R. S. IAS Academy

R. S. IAS Academy

Share

300+ students selected in various government organization in last six months. R.S.

29/07/2020

हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज़:29 जुलाई 2020

1.छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रमुख शहरों में लॉकडाउन की अवधि को कितने तारीख तक बढ़ा दिया है?
a. 15 सितम्बर
b. 19 अक्टूबर
c. 6 अगस्त
d. 10 नवंबर

2.केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सरकार ने कितने लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा है?
a. 1.10 लाख करोड़ रुपये
b. 2.10 लाख करोड़ रुपये
c. 3.10 लाख करोड़ रुपये
d. 2.90 लाख करोड़ रुपये

3.भारत और किस देश ने 27 जुलाई 2020 को रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी साझा करने समेत कई क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. इंडोनेशिया
4.भारत सरकार ने चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक करते हुए कितने ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. 50
b. 55
c. 65
d. 47

5.पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अपने 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर किस मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया?
a. मौसम
b. जलवायु
c. प्राकृतिक
d. तापमान

6.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 परीक्षण की कितने अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया?
a. चार
b. तीन
c. पांच
d. सात

7.हाल ही में किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने एक घंटे में COVID -19 का पता लगाने के लिए रैपिड टेस्टिंग डिवाइस विकसित की है?
a. आईआईटी खड़गपुर
b. आईआईटी कानपुर
c. आईआईटी दिल्ली
d. आईआईटी रुड़की

8.निम्न में से किस संस्था के एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना संकट के चलते दक्षिण एशिया के 2.2 करोड़ बच्चे प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हो रहे हैं?
a. यूनिसेफ
b. यूएन
c. डब्ल्यूएचओ
d. नाटो

9.भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को कितने ब्रॉडगेज डीजल इंजन (broad gauge locomotive) सौंपे हैं?
a. 15
b. 20
c. 25
d. 10

10.सीआरपीएफ स्थापना दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 15 मार्च
b. 20 जनवरी
c. 27 जुलाई
d. 22 अप्रैल

उत्तर-
1.c. 6 अगस्त
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु छह अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. कलेक्टरों को जिले की परिस्थितियों के हिसाब से लॉकडाउन का फैसला करने के निर्देश दिए गए हैं. छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में कोरोना का प्रसार हो चुका है और 25 जुलाई तक यहां पर 7623 कविड-19 के मामले सामने आए थे. इनमें से 2626 एक्टिव केस हैं जबकि 4944 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्च किया गया. जबकि, 43 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई.

2.b. 2.10 लाख करोड़ रुपये
वित्त मंत्री के अनुसार, इस वित्त वर्ष 2020-21 के लिए मोदी सरकार ने 2.10 लाख करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा है. इसमें से 1.20 लाख करोड़ रुपये पीएसयू के विनिवेश से आएंगे और 90 हजार करोड़ रुपये वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बेचकर जुटाए जाएंगे. केंद्र सरकार की विनिवेश की योजनाओं के बारे में बताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सही समय आने पर सरकार उचित कीमत पर हिस्सेदारी बेचेगी. उन्होंने कहा कि पहले ही लगभग 22 से 23 ऐसी पीएसयू कंपनियां हैं, जिनके विनिवेश को सरकार की ओर से मंजूरी दी जा चुकी है.

3.d. इंडोनेशिया
भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा उद्योग और रक्षा प्रौद्योगिकी की पहचान सहयोग के संभावित क्षेत्रों के तौर पर की. बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्राबोवो सुबियांतो ने इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजूबत करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की. भारत और इंडोनेशिया एक पड़ोसी देश हैं. भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर में इंडोनेशिया के साथ एक समुद्री सीमा साझा करते हैं. दोनों देशों के संबंध भी लगभग दो हजार वर्ष पुराने हैं. भारत का जकार्ता में दूतावास है और इंडोनेशिया दिल्ली में एक दूतावास संचालित करता है.

4.d. 47
केंद्र सरकार ने भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच 47 और चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. केंद्र सरकार पहले ही 59 चीनी ऐप पर बैन लगा चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये सभी 47 ऐप्स पहले बैन हुए 59 ऐप्स के क्लोन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि ये 47 ऐप भी देश के डाटा प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रही थीं और इनपर डाटा चोरी करने का भी आरोप है. ये ऐप यूजर्स की निजी और गोपनीय जानकारी को इस्तेमाल कर रहे थे और इन्होंने गोपनीयता कानून का उल्लंघन भी किया है जिस वजह से इनके ऊपर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है.

5.a. मौसम
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्थापना दिवस के मौके पर 27 जुलाई 2020 को पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मौसम मोबाइल ऐप की शुरुआत की है. यह ऐप देशभर के 800 स्थानों के मौसम का हाल बताएगा. ऐप मौसम की सटीक जानकारी देने के साथ शहर का तापमान, सूरज के उदय और अस्त का समय भी बताएगा. समय समय पर मौसम के बिगड़े मिजाज की चेतावनी भी जारी करेगा.

6.b. तीन
ये प्रयोगशालाएं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अंतर्गत नोएडा, मुम्बैई और कोलकाता में राष्ट्री य संस्थासनों में स्थित है. इन अत्यागधुनिक प्रयोगशालाओं से परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी होगी और प्रत्येंक शहर में करीब 10 हजार व्यंक्तियों के नमूनों की जांच की जा सकेंगी. परीक्षणों की संख्याम अधिक होने से संक्रमण का तेजी से पता लगाने और शीघ्र उपचार करने में मदद मिलेगी. इससे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी.

7.a. आईआईटी खड़गपुर
आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक नई कम लागत वाली, पोर्टेबल डिवाइस विकसित की है. यह पोर्टेबल डिवाइस जो कोविड-19 का परीक्षण कर सकती है और एक घंटे में परिणाम दे सकती है. नई तकनीक में आरटी-पीसीआर परीक्षण के समान सटीकता है, जिसे अब परीक्षण के लिए मानक माना जाता है. नमूने का विश्लेषण करने के लिए डिवाइस एक डिस्पोजेबल पेपर पट्टी का उपयोग करती है और परिणाम एक मोबाइल एप्लिकेशन में उपलब्ध कराया जाता है.

8.a. यूनिसेफ
कोरोना वायरस महामारी फैलने के कारण भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों के करीब 2.2 करोड़ बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हो गए हैं. यह बात यूनिसेफ के नए अध्ययन की रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट में दुनिया भर में बच्चों की देखभाल की स्थिति, शुरुआती शिक्षा और कोविड-19 के कारण महत्वपूर्ण पारिवारिक सेवाओं के बंद होने के पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण किया गया है. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कोरोना महामारी इस साल करीब और 13 करोड़ लोगों को भुखमरी की ओर धकेल सकती है.

9.d. 10
रेलवे के मुताबिक, इस फैसले से पड़ोसी देश के साथ आंतरिक और अंतर्देशीय आवागमन सुलभ होगा. भारत ने 27 जुलाई को बांग्लादेश को 10 ब्रॉडगेज डीजल इंजन सौंपे हैं. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पूर्वी रेलवे के गेडे स्टेशन से सभी इंजनों की रवानगी हुई. इन भारतीय रेल इंजनों को बांग्लादेश के दर्शना रेलवे स्टेशन पर रीसिव किया गया. ब्राडगेज लोकोमोटिव सौंपने से बांग्लादेश रेलवे की शक्ति में काफी वृद्धि होगी. भारत पिछले कुछ वर्षों में पड़ोसी देश बांग्लादेश में सड़क, रेल व बंदरगाह विकास के लिए कई परियोजनाओं को मदद कर रहा है.

10.c. 27 जुलाई
सीआरपीएफ को 27 जुलाई 1939 को अंग्रेजों के अधीन क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में स्थापित किया गया था. इसे फिर साल 1949 में सरदार वल्लभाई पटेल के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रूप में बदल दिया गया. भारत में 27 जुलाई 2020 को 82वां सीआरपीएफ स्थापना दिवस मनाया गया. आंतरिक सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भारत संघ का प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है. यह सबसे पुराना केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल में से एक है.

28/07/2020

हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज़:28 जुलाई 2020

1.हाल ही में किस मशहूर नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
a. अमला शंकर
b. मृणालिनी साराभाई
c. सितारा देवी
d. शोभना नारायण

2.कारगिल विजय दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 25 मई
b. 10 जून
c. 26 जुलाई
d. 15 मार्च

3.भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने अयोध्या में सिविल वर्क और सौंदर्यीकरण के लिए कितने करोड़ रुपए मंजूर किए हैं?
a. 55 करोड़ रुपए
b. 25 करोड़ रुपए
c. 35 करोड़ रुपए
d. 15 करोड़ रुपए

4.खेल मंत्रालय और भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन ने किस देश के कोच यिन वेई का अनुबंध बढ़ाने का फैसला किया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. जापान

5.निम्न में से किस राज्य को खेलो इंडिया गेम्स 2021 की मेजबानी सौंपी गयी है?
a. पंजाब
b. दिल्ली
c. कर्नाटक
d. हरियाणा

6.भारत और किस देश ने मुक्त व्यापार करार (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई है?
a. नेपाल
b. चीन
c. बांग्लादेश
d. ब्रिटेन

7.भारतीय रिजर्व बैंक ने श्रीलंका को कितने करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली सुविधा के लिए यहां आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. 40 करोड़ डॉलर
b. 20 करोड़ डॉलर
c. 30 करोड़ डॉलर
d. 10 करोड़ डॉलर

8.संयुक्त अरब अमीरात के बाद हाल ही में किस देश ने भी अपना मंगल मिशन सफलतापूर्वक लांच कर दिया?
a. भारत
b. पाकिस्तान
c. चीन
d. नेपाल

9.किस राज्य सरकार ने कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग करने हेतु रोपड़ स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. बिहार
b. तमिलनाडु
c. पंजाब
d. कर्नाटक

10.हाल ही में किस देश ने दक्षिण चीन सागर में संयुक्त राष्ट्र के लिए औपचारिक घोषणा में बीजिंग के क्षेत्रीय और समुद्री दावों को खारिज कर दिया?
a. पाकिस्तान
b. ऑस्ट्रेलिया
c. चीन
d. अमेरिका

उत्तर-
1.a. अमला शंकर
मशहूर नृत्यांगना अमला शंकर का हाल ही में कोलकाता में निधन हो गया. वे 101 वर्ष की थीं. अमला पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से जूझ रही थीं. 1919 में अमला का जन्म जसोर (जो अब बांग्लादेश में स्थित है) में हुआ था. अमला ने अपनी पहली परफॉर्मेंस साल 1931 में बेल्जियम में दी. कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने 2011 में उन्हेंं ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित किया था.

2.c. 26 जुलाई
कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही अहम दिवस है. भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई के दिन यह मनाया जाता है. भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ. कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान के लिए मनाया जाता है.

3.a. 55 करोड़ रुपए
एनएचएआइ ने अयोध्या में सिविल वर्क और सौंदर्यीकरण के लिए 55 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए आगामी 05 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन से पहले अयोध्या को संवारने के लिए यह कदम उठाया गया है. सूत्रों के अनुसार एनएचएआइ मुख्यालय ने सिविल कार्य और सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए दो अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं. इसमें इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण कार्य के लिए क्रमश: 40 करोड़ और 15 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे.

4.b. चीन
खेल मंत्रालय और भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन ने चीनी कोच यिन वेई का अनुबंध बढ़ाने का फैसला किया है. यही नहीं यिन वेई भी भारत में रुककर प्रतिभाओं को तराशने के लिए राजी हो गए हैं. यिन वेई कोलकाता स्थित कोल इंडिया-साई की टेबल टेनिस अकादमी में हैं. उन्हें करीब 2.62 लाख रुपये 35 सौ अमेरिकी डॉलर (3500 यूएस डॉलर) प्रति माह के वेतन पर बरकरार रखा गया.

5.d. हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने 25 जुलाई 2020 को घोषणा की कि 2021 में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा करेगा. इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक के बाद पंचकूला में होगा. खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि आमतौर पर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ हर साल जनवरी में होते हैं. ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2018’ में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया था और गुवाहाटी में आयोजित पिछले आयोजन में भी राज्य ने 200 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था.

6.d. ब्रिटेन
भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार करार (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई है. इससे दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को और मजबूत किया जा सकेगा. दोनों देशों के बीच हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई 14वीं संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति (जेईटीसीओ) की बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया. भारत और ब्रिटेन के बीच 2019-20 में द्विपक्षीय व्यापार 15.5 अरब डॉलर रहा. 2018-19 में यह 16.87 अरब डॉलर रहा था.

7.a. 40 करोड़ डॉलर
भारतीय रिजर्व बैंक ने श्रीलंका को 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली सुविधा के लिए यहां आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं. इस कदम से श्रीलंका के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत किया जा सकेगा. भारतीय उच्चायोग ने बयान में कहा कि मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था नवंबर, 2022 तक उपलब्ध रहेगी. श्रीलंका ने अप्रैल में कहा था कि उसने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के ढांचे के तहत रिजर्व बैंक से 40 करोड़ डॉलर का मुद्रा अदला-बदली करार किया है. इससे श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत हो सकेगा और कोविड-19 महामारी से प्रभावित देश में वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित हो सकेगी.

8.c. चीन
इस मिशन को दक्षिणी चीन के हेनान प्रांत के वेनचांग स्पेसक्राफ्ट लांच सेंटर से रवाना किया गया है. यह यान करीब 50 करोड़ किलोमीटर की लंबी यात्र सात माह में पूरी करने के बाद लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करेगा. हालांकि चीन ने वर्ष 2011 में भी प्रयास किया था, लेकिन तब उसका मिशन विफल हो गया था. चीन का दावा है कि इस यान से अनंत अंतरिक्ष में खोज के नए युग की शुरुआत होगी.

9.c. पंजाब
यह संस्थान राज्य को आईटीआई और पॉलिटेक्निक का मॉडल विकसित करने में मदद करेगा. IIT सिंचाई में पानी की बर्बादी को नियंत्रित करने के लिए छोटे उपकरणों के निर्माण में राज्य की मदद करेगा. पंजाब सरकार आईआईटी के भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों को हल करने में मदद करती है, जबकि संस्थान अपने परिसर को एक हरे भरे परिसर के रूप में विकसित करने का आग्रह करता है, जिसमें व्यापक भूनिर्माण और वनीकरण शामिल है.

10.b. ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण चीन सागर में चीन के क्षेत्रीय और समुद्री दावों को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया है और तनाव बढ़ने के साथ खुद को अमरीका के साथ और अधिक निकटता से जोड़ लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त राष्ट्र में एक घोषणा में कहा कि दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे के लिए उनके पास कोई कानूनी आधार नहीं है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के इस बयान को लेकर अभी तक चीन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Want your university to be the top-listed University in Mhow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


86 SHARDA SADAN, NEAR GUPTA BAKERY
Mhow
453441

Opening Hours

Monday 11am - 8pm
Tuesday 11am - 8pm
Wednesday 11am - 8pm
Thursday 11am - 8pm
Friday 11am - 8pm
Saturday 11am - 8pm