Noida Updates

Noida Updates

Share

Noida Updates is an organisation and news company which provides you the latest updates of your locality NOIDA.

18/07/2022

सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट की खिड़की का शीशा काटकर बदमाशों ने पांच लाख की जूलरी चुरा ली। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोसाइटी में चार जुलाई को ऋषि गुप्ता ने किराए पर फ्लैट लिया और छह जुलाई को शादी के बाद पत्नी के साथ रहने लगे। 12 जुलाई को पत्नी प्रगति मायके चली गई। 15 जुलाई की शाम ऋषि ऑफिस से लौटे तो खिड़की का शीशा कटा हुआ था। उन्होंने जांच की तो अलमारी में रखा सोने का नेकलेस, दो कंगन, एक जोड़ी टॉप्स, अंगूठी, मांग टीका, चांदी की पायल और 2500 रुपये सहित अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, घरेलू सहायिका और सफाईकर्मी पर चोरी का शक जताया है। घर शिफ्ट करने के दौरान इन लोगों की सहायता ली गई थी।

18/07/2022

बाइक सवार मनचले ने सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के एक सेक्टर में सुबह की सैर पर निकली एक युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत की है।

सेक्टर निवासी युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह शनिवार सुबह लगभग सवा छह बजे पार्क में सुबह की सैर करने के लिये गई थी। पीड़िता पार्क सड़क पर दौड़ लगा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक काली स्कूटी सवार युवक वहां पर पहुंचा उसका पीछा करने लगा। इसके बाद मौका पाते ही स्कूटी सवार युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की और अभद्रता की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सेक्टर-113 थाना पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की तलाश में जुटी है।

18/07/2022

सेक्टर डेल्टा वन स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें निकलती देख आस-पड़ोस के मकानों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस बीच घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर डेल्टा वन सी ब्लॉक के एक मकान में युवक तीसरी मंजिल पर किराया पर रहता है। युवक शनिवार को कंपनी गया था। शाम के समय अचानक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। मकान से आग की लपटें निकलते देख पड़ोसियों में अफरातफरी मच गई। पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकल आए। इस बीच घटना की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Want your business to be the top-listed Media Company in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Ithum Building
Noida