TOC News

TOC News

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from TOC News, Media/News Company, Kalyanpur, Motihari.

28/09/2026

खबर | कल्याणपुर थाना पुलिस की कार्रवाई

कल्याणपुर थाना पुलिस ने सेमरा बाजार में कार्रवाई करते हुए 180 एमएल के 17 पीस ऑफिसर्स चॉइस शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी जयराम साह, पिता रामदेव साह, निवासी सेमरा बाजार, कल्याणपुर के यहां से हुई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📍 सेमरा बाजार | कल्याणपुर | मोतिहारी
📰 TOC News — खबर वही, जो तथ्य के साथ।

27/09/2026

पूर्वी चंपारण में कल्याणपुर थाना द्वारा तुलसीपट्टी में शराब के मिनी गोदाम का भंडाफोड़!

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी में पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित मिनी गोदाम का भंडाफोड़ किया है।

कल्याणपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अमरजीत कुमार के निर्देश पर अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान करीब 250 लीटर क्षमता का एक बड़ा ड्रम, 50-50 लीटर के दो ड्रम, गैस सिलेंडर समेत शराब बनाने से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की गई।

खास बात यह कि चारों तरफ पानी से घिरे इलाके के बीच इस सेटअप को तैयार किया गया था।

अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार और पुलिस टीम को इस कार्रवाई के लिए बधाई।

जहां रास्ता मुश्किल था, वहां पुलिस पहुंच गई,
शराब तस्करों की चाल थी, लेकिन कानून की नजर पड़ गई।

देखिए पूरी कार्रवाई का वीडियो और बताइए—क्या ऐसे दुर्गम इलाकों में भी पुलिस की लगातार कार्रवाई जरूरी है?

27/09/2026

कौन हैं बाबा भूतनाथ? 15 साल की साधना और भक्तों की अटूट आस्था का क्या है रहस्य?

बिहार के चकिया से लेकर असम और नेपाल तक बाबा भूतनाथ की चर्चा और उनके प्रति भक्तों की आस्था देखने को मिलती है। आखिर उनकी साधना की शुरुआत कैसे हुई? भक्त उनसे क्यों जुड़ते चले गए? और क्या है उनकी साधना की पूरी कहानी?

🎥 देखिए बाबा भूतनाथ से खास बातचीत और पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। वीडियो अंत तक जरूर देखिए।

27/09/2026

बड़ी खबर केसरिया | 3 नाबालिग लड़के लापता,बनकट पंचायत के मठिया गांव से तीन नाबालिग लड़कों के लापता होने की सूचना सामने आई है।

तीनों 26 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे घर से खोरा चौक की ओर निकले थे। खोरा चौक के बाद से तीनों का कोई पता नहीं चल पाया है।

लापता लड़कों की पहचान विशाल कुमार, प्रतीक कुमार और हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है।

📞 किसी को जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें:
8292491355 | 8757521370

🙏 कृपया पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि बच्चों की तलाश में मदद मिल सके।

​​ia

26/09/2026

भोपतपुर थाना को मिला नया भवन, जिसका भव्य उद्घाटन कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया।

नए भवन के साथ थाना परिसर में सुविधाओं और व्यवस्थाओं में भी बदलाव देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

📍 भोपतपुर, मोतिहारी | पूर्वी चंपारण

देखिए पूरी खबर और जानिए नए भवन में क्या-क्या बदला! 👇

25/09/2026

पूर्वी चंपारण:-कल्याणपुर के सिसवा सोब में पुलिस का बड़ा एक्शन!

कल्याणपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान 1 बाइक भी जब्त की गई है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अमरजीत कुमार के निर्देश पर की गई। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

📍 सिसवा सोब | कल्याणपुर | पूर्वी चंपारण

24/09/2026

कल्याणपुर के विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता एवं राहत कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया।

विधायक ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद और राहत कार्यों में सहयोग के लिए यह पहल कीSachindra Prasad Singh सचिन्द्र प्रसाद सिंहद सिंह

#सचिंद्रप्रसादसिंह #कल्याणपुर #बिहार #बाढ़पीड़ित #बाढ़राहत #मुख्यमंत्रीराहतकोष

24/09/2026

फिल्म 'वेलकम', 'आशिकी', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हम हैं राही प्यार के' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह पिछले करीब 15 दिनों से लिवर कैंसर के चलते अस्पताल में भर्ती थे! अभिनेता का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा.



Actor

24/09/2026

पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना परिसर में जब्त शराब का विनष्टीकरण।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र से विभिन्न मामलों में बरामद विदेशी एवं देसी शराब को आज प्रशासन की मौजूदगी में नियमानुसार विनष्ट किया गया।
इस दौरान कल्याणपुर सीओ की मौजूदगी रही, वहीं थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, इंस्पेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

पूरी कार्रवाई की तस्वीरें और वीडियो देखिए TOC News पर।
ऐसी ही स्थानीय और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए TOC News को Follow और Subscribe जरूर करें।

#शराबविनष्टीकरण #कल्याणपुर #मोतिहारी #पूर्वीचंपारण

22/09/2026

बेटियों की सुरक्षा के लिए कल्याणपुर पुलिस का खास अभियान! देखे पूरा वीडियो

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बेटियों की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ पिंक स्कूटी अभियान लगातार जारी है। स्कूलों के आसपास पहुंचकर छात्राओं से सीधे संवाद किया जा रहा है और उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

पुलिस दीदी ने छात्राओं से पूछा— कोई मनचला परेशान तो नहीं करता? कोई पीछा या छेड़छाड़ तो नहीं करता?
साथ ही छात्राओं को जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए।

कल्याणपुर थाना अध्यक्ष अमरजीत कुमार के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस तक सूचना पहुंचाना है।

📞 SI प्रियंका कुमारी: 6207780148
📞 सुप्रिया शर्मा: 93041 94314
📞 चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

👉 परेशानी हो तो चुप न रहें, पुलिस तक अपनी बात पहुंचाएं।

📍 कल्याणपुर थाना क्षेत्र, पूर्वी चंपारण
📰 TOC News | स्थानीय खबर सबसे पहले

#बेटियोंकीसुरक्षा #पुलिसदीदी #कल्याणपुर #पूर्वीचंपारण

Address


Kalyanpur
Motihari
845413

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TOC News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Motihari.