्टी को आल इंडिया शीडयूल कास्ट पार्टी में बदल दिया, इस पार्टी के साथ वे 1946 में संविधान सभा के चुनाव में खड़े हुए, लेकिन उनकी इस पार्टी का चुनाव में बहुत ही ख़राब प्रदर्शन रहा। कांग्रेस व महात्मा गाँधी ने अछूते लोगों को हरिजन नाम दिया, जिससे सब लोग उन्हें हरिजन ही बोलने लगे, लेकिन अम्बेडकर जी को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने उस बात का विरोध किया था। उनका कहना था अछूते लोग भी हमारे समाज का एक हिस्सा है, वे भी बाकि लोगों की तरह आम व्यक्ति ही हैं। अम्बेडकर जी को रक्षा सलाहकार कमिटी में रखा गया व वाइसराय एग्जीक्यूटिव परिषद उन्हें लेबर का मंत्री बनाया गया था। बाबा साहेब आजाद भारत के पहले कानून मंत्री भी बने थे........!
friends Unity social work foundation
संगठन अध्यक्ष - आदित्य प्रताप सिंह......🖋🖋
06/04/2025
save forest, save life.........!🙏👏
हैदराबाद का वन्यजीव मदद के लिए पुकार रहा है 400 एकड़ जंगल को नष्ट किया जा रहा है, सैकड़ों जानवरों का घर उनसे छीना जा रहा है,
वनों की कटाई से भूमि में परिवर्तन होता है और इसलिए बहुत से पौधे और जानवर जीवित नहीं रह पाते। अधिक वनों की कटाई से पूरी प्रजातियाँ विलुप्त हो सकती हैं। इसे 'जैव विविधता का नुकसान' कहा जाता है। पौधों और जानवरों की कई अद्भुतप्रजातियाँ नष्ट हो गई हैं, और कई अन्य लुप्तप्राय हैं।
वृक्षों और अन्य वनस्पतियों के नष्ट होने से जलवायु परिवर्तन, मरुस्थलीकरण, मृदा अपरदन, कम फसलें, बाढ़, वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों में वृद्धि तथा मूल निवासियों के लिए अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वनों की कटाई कई कारणों से होती है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Address
Mainpuri
206001