RSD Bhatnagar Rajeshwar

RSD Bhatnagar Rajeshwar

Share

From service man to business man. A long and arduous journey of a great life dedicated to family, friends and community

01/11/2025

मेरे पापा और मैं
अक्सर शादीशुदा जोड़ों में बहुत प्यार देखा है और एक दूसरे से बिछड़ने के नाम पर ही वे सिहर जाते हैं।
पापा आपने तो करीब करीब 45 की उम्र पर ही मां को खो दिया था। आपका संसार सूना हो गया था। हम दोनों भाई-बहन भी बहुत छोटे थे। आपका सुख-दुख और परेशानियां समझने वाला कोई भी नहीं था।
अक्सर मैंने देखा है की लड़कियां अपने माता-पिता की तारीफ करती हैं कि उन्होंने बहुत संघर्ष किया उन्हें पढ़ाया लिखाया और अच्छे संस्कार दिए। आपने कहकर नहीं कर कर दिखाया। आपको देखकर मैंने सीखा किस तरह से परेशानियों का मुकाबला करना है और किस तरह से उसमें से बाहर निकलना है।
अपने बच्चों को ही नहीं बल्कि आपने भाई-बहन के बच्चों को भी संभाला। जो भी परेशानी में रहा उसके लिए आप हमेशा उसके साथ खड़े रहे। आपने निस्वार्थ भाव से सब के लिए किया। पर क्या उसी निस्वार्थ भाव से आप की भी सेवा हुई? एक प्रश्न उठा मन में सोचा लिख दूं।
मुझे गर्व है आपकी दी हुई सोच पर जिससे मैं हर फैसला लेने के काबिल हुई हूं। सही और गलत का फैसला करने के काबिल हूं।
आप आज जहां भी हो खुश हो और एक अच्छा जीवन जी रहे हो इसी उम्मीद के साथ आपके जन्म दिवस पर आपको याद करते हुए आपकी बिटिया।

06/10/2025

मां तुम सुन रही हो न मेरी आवाज़
45 साल बीत गए तुम्हें गए मेरी मां
पर यादें आज भी ताजा है आपकी

मैं अपनी हर खुशी में आपकी हंसी सुन पाती हूं मां
जो प्यार देकर, जो संस्कार देकर, आप चली गई
वह आज भी मेरी ताकत बना हुआ है मां

आप दूर नहीं, दिल के हर कोने में हो
समय बलवान है सब भुला देता है
पर आपका प्यार, आपके संस्कार, नहीं भुला पाया ।

आपको याद करते हुए आपकी इस पुण्यतिथि पर

07/08/2025

Missing you on your death anniversary.

Want your school to be the top-listed School/college in New Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


New Delhi
110034