The Triloki kumar

The Triloki kumar

Share

मानव धर्म, स्वतंत्रता,समता और बंधुत्व _ _ _ _ _ _ _

Photos from The Triloki kumar's post 05/05/2026

बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर लेटर
किस प्रखंड में कितने नियुक्ति होनी है!

Photos from The Triloki kumar's post 08/03/2026

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की इच्छा रखने वाले प्रतीक्षारत विद्यार्थियों के लिए यह सूचना है -

BSUSC अबकी बार लिखित परीक्षा लेना जा रहा है.....

पिछली बहाली में अनुभव प्रमाण पत्र और शोध-पत्र के नाम पर खूब झोल हुआ है, जिसकी जाँच आ भी जारी है और कोर्ट में सुनवाई भी जारी है.....

्रक्रिया
कुल अंक - 200

लिखित परीक्षा- 160 अंक (80%) तथा साक्षात्कार - 40 अंक (20%)

अधिकतम आयु पहले 55 था अब 45 कर दिया गया है।





(नोट - Ph. D को मात्र पात्रता परीक्षा (NET/SLET) के बराबर मान लिया गया है, अलग से कोई वेटेज नहीं है, जिसको लेकर Ph. D डिग्रीधारी कहीं कोर्ट में न लटका दें।
ऐसे बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की जो भी बहाली आई है, कोर्ट का चक्कर काटी है।
1997 की बहाली 2003 में पूरी हुई,
2014 की बहाली 2024 में पूरी हुई
एवं 2020 की बहाली 2026 में भी पूरी नहीं हो पाई है, अभी इतिहास, जंन्तु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान बाकी है।
विदित हो कि बिहार में बहाली विश्वविद्यालय के लिए होती है और विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज आवंटित किए जाते हैं)
✍️@डाॅ. दिनेश पाल सर के वाॅल से

⭐बिहार विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति नियमावली (ड्राफ्ट) 2025

बिहार सरकार ने विश्वविद्यालयों में Assistant Professor की नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और योग्यता आधारित बनाने के लिए नई नियमावली का ड्राफ्ट जारी किया है।

मुख्य उद्देश्य

इस नियमावली का उद्देश्य विश्वविद्यालयों में ऐसे शिक्षकों की नियुक्ति करना है जिनके पास: • विषय का गहरा ज्ञान
• प्रभावी शिक्षण क्षमता
• मजबूत अनुसंधान दृष्टिकोण

यह नियम बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 और पटना विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 के अंतर्गत आने वाले विश्वविद्यालयों पर लागू होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

• संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री
• बिहार के SC / ST / EBC / BC / PwD उम्मीदवारों को 5% की छूट

अनिवार्य पात्रता में से कोई एक:

• UGC NET
• CSIR NET
• SLET / SET

या

• UGC नियम (2009 / 2016) के अनुसार PhD करने वालों को NET से छूट

आयु सीमा

• न्यूनतम आयु: 23 वर्ष
• अधिकतम आयु: 45 वर्ष

आयु की गणना 1 अगस्त (विज्ञापन वर्ष) के आधार पर होगी।

नियुक्ति की शर्तें

• चयनित उम्मीदवार को कम से कम 5 वर्ष तक उसी विश्वविद्यालय में सेवा देना अनिवार्य
• नियुक्ति पत्र मिलने के 1 महीने के अंदर जॉइन करना होगा

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

नियुक्ति प्रक्रिया बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) द्वारा आयोजित की जाएगी।

1. लिखित परीक्षा

• परीक्षा प्रकार: वर्णनात्मक (Descriptive)
• सिलेबस: UGC NET के समान

परीक्षा विवरण

• कुल अंक: 160
• समय: 3 घंटे
• चयन में वेटेज: 80%

न्यूनतम अंक

• सामान्य वर्ग: 50%
• SC/ST/PWD: 45%
2. साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्टिंग

• लिखित परीक्षा पास उम्मीदवारों को ही बुलाया जाएगा
• प्रत्येक पद के लिए 1:3 अनुपात में उम्मीदवार

उदाहरण
10 पद = 30 उम्मीदवार इंटरव्यू

3. साक्षात्कार

• कुल अंक: 40
• चयन में वेटेज: 20%

साक्षात्कार बोर्ड में:

• कम से कम 3 विषय विशेषज्ञ
• सभी विशेषज्ञ प्रोफेसर स्तर के होंगे

अंतिम मेरिट

कुल अंक: 200

लिखित परीक्षा = 160 अंक
साक्षात्कार = 40 अंक

टाई ब्रेक नियम

अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान हों तो:

1️⃣ लिखित परीक्षा में अधिक अंक वाले को प्राथमिकता
2️⃣ फिर अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता
3️⃣ फिर देवनागरी वर्णमाला क्रम के अनुसार चयन

निष्कर्ष

नई नियुक्ति प्रणाली का उद्देश्य:

• पारदर्शी चयन
• विषय ज्ञान पर आधारित भर्ती
• विश्वविद्यालयों में बेहतर शिक्षण और अनुसंधान

Want your school to be the top-listed School/college in Motihari?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Motihari