Govt P G College Multai M P

Govt P G College Multai M P

Share

NSS Boys & Girls, Career Cell, MP Bhoj ,Sports, Cultural Programme Scholar And others

Photos from Govt P G College Multai M P's post 23/01/2026

आज दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को महाविद्यालय में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (16th National Voters' Day) उत्साहपूर्वक मनाया गया।

चूंकि 25 जनवरी को रविवार (अवकाश) है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज संस्था के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने एक साथ मिलकर लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की 'मतदाता शपथ' ग्रहण की।

इस वर्ष की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट“ (Mera Bharat, Mera Vote) हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करती है। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त और जागरूक लोकतंत्र का निर्माण करें।

📍 थीम: मेरा भारत, मेरा वोट 🗓 दिनांक: 23 जनवरी 2026

#मेराभारत

Photos from Govt P G College Multai M P's post 26/12/2025

‘कॉलेज चलो अभियान’ शासकीय महाविद्यालय की टीम ने शासकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर दी नई शिक्षा नीति और सुविधाओं की जानकारी

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे कालेज चलो अभियान के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई के प्राध्यापकों ने विद्यालय पहुंचकर कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉक्टर ममता राजपूत ने विद्यार्थियों को कॉलेज में संचालित विभिन्न योजनाओं, संकायों और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी । डॉक्टर दीपिका पिपरदे ने ने विद्यार्थियों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) से अवगत कराया। डॉ. सिद्धार्थ पंडोले ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग सोर्सेस की जानकारी दी। उन्होंने ‘स्वयं’ (SWAYAM) पोर्टल और अन्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग के बारे में बताया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक कृष्णा नरवरे ने महाविद्यालय में संचालित हो रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में छात्रों को बताया साथ ही महाविद्यालय मैं उपलब्ध लाइब्रेरी एवं खेल सुविधाओं के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर नवीन स्कूल की प्राचार्य नीलिमा गार्गव , उच्च माध्यमिक शिक्षक पूनम राठौर सहित विद्यालय स्टाफ़ एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Photos from Govt P G College Multai M P's post 07/02/2025

Eco club Govt P G College Multai M P

Want your school to be the top-listed School/college in Multai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Near Railway Station Chandora Khurd Road Multai Dist. Betul
Multai
460661

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm