Multanimal Modi College, Modinagar - CCS University Meerut

Multanimal Modi College, Modinagar - CCS University Meerut

Share

The college was founded in 1957 by Modi family in memory of a philanthropist & educationist Rai Bahadur Multanimal Modi. D.K.

Photos from Multanimal Modi College, Modinagar - CCS University Meerut's post 10/10/2025
13/05/2025

Revised Notice

एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत (प्राइवेट) इतिहास विषय की मौखिक परीक्षा (Viva) 19 मई 2025 की बजाय अब 20 मई 2025 को प्रातः 8:30 बजे से विभाग में होगी सभी विद्यार्थी समय से उपस्थित हो।

04/03/2025

Notice for all UG students -

Photos from Multanimal Modi College, Modinagar - CCS University Meerut's post 04/03/2025

*मुल्तानीमल मोदी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का चौथा दिन विविध गतिविधियों के साथ संपन्न*

मुल्तानीमल मोदी कॉलेज, मोदीनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चारों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन में विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
प्रातः 8 बजे स्वयंसेवकों ने कैंप कार्यालय (प्राथमिक विद्यालय, गदाना) की सफाई की। इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक अभ्यास किया गया, जिसमें एनसीसी (NCC) परेड अभ्यास भी शामिल था। राष्ट्रगान के साथ दिन की औपचारिक शुरुआत हुई।

नाश्ते के बाद स्वयंसेवक अपने-अपने शिविर स्थलों पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सर्वे फॉर्म के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सर्वेक्षण किया गया।
सर्वेक्षण के लिए स्वयंसेवकों को चार टोलियों में विभाजित किया गया,
इन टोलियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सरकारी योजनाओं की जानकारी और जागरूकता से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से डेटा एकत्रित किया। साथ ही, स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को डी.जे. कॉलेज, मोदीनगर द्वारा आयोजित निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर की जानकारी दी।

सर्वेक्षण के पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने कैंप कार्यालय में पहुँचकर अपने दंत परीक्षण भी कराए। इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
साइबर क्राइम पर जागरूकता सत्र
दोपहर बाद बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें साइबर क्राइम थाना, गाजियाबाद से आए सब-इंस्पेक्टर श्री कर्णवीर सिंह ने साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं, उनसे बचाव के उपायों और कानूनी जानकारी दी।

व्यक्तित्व विकास पर विशेषज्ञों के व्याख्यान
इसके बाद महाविद्यालय से आए विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास के विषय में व्याख्यान दिए:

डॉ. नीतू सिंह (पूर्व कार्यक्रम अधिकारी) ने नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की प्रक्रिया पर बल दिया।
डॉ. मंजुलता ने संस्कृत भाषा के महत्व पर व्याख्यान देते हुए भारतीय संस्कृति में इसकी उपयोगिता को रेखांकित किया।
डॉ. हरीश कुमार ने संचार कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने की तकनीक साझा की।
इन व्याख्यानों ने स्वयंसेवकों को उनके व्यक्तित्व विकास में सहायता प्रदान की और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।

बौद्धिक सत्र के उपरांत स्वयंसेवकों ने प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के साथ आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की। इन कार्यक्रमों में गायन, नृत्य और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियाँ शामिल हैं, जो शिविर के अंतिम दो दिनों में आयोजित की जाएँगी।

इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने आज के कार्यक्रमों की समीक्षा की और अगले दिन की गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की।

Want your school to be the top-listed School/college in Modinagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


NH 58, Delhi Road, Modinagar Distt. Ghaziabad. (U. P)
Modinagar
201204

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm