MSS MEDIA Network
मानवाधिकार समाज शक्ति - मासिक पत्रिका UPHIN/2014/60657 - MSS NEWS 24X7 (सबसे पहले सबकी ख़बर ) || Online News 24 Hours
11/05/2026
बच्चे ने निगल ली रिमोट की सेल, तीन दिन तक सांसें थामे रहा परिवार
#इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के यशोदा नगर में एक सात वर्षीय मासूम द्वारा टीवी रिमोट की सेल निगल लेने से परिवार में हड़कंप मच गया। तीन दिन तक माता-पिता की सांसें अटकी रहीं, लेकिन अंततः सेल प्राकृतिक रूप से शरीर से बाहर निकल आने पर परिवार ने राहत की सांस ली।
#अमित कुमार के सात वर्षीय पुत्र कृष्णा ने 6 मई को खेल-खेल में टीवी रिमोट की पेंसिल सेल मुंह में दबा ली, जो गले से होते हुए पेट और आंतों में पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बच्चे को कई निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे, जहां एक्स-रे में सेल आंतों के बीच फंसी दिखाई दी।
#डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की बजाय निगरानी की सलाह दी। दो दिन बाद बच्चे के पेट में दर्द बढ़ने पर परिजन उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई ले गए, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। 8 मई की सुबह करीब 11 बजे सेल शौच के रास्ते बाहर निकल गई। इसके बाद अंजू ने अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों को बैटरी, रिमोट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से दूर रखें तथा ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह ले।
11/05/2026
हर्ष फायरिंग में युवक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
#इटावा। थाना चौबिया पुलिस ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर युवक को घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।
थाना #चौबिया क्षेत्र के ग्राम नगला सिंह, मौजा मनिगांव निवासी सर्वेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मई की रात विवाह समारोह के दौरान दूल्हा पक्ष के साथ आए सुदेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह और अशोक कुमार पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला केहरी, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी ने फायरिंग की, जिसमें उनके पुत्र आयुष कुमार की कमर में गोली लग गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुदेश कुमार एवं आदेश कुमार पुत्रगण रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नगला केहरी, पोस्ट गढ़िया जिनकौरा, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध थाना चौबिया में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गयी।
10/05/2026
#जालौन : पुलिसिया सिस्टम से तंग आकर एक और सुसाइड,
यमुना नदी से बरामद हुआ युवक का शव, दो दिन पूर्व युवक ने वीडियो बनाकर किये थे वायरल, कदौरा #पुलिस पर लगाया था उत्पीड़न व कैरियर बर्बाद करने का आरोप, युवक ने #डीएम से भी की थी अपील, मैं जा रहा हूँ, अब कोई निर्दोष न जाए, हताश युवक ने वीडियो में कही थी जान देने की बात, एक सप्ताह में पुलिस कार्यप्रणाली से तंग दो लोगों ने दी जान, #कोंच में कुएं में कूदकर व्यापारी ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुइसाइड नोट, कदौरा थाना क्षेत्र निवासी था युवक,
#कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी में कूदकर की आत्महत्या।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Mathura
281001