Furquan Rizvi
I love my village and my country
24/05/2026
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 टलना तय माना जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने पंचायत चुनाव में देरी को देखते हुए प्रदेश में पहली बार प्रशासकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। प्रधान चुनाव तक ये प्रशासक अपने पद पर प्रभावी रहेंगे। प्रदेश के सभी ग्राम सभा में प्रशंसकों की नियुक्ति होगी। सरकार ने 26 मई सभी ग्राम सभाओं में प्रशंसकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। ये प्रशासन वर्तमान प्रधान ही हो सकते हैं। दरअसल, प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। प्रदेश में अब तक एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाए जाते थे। अब सरकार ने एडीओ पंचायत की जगह अलग प्रशासक की नियुक्ति का निर्णय लिया। उनके पास ग्राम सभाओं के विकास की जिम्मेदारी होगी।
20/05/2026
कैराना से सपा सांसद इकरा हसन बीते 24 घंटे से सुर्खियों में हैं। पहली बार लोगों को उनको किसी मुद्दे को लेकर इतना नाराज देखा। कश्यप समाज के युवक की हत्या के मामले में डीआईजी ऑफिस पहुंचीं इकरा हसन को पुलिस महिला थाने लेकर चली गई। 10 मिनट तक उनको थाने में बिठाए रखा। इस दौरान पुलिस और इकरा हसन में जमकर नोकझोंक हुई। इकरा ने पुलिस की तरफ से दिया गया पानी पीने तक से इनकार कर दिया!
इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में इकरा हसन कहती हैं- 'नहीं, इनका पानी नहीं नहीं पीएंगे हम भाई। ये गंदा पानी पीकर कहां जाएंगे। ऐसे भी हमारे भी मन हो जाएंगे काले। ये कह देंगे कि यहां से निकल जाओ। पानी की उलटी कर दो। कौन देगा करके?
नाराज इकरा हसन यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा- 'हम पुलिसवालों की किसी को अरेस्ट करने के लिए नहीं कह रहे थे। उस मां से बात कर लेने के लिए कह रहे थे जिसका बेटा मरा है। इन्होंने उस मां को बेइज्जत कर थाने से भगाया है। वह रोते हुए गई है। ये इनका इंसाफ है। ये इनकी इंसानियत है!!
19/05/2026
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. छह दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मृतका का शव नीलो नहर से बरामद किया है. शव को जहां समराला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है, वहीं इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे एकतरफा प्यार और सनकी आशिक की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई है. इंदर कौर की लाश मिलने के बाद उनके फैंस सदमे में हैं. पंजाबी संगीत की दुनिया स्तब्ध है, वहीं परिवार मातम में डूबा हुआ है. सिंगर के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है!!
19/05/2026
लाहौर का इस्लामपुरा अब कृष्ण नगर बन गया है। बाबरी मस्जिद चौक फिर से जैन मंदिर चौक तो सुन्नत नगर का नाम संत नगर हो गया है। मुस्तफाबाद अब धरमपुरा के नाम से जाना जाएगा। ये पढ़कर आप जरूर चौंक गए होंगे, लेकिन ये हकीकत है। बंटवारे के आठ दशक बाद पाकिस्तान के लाहौर शहर में सड़कों, गलियों और मोहल्लों के नाम बदले जा रहे हैं और उन्हें उनके पहले के नाम पर किया जा रहा है!!
1947 में बंटवारे के बाद पंजाब का दिल कहा जाने वाला लाहौर शहर पाकिस्तान के हिस्से में चला गया था। वर्तमान में यह पाकिस्तान के पंजाब राज्य की राजधानी है। लगभग 8 दशक के पाकिस्तान के शासन में इस शहर के अंदर प्रमुख जगहों के नाम पर बदल दिए गए थे। ये पूरी विरासत को बदलने जैसा था। उनके नामों को इस्लामिक, पाकिस्तानी या स्थानीय हस्तियों के नाम पर कर दिया गया था!!
19/05/2026
आपने बिल्ली तो कई बार देखी होगी, लेकिन आज हम ऐसी बिल्ली के बारे में बताने जा रहे, जो अपने से दोगुने बड़े शिकार को भी अपना निशाना बना सकती है. इसका नाम एशियाई गोल्डन कैट है. ये ऐसी बिल्ली है जो एशिया के रेनफॉरेस्ट एरिया और पहाड़ों के बीच पाई जाती है. ये बिल्ली अपने शिकार में माहिर मानी जाती है. एशियन गोल्डन कैट को एशिया के जंगली जानवरों का 'छिपा हुआ गहना' कहा जाता है. यह अनोखी बिल्ली खूबसूरती, समझदारी और जिंदा रहने की पक्की भावना को मिलाती है. हालांकि यह पालतू बिल्ली से सिर्फ दो से तीन गुना बड़ी है, लेकिन इसने हिरण से लेकर जंगली सूअर तक, अपने से बड़े शिकार का बिना डरे शिकार करने के लिए नाम कमाया है.
18/05/2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मेजबानी करने जा रही है. इस आखिरी घरेलू मैच को लेकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं, लेकिन हर किसी की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल है क्या 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी आज सीएसके की प्लेइंग-11 में नजर आएंगे, या फिर फैंस को इस पूरे सीजन की तरह आज भी सिर्फ इंतजार ही हाथ लगेगा? फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि T20 लीग से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करने से पहले, वे धोनी को आखिरी बार मैदान पर खेलते हुए देख सकें !!
|
17/05/2026
तुर्की ने हाल ही में इस्तांबुल में रक्षा और एयरोस्पेस प्रदर्शनी में अपनी नई यिल्दिरिमहान इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का अनावरण किया है। मिसाइल का परीक्षण इस साल के आखिर में किया जाएगा। तुर्की का कहना है कि यह मिसाइल मैक 25 की गति से 3,000 किलोग्राम वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। तुर्की के दावे सही हैं तो यह मिसाइल यूरोप, अफ्रीका, पश्चिम एशिया और भारत को निशाना बना सकती है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने कहा है कि यह भारत के लिए चिंता का सबब है क्योंकि तुर्की प्रेसिडेंट रेसेप तैयप एर्दोगन ने पश्चिम एशिया से आगे बढ़ते हुए कश्मीरी अलगाववादी आंदोलन को अपना मुद्दा बना लिया है।
17/05/2026
उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अंडमान-निकोबार में दस्तक देकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है, तो दूसरी तरफ यूपी के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा तक तेज धूप, गर्म पछुआ हवाएं और बढ़ती उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी दी है। खासकर दक्षिणी उत्तर प्रदेश में लू और भीषण लू जैसे हालात बनने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल राहत के आसार बेहद कम हैं और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है!!
राजधानी लखनऊ में शनिवार को गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान भी 26.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर तेज धूप और गर्म पछुआ हवाओं के कारण लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और अगले एक हफ्ते में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है!!
16/05/2026
छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारों की खबरों के बीच अब गरियाबंद जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जारी कर वाहनों में निर्धारित मात्रा में ईंधन देने को कहा है। सभी पेट्रोल पंप के संचालकों के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि दोपहिया वाहन में तीन सौ रुपये और चारपहिया वाहन में एक हजार रुपये का पेट्रोल देना सुनिश्चित करें और पेट्रोल एवं डीजल को ड्रम, जेरीकेन या बोतल में विक्रय न करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं और राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है!!
16/05/2026
बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी पर चाकू से किए कई वार !!
16/05/2026
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आजम खान को 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन डीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खान को दोषी करार दिया है। आजम खान को 2 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने अफसर को तनखैया बताते हुए कहा था कि जूते साफ कराऊंगा!!
यह पूरा मामला रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान सामने आया था। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान पर आरोप लगा था कि उन्होंने तत्कालीन डीएम को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। आजम खान ने कहा था कि सभी लोग डटे रहो। यह कलेक्टर-पलेक्टर से मट डरियो। यह तनखैया है और तनखैयों से नहीं डरते। देखे हैं कई मायावती के फोटो। कैसे बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूत साफ कर रहे हैं। उन्हीं से गठबंधन है हमारा। अल्लाह ने चाहा तो उन्हीं के जूते साफ कराउंगा इनसे!!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Meerut Cantonment