JMM MANDU

JMM MANDU

Share

Official Account Of Mandu Vidhansabha JMM

Photos from JMM MANDU's post 03/05/2025

अबुआ सरकार

25/04/2025

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव व हमसब के अभिभावक, मार्गदर्शक श्री Vinod Kumar Pandey जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ एवं जोहार। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।
Jmm Jharkhand Gaurav Patel JMM Hazaribagh

Photos from JMM MANDU's post 15/02/2025

आज दिनांक 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को झामुमो विष्णुगढ़ प्रखंड समिति के द्वारा बिष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय विष्णुगढ़ के प्रांगण में झारखंड आंदोलन के जननायक सह पूर्व सांसद व विधायक स्व० टेकलाल महतो की 80 वीं जयंती मनाई गयी। इस अवसर उनके बड़े पौत्र झामुमो मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल ने अपने दादा स्व० टेकलाल बाबू के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दौरान श्री पटेल जी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में दादा जी स्व. टेकलाल बाबू ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। साथ ही कई वर्षों से उन्होंने मांडू को मजबूत नेतृत्व दिया साथ ही क्षेत्र में झामुमो काे सिंचने का काम किया है स्व० टेकलाल बाबू ने झारखंडी जनता के हक व अधिकार के लिए अपना सर्वस्व जीवन न्यौछावर कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चल कर ही झारखंडियों के सपनों को साकार किया जा सकता है अपने विधायकी कार्यकाल में जो विकास का कार्य किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। झारखंड को अलग राज्य बनाने में उन्होंने काफी योगदान दिया है। मैं उन्हें शत शत नमन करता हूं ।
विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष श्री कपिल देव चौधरी ने कहा उन्होंने जनता की समस्याओं का निदान करने की दिशा में हमेशा कार्य किए है। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्व० टेकलाल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया मौके पर प्रमुख रूप से प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी, प्रखंड सचिव संजय प्रजापति, महताब हुसैन,प्रखंड कोषाध्यक्ष राणा इकबाल खान, कुशुम्भा मुखिया दुलारचंद पटेल ,उपमुखिया अनुराग बर्मन, डीएम राज पटेल,रकीब अंसारी,जागेश्वर महतो,शेख वसीम जितेंद्र पांडेय, महादेव मुर्मू, गंगाधर महतो, सुनील सिंह विकाश सोनी विष्णु गुप्ता विकाश सोनी ,फालेंद्र यादव, प्रसादी यादव, रवि यादव समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Mandu?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Mandu