Nirsa Exclusive
सच बोलने का जूनून
खुशरी पंचायत के टोपाटांड़ में विधायक ने फीता काटकर किया हरि मंदिर का उद्घाटन Nirsa Exclusive सहायता. एक अच्छी सोच Dhanbad Flash Back Nirsa Jharkhand India
16/05/2026
जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी और दाम बढ़ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील। अफवाहों के कारण कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सामान्य व्यवस्था प्रभावित हुई। जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। स्थिति की समीक्षा के लिए धनबाद समाहरणालय में सभी तेल कंपनियों के साथ बैठक आयोजित की गयी जिसके पश्चात यह पता चला कि पेट्रोल -डीजल की कोई कमी नहीं है इसलिए आम जन मानस अफवाहों पर ध्यान न दें
Office of Chief Minister, Jharkhand
शुक्रवार की सुबह निरसा स्थित ECL प्रबंधन की टीम CISF जवानों के साथ निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापापुर-2 पहुंची थी। टीम का मकसद दुर्गा मंदिर के आसपास बने जर्जर क्वार्टर को ध्वस्त करना था। लेकिन सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, खासकर महिलाएं, बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और प्रबंधन की कार्रवाई का विरोध करने लगे ।स्थानीय लोगो का कहना था कि हम वर्षों से यहां रह रहे हैं। बिना पुनर्वास और नोटिस के क्वार्टर तोड़ना गलत है। मंदिर की वजह से यह आस्था का केंद्र है। पहले हमारे रहने की व्यवस्था करो मौके पर मौजूद ECL के अभिकर्ता ने कहा, "यह ECL की जमीन है। ऊपरी आदेशानुसार अतिक्रमण और जर्जर क्वार्टर हटाने ही पड़ेंगे। सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी है।करीब 2 घंटे तक चले गतिरोध के बाद प्रबंधन और CISF की टीम को वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि बिना बातचीत और पुनर्वास के दोबारा कार्रवाई हुई तो उग्र आंदोलन होगा। क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
बंम फेंके जाने की घटना से अफरातफरी जांच में पहुंची पुलिस
धनबाद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सरायढेला थाना क्षेत्र का है, जहां प्रेमसन होंडा सर्विस सेंटर के समीप स्थित व्यवसायी सुरेन्द्र अग्रवाल के आवास को अपराधियों ने बम फैक कर दहसत फैलाने की कोशिश की ।देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा घर पर बम फेंके जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि फेंका गया बम फटा नहीं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा बम को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2010 में भी सुरेन्द्र अग्रवाल के आवास पर डकैती की बड़ी घटना हुई थी। अब एक बार फिर अपराधियों द्वारा बम फेंके जाने की घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि सरायढेला थाना क्षेत्र की मुख्य सड़क किनारे इस तरह की घटना को अंजाम देना कहीं न कहीं अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, समाजसेवी हरहर आर्य का हल्ला बोल Nirsa Exclusive सहायता. एक अच्छी सोच Dhanbad Flash Back Nirsa Nirsa Ki Hakikat D C Dhanbad
चिरकुंडा-बराकर पुल पर बिना बेरिकेटिंग के कभी भी हों सकता है हादसा.....आज काफी अंदर तक प्रवेश कर गया भारी वाहन वाहनों की लगी लंबी कतार आखिर जिम्मेवार कौन? NNirsa Exclusivexclusive
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Nirsa
828205