GK Job

GK Job

Share

यहां आप करियर और करियर से जुड़ी हर जान?

11/01/2020

तैयारी परीक्षा की
* “परीक्षा”…. यह शब्द सुनते ही कई विद्यार्थियों में एक सनसनी फैल जाती है लेकिन यहां हम कुछ ऐसी जानकारियां प्रस्तुत कर रहे हैं जो विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मददगार हो सकते हैं
* कैसे अपने परीक्षा प्रस्तुति में बेहतर परिणाम करें
> अपने किताब की हर विषयों को अच्छी तरह समझें पढ़ने के वक़्त और यदि समझ में न आये तो अपनी doubt उसी समय जरूर क्लियर करें
> अपने विषयों का लगातार अभ्यास करें
> हर दिन, प्रत्येक 7 दिनों, 15 दिनों, 30 दिनों में अभ्यास परीक्षा दो
> कम से कम 2 पूर्ण परीक्षा Course की समाप्ति में देनी चाहिए
> जब भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी दिख जाये तो उसे underline करना न भूलें और उसे अपने Note Book में लिख रखें
> अपनी Note Book को समय समय पर Update करना न भूलें ऐसा करने से आप को आखिर में Revision करने में आसानी होगी
* पढ़ाई के लिए घंटों जबरदस्ती बैठने की बजाय एक बार में उतनी ही देर पढ़ने बैठे जितनी देर आप मन लगाकर पढ़ सकते हो
* सुबह के समय कुछ देर औसतन 30 मिनट व्यायाम योगा प्राणायाम करने से आप पूरे दिन तनावमुक्त और प्रसन्न रहेंगे इससे पढ़ाई पर ध्यान एकाग्र कर सकेंगे
* बीच-बीच में ब्रेक लेकर घूमे टहले, पसंद का आउटडोर खेल खेले, कुछ देर टीवी भी देख सकते हैं, घर वालों दोस्तों से बातचीत करके भी खुद को अच्छा महसूस करा सकते हैं
* अंको की परवाह करने की बजाय स्वाभाविक रूप से पढ़ाई का लुफ्त उठाएंगे तो आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे
* परीक्षा का यह मतलब नहीं कि आप नींद और भूख प्यास भूलकर पढ़ाई में ही लगे रहे इस दौरान तो आपको और ज्यादा तरोताजा रहने की जरूरत होती है
* बेहतर होगा कि देर रात तक जाग कर पढ़ने की बजाय सुबह जल्दी उठकर पढ़े इसके लिए रात को जल्दी सो जाएं
* एक बार में 2 घंटे से ज्यादा ना बैठे आधे आधे घंटे का ब्रेक आपको फिर से तरोताजा बना सकता है पानी खूब पिए
* तैयारी के दौरान टीचर्स और दोस्तों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप पर पढ़ाई संबंधित अपनी मुश्किलें साझा करें उनसे सहयोग ले और जहां दोस्तों को मदद की जरूरत हो आगे बढ़ कर उनकी सहायता भी करें
* अभिभावकों को चाहिए कि घर का माहौल सहज रखे बच्चे पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं डालना चाहिए बल्कि उसे प्रेरित प्रोत्साहित करते रहे

02/01/2020

फॉरेन लैंग्वेज
* आज के समय में विदेशी भाषाओं के जानकारों की मांग तेजी से बढ़ी है वैश्वीकरण के दौर में पर्यटन अनुवाद और संपादन कार्य लोगों को काम का अवसर दे रहा है
* कॉल सेंटर हो या विदेशी इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया या फिर टूर गाइड विदेशी भाषा के जानकारों के लिए अब काम की कमी नहीं है
* कोई भी फॉरेन लैंग्वेज करने के लिए 12वीं उत्तरीर्ण करना जरूरी है इसके बाद युवा सर्टिफिकेट से लेकर डिप्लोमा कोर्सेज से विदेशी भाषाएं सीख सकते हैं
* फ्रेंच जर्मन स्पेनिश और चाइनीज इन सभी विदेशी भाषाओं में करियर के बहुत से अवसर हैं
* किसी भी भाषा का पुख्ता ज्ञान आपकी सफलता में सहायक होता है विदेशी भाषा में करियर बनाने के लिए वह लोग ही आगे आते हैं जो भाषा पर अच्छी पकड़ रखते हैं
* इसके कैंडिडेट में बेहतर संवाद क्षमता होनी जरूरी है
* अगर आप अनुवादक बनना चाहते हैं तो विदेशी भाषा के साथ साथ अंग्रेजी या हिंदी पर भी पकड़ होनी चाहिए
* जिस विदेशी भाषा को सीख रहे हैं उसका व्याकरण वाक्य संरचना और उससे जुड़ी संस्कृति व इतिहास की जानकारी होना फायदा होगा
* टूर एंड ट्रैवल कंपनियों टूरिज्म डिपार्टमेंट होटल्स रिजॉर्ट्स के अलावा सूचना तकनीक के केंद्र बेंगलुरु हैदराबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में विदेशी भाषा के जानकार युवाओं की काफी मांग है
* आप विदेशी सैलानियों के गाइड बन सकते हैं या दूतावासों में विदेशी भाषा के विशेषज्ञ के तौर पर जुड़ सकते हैं
* आज स्कूल कॉलेजों में अध्यापन के लिए बड़े पैमाने पर विदेशी भाषा के शिक्षकों की मांग है
* बीपीओ या कॉल सेंटर में भी विदेशी भाषाओं के जानकार रखे जा रहे हैं
* विदेशी पत्र-पत्रिकाओं या चैनलों से संबंधित भाषाओं के जानकार को विदेश संवाददाता के रूप में नियुक्त किया जा रहा है
* अनुवादक बनने पर शुरुआती वेतन 30 से ₹40000 होता है आगे चलकर वरिष्ठता और अनुभव के क्रम में यह बढ़ता जाता है
* विदेशी कंपनियों के साथ काम करने पर लोगों को प्रतिमाह लाखों रुपए मिलते हैं
* निजी व्यवसाय के रूप में साहित्य या अन्य सामग्रियां अनुवाद करने पर प्रति माह एक लाख से ₹200000 तक कमा सकते हैं
* प्रमुख शिक्षा संस्थान
> जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली
> रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय कोलकाता
> हैदराबाद विश्वविद्यालय हैदराबाद
> लैग्मा स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज दिल्ली
> बेंगलोर विश्वविद्यालय बेंगलुरु

21/12/2019

कूल (Cool)
* होठों पर सदा मुस्कान भावनाओं पर कमाल की पकड़ और सबके फेवरेट यही होती है कूल शख्सियत की छवि
* क्रिकेट की दुनिया के बादशाह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन कूल के नाम से मशहूर है
* बेशक महेंद्र सिंह धोनी चैंपियन है पर सभी लोगों में यह गुण होता है थोड़े प्रयास थोड़ी इच्छाशक्ति से आप भी सुपरकूल बन सकते हैं और कामयाबी के शिखर की ओर बढ़ सकते हैं
* आप बातचीत के क्रम में कूल टर्म का प्रयोग जरूर करते होंगे जैसे मेरी बहन काफी कूल है मेरा भाई मस्त रहता है एकदम कूल
* दोस्तों में कोई न कोई एक कूल दोस्त जरूर होता है जिसका हर कोई मुरीद होता है
* कूल रहने वालों को खुद पर भरोसा होता है पहले वे खुद समस्या को सुलझाने का प्रयास करते हैं फिर मदद मांगते हैं
* कूल लोग सबकी इज्जत करते हैं उन्हें पता होता है कि ऐसे ही मिल सकता है उन्हें भी सम्मान
* ये लोग जो है वही रहते हैं दूसरों की नकल नहीं करते इसके अलावा फिजूल की बात से बचते हैं
* कैसे बने कूल
> अपने कौशल को निखारने का हर संभव प्रयास करें
> नई नई चीजों को सीखें
> खुद को बेहतर ढंग से व्यक्त करने का अभ्यास करें
> अपने विचार भावनाओं पसंद नापसंद के साथ-साथ लक्ष्य असफलताओं सफलताओं को डायरी में लिखे और उन पर मनन करें
> आतुरता अधीरता आपकी छवि को हल्का बनाती है इन्हें दूर करने का अभ्यास करना चाहिए
> अपने विचार दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें पहले दूसरों को अच्छी तरह से सुने और फिर अपना जवाब रखें
> चाहे सोशल मीडिया हो या समूह जब जहां आवश्यक हो तभी टिप्पणी करें त्वरित प्रतिक्रिया से बचें
> मजाकिया स्वभाव होना अच्छा है पर आपको अपनी सीमाएं पता हो। जिन्हें मजाक पसंद नहीं उनसे न करें
> छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ाना या नाराज होना कूल होने की निशानी नहीं है
> अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखें नियमित व्यायाम करें हेल्दी खाएं
> सक्रिय रहे। घर में रहने की बजाय जितना बाहर निकलेंगे आप उतना ही ज्यादा लोगों से मिलजुल सकेंगे

20/12/2019

ग्रामीण हेल्थ केयर वर्कर
* ग्रामीण हेल्थ केयर वर्कर एक मध्यस्तरीय स्वास्थ्य कर्मचारी होते हैं जो सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का निदान और इलाज करने के लिए प्रशिक्षित किए जाते हैं
* यह लोग किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रारंभिक प्रबंधन यानी शुरुआती इलाज उपलब्ध कराते हैं और गंभीर रूप से बीमार या घायल मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाते हैं
* ग्रामीण हेल्थ केयर वर्कर की प्राथमिक जिम्मेदारियों में मामूली बीमारियों का इलाज बुजुर्ग लोगों की देखभाल गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल शामिल होते हैं
* वह परिवार नियोजन सेवाओं स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाना और स्वच्छता को बढ़ावा देना संचारी रोगों के लिए स्क्रीनिंग स्वास्थ्य शिक्षा गतिविधियों का प्रदर्शन आंकड़े इकट्ठा करना रिकॉर्ड रखना इनका काम होता है
* वे ग्रामीण समुदाय के सदस्यों के साथ काम में हाथ बंटाते हैं और मेडिकल प्रोफेशनल्स व शिक्षकों के लिए डाटा एकत्र करने से लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों को पूरा करने में भी मदद करते हैं
* ये लोग ग्रामीण समुदाय के साथ मिलकर गांव में स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता पर चर्चाएं करते हैं अथवा उन्हें आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग देते हैं और डेंगू मलेरिया जैसे रोगों से बचने के लिए उपाय बताते हैं
* इसमें करियर वही बना सकते हैं जिसमें सेवा भाव का जज्बा हो जिसके मन में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकालने का सपना हो और शहरों से दूर ग्रामीण इलाकों में रहने में कोई परेशानी ना हो
* इसमें करियर बनाने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी संकाय से व मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है
* रूरल हेल्थ केयर में 1 वर्ष या 2 वर्ष का डिप्लोमा लेकर इस फील्ड में एक्सपर्ट बन सकते हैं और इस फील्ड से जुड़े हर कार्य को प्रैक्टिकली जान व समझ सकते हैं
* कोर्स के दौरान उन्हें ग्रामीण इलाकों में आपातकालीन स्थिति या किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में किस तरह समुचित मेडिकल सुविधाओं का प्रबंधन कराया जाए इस बारे में बताया जाता है
* इन्हें मरीजों की सेवा के बारे में भी समुचित सीख दी जाती है इसमें यह भी बताया जाता है कि किन अलग-अलग माध्यमों का इस्तेमाल करके जागरूकता के संदेश लोगों तक पहुंचाया जाए
* किसी परेशानी के समय गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल कैसे की जाए इसकी भी ट्रेनिंग इन्हें दी जाती है
* डिप्लोमा इन रूरल हेल्थ केयर कोर्स करने के बाद बतौर कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन मंत्रालय परिवार विभाग के अलावा सरकारी व गैर सरकारी एनजीओ में नौकरी कर सकते हैं
* डिप्लोमा इन रूरल हेल्थ केयर का कोर्स करने के बाद आप को शुरुआती वेतन के तौर पर 15 से ₹20000 मिल सकता है
* प्रमुख संस्थान
> दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली
> महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी अंबाला हरियाणा
> इंडियन मेडिकल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग जालंधर पंजाब
> इंस्टीट्यूट आफ एलाइड हेल्थ साइंसेज कोलकाता

Want your school to be the top-listed School/college in Mirzapur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Mirzapur