Prayag Connect
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Prayag Connect, Broadcasting & media production company, Mumbai.
09/08/2021
रितेश पाण्डेय की फ़िल्म M.L.A दर्जी का फर्स्ट लुक हुआ आउट
प्रयागराज - रितेश पाण्डेय स्टारर और तन्वी मल्टीमीडिया(दीपक शाह) के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म M.L.A दर्जी का आज फर्स्ट लुक आउट किया गया और बहुत जल्द फ़िल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के यूट्यूब चैनेल पर रिलीज किया जायेगा जिसकी सूचना शीघ्र ही दी जायेगी।
M.L.A दर्जी एक बेहतरीन और डिफरेंट टाइटल है जो सुनने में ही यूनिक लग रहा है और इस टाइटल पर भोजपुरी सिनेमा में पहली बार फ़िल्म बनी है जिसमे मनोरंजन का एक अलग डोज मिलेगा। फ़िल्म के टाइटल के साथ साथ फ़िल्म का पोस्टर भी यूनिक लग रहा है जिसमें रितेश पाण्डेय मस्तमौला देशी अंदाज में गमछा डाले मस्कुराते हुए नजर आ रहे है और वहीं फिल्म की दो अभिनेत्रियां यूट्यूब गर्ल चाँदनी सिंह व बंगाली बाला मनी भट्टाचार्य आकर्षक लुक में नजर आ रही है जिन्हें देखकर फैमिलियर फील आ रहा है।
गौरतलब है अमूमन फिल्मो के पोस्टर बैकग्राउंड में हीरो हीरोइन को रोमांटिक अंदाज में या डांस करते दिखाया जाता है लेकिन इस पोस्टर में ये सब न दिखाकर साधुओं और मंदिरों को दिखाया गया है इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है ये फ़िल्म हमारी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी हुई है। फ़िल्म के निर्देशक धीरु यादव हमेशा की तरह इस बार भी वो एक शानदार सब्जेक्ट पर रितेश पाण्डेय, चाँदनी सिंह,मनी भट्टाचार्य की तिकड़ी को ला रहे है उम्मीद है आप सभी को इनकी नोक झोंक पसंद आयेगी।
आप सब तो जानते ही है सुरों के बादशाह रितेश पाण्डेय हमेशा नया करते रहते है चाहे गाना हो या फ़िल्म।इस बार भी वो निर्देशक धीरु यादव के निर्देशन में एक नये लुक और नए किरदार में नजर आयेंगे जो आप सभी दर्शको को बेहद पसंद आयेगा। फ़िल्म की इस प्यारी और बेहतरीन कहानी को धीरु यादव ने लिखा है। फ़िल्म का निर्माण तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता दीपक शाह जी है और निर्देशक धीरु यादव,ऐसोसियट प्रोड्यूसर प्रणव दास व ऐसोसियट डायरेक्टर मेजर खान फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव (ऐडिफ्लोर) व हिमांशु यादव है। स्क्रीन प्ले और डायलाग तौहीद खान,संगीत शाहिल खान,लिरिक्स संतोष पूरी और शेखर मधुर,छायांकन सत्यप्रकाश,कोरियोग्राफर प्रवीण शेलर और एंथनी,पब्लिसिटी डिजाइनर सागर सिन्हा।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रितेश पाण्डेय,,मनी भट्टाचार्य, चांदनी सिंह,संजय पाण्डेय,मनोज टाइगर,महेश आचार्य आदि कई कलाकार नजर आएंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Mumbai
400088