Mathurawasi

Mathurawasi

Share

मथुरा तीन लोक ते न्यारी
मथुरा तीन लोक ते प्यारी
जो रस बरस रहो या ब्रज मे
वो रस तीन लोक में नाय ।।
🦚|| ब्रज तीर्थ प्रोहित ||🦚
🚨अंकित चतुर्वेदी🚨

09/06/2026

🪷 यमुना तट जागरूकता अभियान 🪷
(मथुरावासियो की एक पहल)
"चलो घाट की ओर कदम बढ़ाएं, अपनी माँ यमुना को स्वच्छ बनाएं।" 🙏

कल ही हमारे इस अभियान की शुरुआत हुई है और देखते ही देखते 8 जागरूक सदस्य हमारे साथ जुड़ चुके हैं। माँ यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हम सभी मथुरावासियों के जीवन की जीवनरेखा हैं। उनके घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

हमारा उद्देश्य किसी बड़ी संस्था को दिखाना नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर बदलाव लाना है। अभी शुरुआत है, और इस पावन कार्य को आगे बढ़ाने के लिए हमें आप जैसे और भी साथियों की ज़रूरत है।

📌 आप हमारा साथ कैसे दे सकते हैं?
🚫 प्लास्टिक को कहें ना: घाटों पर प्लास्टिक या कचरा न फेंकें।

🗑️ सही निपटान: पूजन सामग्री को नदी में प्रवाहित करने के बजाय तय स्थान पर रखें।

👥 अभियान से जुड़ें: एक स्वयंसेवक (Volunteer) बनकर हमारे इस छोटे से परिवार को बड़ा बनाएं।

🤝 सदस्य बनने के लिए अभी हमें इनबॉक्स (DM) में मैसेज करें। आपका एक छोटा सा प्रयास बड़ा बदलाव ला सकता है!

#मथुरावासी

08/06/2026

पुराने व्यक्तियों से कहते सुना था कि यमुना जल इतना शुद्ध हुआ करता था जब कोई सिक्का डाले तो जल में साफ दिखाई देता यमुना की रेती सोने कि सी चमकती थी सोचो ऐसा क्या हुआ जो कुछ ही सालों में यमुना का जल इतना दूषित होता चला गया और जिम्मेदार आंख मुदे कर मूक बने बैठे रहे है यह ज्यादा वर्ष पुरानी बात नहीं शायद सरकार की लापरवाही रही जो रुपये के लिए फैक्ट्रियों को उनका वेस्ट पवित्र नदियों में बिना ट्रीटमेंट के प्रभावित करवाया और खुद सरकार भी भारत की नदियों को दूषित करने में पीछे नहीं रही नगर निगम के नाले आज भी सीधे यमुना में प्रवाहित होते जनता से करोड़ों टैक्स के नाम पर रूपये वसूलने के बाद भी सरकार ना तो नदिया ही शुद्ध कर सकी ना ही नदियों किनारे शुद्ध वातावरण ही बना सकी घाटों किनारो को सजा देने से जल शुद्ध होगा नहीं गंदगी से बीमारी फैलना तय है और जब जनता को बीमारी लगे तब सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं स्वास्थ के लिए जब वह प्राइवेट अस्पताल जायेगी जनता तभी तो गवर्मेंट को टैक्स और प्राइवेट अस्पतालों को जनता से रुपय चूसने का मौका मिलगा अगर नदियों का जल शुद्ध हुआ तो कोई RO water नहीं लेगा , सरकारी अस्पताल में अच्छा इलाज हुआ तो जनता प्राइवेट अस्पताल नहीं जाएगी और सरकार को पैसा नहीं मिलेगा इसीलिए भारत में सरकारी स्कूलों की दुर्दशा है और प्राइवेट स्कूल यूनिवर्सिटी फल फूल रहे जबकि सरकार चाहे तो स्वास्थ,शिक्षा,और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठा इन्हीं को आय का श्रोत बना सकती है

Want your organization to be the top-listed Government Service in Mathura?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Mathura
281001