Legal Reporter

Legal Reporter

Share

Legal Reporter focused on Supreme Court, Constitution, and justice delivery in India.

08/03/2026

सहमत हैं तो कमेंट करके अपनी बात जरुर बतायें

महिला दिवस के अवसर पर भारतीय समाज को यह समझना होगा कि महिलाओं की असली शक्ति समाज और देश की प्रगति में उनकी सकारात्मक भागीदारी से दिखाई देती है। जब महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, न्याय, व्यवसाय और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर योगदान देती हैं, तब देश की तरक्की और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन को नई दिशा मिलती है।

समाज को ऐसी सोच विकसित करनी होगी जहाँ महिला सशक्तिकरण का अर्थ पुरुषों के खिलाफ संघर्ष या मुक़दमेबाज़ी नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान और विकास की साझेदारी हो। पुरुष और महिलाएं जब एक-दूसरे के सहयोगी बनकर आगे बढ़ते हैं, तभी एक मजबूत, संतुलित और प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव होता है।
महिला दिवस हमें यही संदेश देता है कि नारी शक्ति को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाकर राष्ट्र निर्माण में उसकी भागीदारी को और मजबूत किया जाए।

Advocate Viplava Awasthi
Mob- +91-9318428656

02/03/2026

🔥 होलीका दहन एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎨

अधर्म पर धर्म की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पावन पर्व होलीका दहन हम सभी के जीवन से नकारात्मकता, अहंकार और अन्याय को समाप्त करे।

रंगों का यह पावन त्योहार होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।

मेरे प्रिय मित्रों, आदरणीय वरिष्ठजनों, तथा छोटे भाई-बहनों को इस पावन अवसर पर हृदय से शुभकामनाएँ।

रंगों की यह छटा आप सभी के जीवन को खुशियों से भर दे और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं न्याय की भावना को और सशक्त बनाए।

सादर,
Viplava Awasthi
Advocate & Editor, Legal Reporter

21/02/2026

सहमत हैं तो कमेंट जरुर करें

जिस दिन झूठे मुकदमे पर सज़ा होगी, उसी दिन मिलेगी असली आज़ादी! When false cases are filed without accountability, justice suffers.
The day police officers are punished for fabricated FIRs, lawyers are held responsible for knowingly pursuing false cases, and judges are answerable for injustice — that day India will witness real freedom in its justice system.

Justice must not only be delivered, it must be fair, fearless, and accountable.
True democracy stands on transparency and responsibility.

18/02/2026

अंतरराष्ट्रीय स्तर की एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा किए गये फर्जीवाडे ने न केवल देश का नाम डुबाया है बल्कि भारत की छवि को धूमिल किया है, सख़्त कार्यवाही हो

17/02/2026

“सबूत नहीं, सत्य के आधार पर हो न्याय?” स्वामी देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान | न्याय व्यवस्था पर सवाल । स्वामी देवकीनंदन ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि देश की अदालतों में न्याय केवल सबूत (Evidence) के आधार पर नहीं, बल्कि सत्य (Truth) के आधार पर होना चाहिए।

क्या वर्तमान न्याय व्यवस्था में ‘सत्य’ और ‘सबूत’ अलग-अलग हो सकते हैं?
क्या अदालतों में केवल तकनीकी आधार पर फैसले हो जाते हैं?
या फिर कानून की मजबूती ही सबूतों पर आधारित व्यवस्था में है?

इस बयान ने न्याय प्रणाली, साक्ष्य अधिनियम और न्यायिक प्रक्रिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।

आपकी क्या राय है — न्याय सबूत से तय हो या सत्य से?
कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।

17/02/2026

जब FIR ही संदिग्ध हो, तो न्याय कैसे संभव है?

FIR में किसी का नाम बढ़वाना, कटवाना, आरोपी बनाना या आरोपी सूची से हटवा देना —
यह कानून की प्रक्रिया नहीं, बल्कि सिस्टम में घुस चुके भ्रष्टाचार का खतरनाक रूप बनता जा रहा है।

रुपयों और दबाव के दम पर
• कभी निर्दोष को फँसा दिया जाता है
• कभी असली दोषी को बचा लिया जाता है

और फिर वही झूठ, वही लेन-देन और वही मनमानी अदालत तक पहुँचती है।

न्यायालय तथ्यों पर निर्णय देता है,
लेकिन यदि शुरुआत ही संदिग्ध हो —
तो न्याय की नींव कैसे मजबूत होगी?

FIR केवल एक कागज़ नहीं है,
यह न्याय प्रक्रिया की पहली सीढ़ी है।
अगर पहली सीढ़ी ही हिल जाए,
तो पूरी इमारत कैसे टिकेगी?

अब समय है —
FIR प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटल निगरानी की।

आपकी क्या राय है?
क्या FIR प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता है?

Contact Legal Reporter
+91-9318428656

15/02/2026

🕉️ महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 🕉️

देवों के देव महादेव की असीम कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
भोलेनाथ आपके सभी कष्टों का नाश करें और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।

🌿 इस महाशिवरात्रि पर आइए, हम सभी मिलकर प्रभु शिव से प्रार्थना करें कि हमारे देश और समाज में न्याय, सद्भाव और धर्म की स्थापना सुदृढ़ हो।

🔱 शिव मंत्र 🔱

🕉️ महामृत्युंजय मंत्र
“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

हर हर महादेव! 🙏🔱

Want your business to be the top-listed Media Company in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Noida

Opening Hours

Monday 10am - 9pm
Tuesday 10am - 9pm
Wednesday 10am - 9pm
Thursday 10am - 9pm
Friday 10am - 9pm
Saturday 10am - 9pm