Dr.Ragini Rani
प्रदेश मंत्री - भारतीय जनता पार्टी, बिहार | अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय | शिक्षाविद् | पीएच.डी.
12/06/2026
आज बोचहां विधानसभा अंतर्गत कर्णपुर उत्तरी मंडल में जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, माताओं-बहनों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद हुआ।
इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनहितकारी पहलों को लेकर विस्तार से चर्चा की। लोगों ने महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विकास तथा युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर अपने विचार साझा किए।
जनसंपर्क अभियान के क्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों से भेंट कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनके सुझाव प्राप्त किए। क्षेत्रवासियों का आत्मीय स्वागत, उत्साह एवं सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि विकास और सुशासन के प्रति लोगों का विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है।
Nitin Nabin BJP Bihar Sanjay Saraogi
10/06/2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मुजफ्फरपुर नगर विधायक श्री Ranjan Kumar जी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माँ बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की मंगलकामना की।
इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र साहू जी, श्री धनंजय जी, श्री सचिन जी, श्री आशीष जी, श्री अमन राज जी, श्री नंदकिशोर जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
माँ बगलामुखी से प्रार्थना है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर होता रहे। 🙏🚩
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Muzaffarpur