Founder Community
Founder communities and growth hacking networks are popping up in every corner of the world (and in all corners of the internet).
05/11/2023
एमआईटी मुजफ्फरपुर संस्थान में फार्मेसी विभाग ने फाउंडर्स कम्युनिटी के साथ मिलकर फाउंडर्स फ्यूजन २.० कार्यक्रम का आयोजन 04 नवंबर 2023 शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में आये हुये युवा उद्यमियों , संस्थान के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के बीच हुये विचार मंथन से ये महत्वपूर्ण बिंदु निकलकर आये ।
फार्मेसी विभाग के कॉन्फ्रेंस रूम में बच्चों को स्टार्टअप करने करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुरुआत प्रिंसिपल इंचार्ज डॉ सीबी राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ऋषि कांत सर चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना से सम्मिलित हुए, उन्होंने पीएचडी(उधमिता),आई आई टी दिल्ली से किया एवम डॉक्टर ऋषि कांत ने सरकार के एमएसएमई स्कीम, स्टार्टअप स्कीम को इंजीनियरिंग एवम फार्मेसी छात्रों को बताया।
प्रोफेसर ऋषि कांत ने एमआईटी के छात्रों को स्टार्टअप के लिए आग्रह किया और पटना आकर सलाह लेने को बताया गया।
प्रोफेसर ऋषभ राजन, जिन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से एक श्रेष्ठ विद्यायी के रूप में डॉक्टरेट प्राप्त किया, MIT मुज़फ़्फरपुर को मेहमान अध्यापक के रूप में आए और Founders Fusion 2.0 आयोजन के दौरान उपस्थित हुए। इस आयोजन का उद्देश्य उद्यमिता और नई व्यापारिक विकास को बढ़ावा देना था। प्रोफेसर राजन ने व्यापार शुरू करने और रणनीतिक नवाचार के बारे में बात की। उन्होंने दृष्टि, मिशन, और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया और विभिन्न प्राविधिक पृष्ठभूमियों से आए छात्रों को अपना व्यापार आरंभ करने की सलाह दी ! उन्होंने कहा कि ऐसा करने से नौकरी के अवसर बन सकते हैं और क्षेत्र में अर्थव्यवस्था को विकसित करने में मदद मिल सकती है ! प्रोफेसर राजन ने उद्यमिता संवाद में आविष्कार और नवाचार के महत्व को बल दिया ! आयोजन के दौरान, प्रोफेसर राजन ने स्टार्टअप की चुनौतियों और शक्तियों के बारे में बात की। उन्होंने अपने प्रोफेसर और उद्यमी के अनुभव से उद्यमियों की सामान्य समस्याओं का यथार्थ दृष्टिकोण दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इन चुनौतियों को पार करने के लिए आवश्यक संघर्ष और संकल्प के बारे में बात की।
And this are all Speakers,
Priyanka Gupta - Graduate Chaiwali
Dr. Anamika - Bliss
Harishankar Kumar - Startly Innovation Pvt. Ltd
Navneet - Credit Bharat
Kundan Singh - MyTag App
Dayanand kr Mehta - Skill Darpan
Raushan Kumar - NPAExpert
Ashutosh Kumar - Engico
Jitesh Kumar - Royal Cards Pvt. Ltd
Sagar Shrivastav - Film Producer, wooling whistles pvt. ltd
Rajeev Kumar - Sr. Manager Canara Bank
Dr. Md Saflullah - Asst Prof CLNU Patna
Alice Swift - Influencer
Er. Sanjeet Gupta - StartupHyper
मंच का संचालक प्रतिमा कुमारी और पंकज कुमार ने किया। पंकज ने अपने सरायना अंदाज एवं गानों से सभा बंधे रखे।
कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ संजय कुमार, प्रोफेसर स्वाति कुमारी, राकेश कुमार साह और बच्चों में मुख्य रूप से प्रेमजीत, प्रफुल्ल, रोनित, करण, आशुतोष, अमरजीत, पवन, मासूम, विशाल थे।
24/09/2023
"एन.आई.टी. संस्थान में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिये युवा उद्यमियों के बीच हुआ विचार मंथन"
अत्यधिक धैर्य, ईमानदारी, एवं दृढ़ प्रतिज्ञ रहते हुये अपने मूल विचार को स्टॉर्ट अप विचार में आसानी से परिवर्तित कर सफल उद्यमी बना जा सकता हैं।
एन. आई. टी. पटना संस्थान में ई-सेल ने फाउंडर्स कम्युनिटी के साथ मिलकर फाउंडर्स फ्यूजन कार्यक्रम का आयोजन 23 सितंबर 2023 शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में आये हुये युवा उद्यमियों , संस्थान के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के बीच हुये विचार मंथन से उद्यमिता के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु निकलकर आये ।
इस इवेंट में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले सफल उद्यमी, विशेषज्ञ और उद्योग जगत के लोग शामिल हुए। इन विशेष अतिथियों ने अपने अनुभवों को साझा करने के लिए पैनल चर्चा किया और आगामी उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में युवा उद्यमी हरिशंकर कुमार(फाउंडर्स कम्युनिटी), सीए पल्लवी झा, कुन्दन सिंह(मायटैग ऐप), नवनीत राज(क्रेडिट भारत), एलिस स्विफ्ट(यूट्यूबर), प्रियंका गुप्ता(ग्रेजुएट चायवाली) ,राजीव कुमार (सीनियर मैनेजर कैनरा बैंक) एवं डॉ ऋषि कान्त(पीएचडी, उद्यमिता,आईआईटी दिल्ली)उपस्थित रहे।
ई. सेल के प्रोफेसर इनचार्ज डॉ. ओम जी शुक्ला ने युवा उद्यमियों के साथ विद्याथियों के लगातार सम्पर्क कराने वाले कार्यक्रमों पर जोर दिया और बताया संस्थान मे स्टार्ट अप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये जरूरी कदम बहुत तेजी से उठाये जा रहे हैं।
संस्थान के इनक्युबेसन सेन्टर के प्रोफेसर इनचार्ज प्रो. भरत गुप्ता ने संस्थान में उपलब्ध टिंकरिंग लैब एवं इनक्युबेशन सेन्टर को स्टार्ट अप के लिये उपयोगी बताते हुये विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया।
शुभम, अंकित, एवं अन्य ई. सेल के विद्यार्थी सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन में योगदान दिया।
07/09/2023
📢 Exciting News! 🚀
Join us for "Founders Fusion" on September 23rd, hosted by E-Cell NIT Patna in collaboration with NITP E-Cell and Founders Community. 🤝
🌟 Aim: Inspire budding student-entrepreneurs and foster collaboration and experience-sharing in the world of entrepreneurship.
Mark your calendars and stay tuned for the detailed schedule! 🗓️💼
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Muzaffarpur