Mathura Voice

Mathura Voice

Share

Welcome to "Mathura Voice" page.Here you will find the latest news, political upheavals, world of entertainment... vishnu sisodiya_

15/04/2026

Jeet Fitness का दमदार प्रदर्शन: Mr Delhi Classic Cup में 3 गोल्ड, Mr UP Ghaziabad में भी लहराया जीत का परचम

14/04/2026

भीषण गर्मी और सिस्टम की मार: सिर पर सिलेंडर, तीन किमी पैदल और फिर भी खाली हाथ

14/04/2026

पीएम श्री विद्यालय महरौली में वार्षिकोत्सव एवं स्कूल चलो अभियान का भव्य कार्यक्रम आयोजन

पीएम श्री विद्यालय महरौली में आज वार्षिकोत्सव एवं स्कूल चलो कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी श्री नरेश कुमार जी रहे एवं विशिष्ट अतिथि श्री इंद्रपाल सिंह जिला महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूबेदार जी रहे ।
स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री राजकुमार सारस्वत ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं तस्वीर भैंटकर स्वागत किया। बच्चों द्वारा स्वागत गान तथा बड़े ही शिक्षाप्रद एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन श्री ऊधम सिंह ने किया।
खंड विकास अधिकारी श्री नरेश कुमार जी ने बताया की सरकारी विद्यालय में भी इतने अच्छे कार्यक्रम होते हैं यह मुझे महरौली में आकर ज्ञात हुआ । विद्यालय प्रबंधन एवं कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है । प्रधानाध्यापक की मांग पर उन्होंने स्कूल को इनवर्टर देने की घोषणा भी की।
श्री इंद्रपाल सिंह जी जिला महामंत्री ने बताया कि विद्यालय का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय एवं समाज को प्रेरणा दायक है । सभी गांव वालों को जागरूक किया कि वह सभी अपने बच्चों का सरकारी स्कूल में नाम लिखाएं। सरकारी स्कूल के अध्यापक बहुत ही विद्वान एवं प्रशिक्षित हैं । ग्राम प्रधान जी भी बहुत जागरूक हैं। यदि सभी जगह इतने जागरूक प्रधान बन जाये तो सरकारी स्कूलों की दशा ही बदल जायेगी।नोडल संकुल शिक्षक श्री यशविद्र सिंह ने भी कहा कि सरकारी स्कूलों में बहुत अच्छी पढ़ाई कराई जाती है। ग्राम प्रधान जी ने सभी का आदर सत्कार करते हुए कहा की सभी ने समय निकालकर कार्यक्रम को सफल बनाया है तथा गांव वालों से मेरा निवेदन है कि वह अपने बच्चों को ड्रेस में ही विद्यालय भेजें । प्रधानाध्यापक श्री राजकुमार सारस्वत जी ने सभी गांव वासियों से आग्रह किया कि नवीन दाखिला चल रहे हैं । आप सभी अपने बच्चों के दाखिला शीघ्र कराएं।
कार्यक्रम में श्री नंदकिशोर प्रधानाध्यापक , विवेक कुमार जैन , मंजू रानी, सतेन्द्र कुमार, सतबीर सिंह , हेमन्त शर्मा, कृष्ण कुमार, महमूद जी एवं समस्त गांव वासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी रही। सभी अतिथि ने शानदार भोजन प्राप्त कर सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया।

Want your business to be the top-listed Media Company in Mathura?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Mathura