Atul
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Atul, Sports, Noida Sector 31.
28/11/2025
कैथल जिले के गांव बात्ता के 80 वर्षीय बुजुर्ग का 15 हजार फीट की ऊंचाई से स्काइडाइविंग करते हुए का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। साहस और मुस्कान से भरी इस क्लिप ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है।
80 वर्षीय बुजुर्ग ने ये साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। उन्होंने 15 हजार फीट की ऊंचाई से स्काइडाइविंग करके सबको चौंका दिया है। ये पूरा पल कैमरे में कैद हुआ है और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गया है। वीडियो की शुरुआत में उनके पोते अंकित अपने दादा से पूछते हैं - क्या आपको डर लग रहा है? बुजुर्ग मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “मैं हरियाणा का हूं, मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता.”
जैसे ही वीडियो में दादा विमान से कूदते हैं, उनके चेहरे पर सिर्फ खुशी, मुस्कान और उत्साह दिखाई देता है। ये दृश्य इतना मासूम और दिल छू लेने वाला था कि इंस्टाग्राम पर लोग इसे भर-भरकर प्यार देने लगे हैं। ये क्लिप इंस्टाग्राम पर 50 लाख से ज्यादा बार देखी जा चुकी है। इसे 5 लाख से अधिक लाइक और 4,000 से ज्यादा कमेंट मिले हैं। हर कोई इस उम्रदराज शख्स की हिम्मत और जज्बे की तारीफ कर रहा है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
Noida Sector 31
28/11/2025
26/11/2025