Kiran K Rao

Kiran K Rao

Share

stay safe stay healthy

01/03/2025

तुम
लौटके आ जाओ..
बिते समय से कहा मैंने,

लेकिन मेरी आवाज़़
नहीं पहुंच सकी शायद...

नहीं लौटा वो.

मजबुरी होगी शायद ...

बढते रहना आगे
ये सब ठिक है,

पर जो छूट रहा है
जाने अनजानेमें
क्या उसे समेटनेकी
या
जो छूट गया ग़लतीसे
उसे समझ पाने की
फुरसत भी है ..?

मैने पुछा ख़ुदसे
पर कोई जबाब नहीं मिला

जब
जिन सवालों के जबाब नहीं होते ..
तब
उन किस्सों में जज़्बात होतें हैं !

------------------ ओजस्विनी !

20/02/2025

मौत तो वैसे भी रुह को
शरीर से छीन ही लेगी कभी ना कभी...

पर मज़ा आया औरंग, तेरे हर छलावे में
तुझे ही तिल तिल मरता तडपता पाया जब भी

बाज़ी ज़िंदगी की तेरे आगे बिना झुके ही जित गये
और ना छोडा तुझे,हमारी पिडाका जश्न मनाने के काबिल भी

दख्खनको जीतने की सोचमें ,तुने कई जिंदगियां तबाह की
सुकून ना दिया वतन को जहां ,न आए चैन रुह को तेरे भी

चंद गद्दार ख़रीद लेने से मुल्क हासिल नहीं होते औरंग
जांबाज़ोंकी कुरबानीयां स्वराज को अजरामर करती रहींं

-------------------------------------------- ओजस्विनी !

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Nashik?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Nashik
422 0XX