UPlive24.com

UPlive24.com

Share

देश सर्वोपरी

04/07/2026

आपको क्या लगता है जिन पर FIR हुई बाबा उनसे डर रहे है? बाबा जानते है असल चोर इस वक़्त बहुत ताकतवर है?

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक और बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, वे क्या हमें छोड़ देंगे? अक्सर भारी लोग निकल जाते हैं और छोटे फंस जाते हैं। राम मंदिर में दान पात्र से चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस घटना के बाद उनसे लगातार पूछा जा रहा है कि वह इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं? धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, यह बात चलाई गई कि बागेश्वर बाबा चुप हैं, कुछ नहीं बोल रहे। अब क्या ही बोलें? जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, वे हमें क्या खाक छोड़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि 'पर्ची' खोलकर नाम क्यों नहीं बताया। इस पर उन्होंने कहा, अगर हमने पर्ची खोलकर नाम बता दिया तो वे हमें ही निपटा देंगे। आज नहीं तो कल निपटा देंगे। फिर हम दूसरों के नाम ही नहीं बता पाएंगे। इसलिए चुप रहने में ही फायदा है। बता दें कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर में दान की चोरी करने वालों को महादंड देने की बात की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान के घर में ऐसे कृत्य करने वाले लोगों को महादंड मिलेगा। साथ ही कहा कि संत परंपरा से जुड़े लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी जानी चाहिए।

Want your business to be the top-listed Media Company in Noida Sector 31?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Noida Sector 31
201310

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm