RLD ITCell

RLD ITCell

Share

Welcome to the RLD ITCell Page of Rashtriya Lok Dal-राष्‍ट्रीय लोक दल. To visit Official website, go to www.rashtriyalokdal.com for more… Political organisation

02/06/2026

तेलंगाना स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

यह दिन उस लंबे लोकतांत्रिक संघर्ष और जनभावना का सम्मान करने का अवसर है, जिसके परिणामस्वरूप तेलंगाना राज्य का गठन हुआ। इस अवसर पर हमारे नेता तत्कालीन कैबिनेट मंत्री चौधरी अजित सिंह जी को भी स्मरण करना प्रासंगिक है, जिन्होंने तेलंगाना की मांग के समर्थन में दृढ़ता से अपनी बात रखी और आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा देने तक का रुख अपनाया।

तेलंगाना निरंतर विकास, समृद्धि और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही राष्ट्रीय लोक दल परिवार की कामना है।

29/05/2026

भारत माता के सच्चे सपूत, किसान मसीहा और भारतीय ग्रामीण चेतना के अप्रतिम शिल्पकार भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

चौधरी साहब ने भारतीय राजनीति को सत्ता के गलियारों से निकालकर खेत-खलिहानों, गांवों और किसानों की चौपाल तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उन्होंने किसान को केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव माना।

उनका जीवन सादगी, सिद्धांत और किसान हितों के प्रति अडिग समर्पण का जीवंत प्रतीक रहा। उनके विचार सदैव देश के किसान-कमेरे वर्ग को अधिकार, सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

ऐसे युगदृष्टा, दूरदर्शी और किसान हितों के महान प्रहरी को विनम्र श्रद्धांजलि।

15/05/2026

महान क्रांतिकारी, अमर शहीद सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

ीद_सुखदेव

Want your organization to be the top-listed Government Service in New Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


AB 97, Shahjahan Road
New Delhi
110001