Breaking Hits
follow for daily news
28/08/2022
दिल्ली से लापता युवती का संसाली खड्ड में मिला शव:
बैजनाथ की संसाली खड्ड किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी, अभी नहीं हो पाई शिनाख्त Kangra News
बैजनाथ, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Kangra News, पुलिस थाना बैजनाथ के तहत पड़ते सेहल रोड में संसाली खड्ड के किनारे एक महिला का शव मिला है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को कुछ लोगों ने एक शव खड्ड के किनारे होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पूजा कौंडल और डीएसपी बीडी भाटिया ने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक गांव के लोग सुबह काम के लिए निकले तो उनकी नजर खड्ड के किनारे शव पर पड़ी। उन्होंने पंचायत के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अज्ञात शव होने के कारण शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए बैजनाथ शवगृह में रखा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार इसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Mandi