Localupdate

Localupdate

Share

मुंगेर जिले के खबरों को देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज Localupdate को फॉलो और शेयर जरूर करें

11/06/2026

मुंगेर में तीन दिवसीय प्रवास के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत हुए रवाना सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम।

10/06/2026

अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा को लेकर मुंगेर पुलिस अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी।

बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में आम अभ्यर्थियों से अधिनायक लिपिक-2026 भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए मुंगेर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। बुधवार, 10 जून 2026 को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवान सतर्कता और सक्रियता के साथ तैनात रहे।
परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई।मुंगेर पुलिस ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अफवाह या अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई।पुलिस प्रशासन के अनुसार परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा कदाचार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी जारी रही।

10/06/2026

मुंगेर के 1.21 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजी गई मई माह की पेंशन राशि

मुंगेर समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में बुधवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में मई 2026 की पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्यभर के लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री निखिल धनराज निप्पणीकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री अजीत कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री राजीव रंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती गुंजन मौली सहित बड़ी संख्या में पेंशनधारी मौजूद रहे। उपस्थित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री का संदेश वर्चुअल माध्यम से लाइव दिखाया गया।जिले में संचालित छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 1,21,696 लाभार्थियों को मई 2026 की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 61,313, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 28,521, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 11,521, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 6,965, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,088 तथा बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना के 12,288 लाभार्थी शामिल हैं।सभी पेंशनधारियों को 1,100 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल 14 करोड़ 14 लाख 33 हजार 100 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। जिला प्रशासन ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समय पर लाभुकों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Munger?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Munger
Munger
811201