Ignited Ember

Ignited Ember

Share

There is a spark in every individual. One need is to 'Ignite' it with proper 'Ember'. Ignite ~ Enhance/Increase. Ember ~ Education. Stay Ignited. Always.

Photos 04/07/2016

~ A cloudburst or 'बादल फटना' is an extreme amount of precipitation, sometimes accompanied by hail and thunder, that normally lasts no longer than a few minutes but is capable of creating flood conditions. A cloudburst can suddenly dump large amounts of water e.g. 25 mm of precipitation corresponds to 25000 metric tons/km². However, cloudbursts are infrequent as they occur only via orographic lift or occasionally when a warm air parcel mixes with cooler air, resulting in sudden condensation. At times, a large amount of runoff from higher elevations is mistakenly conflated with a cloudburst. The term "cloudburst" arose from the notion that clouds were akin to water-balloons and could burst, resulting in rapid precipitation; though this idea has since been disproven, the term remains in use.

उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन से 18 की मौत

उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 18 तक पहुंच गई है हालांकि 21 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। वहीं, उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री मुख्य राष्ट्रीाय राजमार्ग को उत्तरकाशी में साफ कर दिया गया है। यहां भूस्खलन के कारण रास्तार बंद हो गया था। अब दोनों तीर्थस्था‍नों के लिए यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि भूस्खलन के कारण चमोली-श्रीनगर राजमार्ग बाधित हुआ है। राहत व बचाव दल राजमार्ग को खोलने के लिए लगातार काम में जुटा हुआ है।

उत्तराखंड में आफत की बारिश और कई जगहों पर बादल फटने की घटनाओं के बाद हर जगह सिर्फ तबाही ही तबाही दिख रही है। लगातार हो रही बारिश, बादल फटने के बाद जमीन धंसने से कई इलाकों का बुरा हाल है। जगह-जगह रास्ते बंद हो गए हैं। मरने वालों के आंकडों में भी लगातार इजाफा हो रहा है जबकि कई लोग अब भी लापता हैं तो वहीं राहत और बचाव कार्य पूरे जोरों पर है। पिछले चार पांच दिनों से हो रही बारिश ने उत्तराखंड का बुरा हाल कर दिया है। पहाड़ों से मलबा गिरने से घर तबाह हो गए हैं। सड़के टूटने से यात्री परेशान हैं। लोग भी यहां-वहां फंसे हुए हैं। सबसे बुरा हाल पिथौरागढ़ जिले का है। बादल फटने और बारिश ने यहां कई गांवों को तबाह कर दिया है। लोगों के घर बर्बाद हो गए जिस वजह से लोग बाहर रहने को मजबूर हैं। रास्ता बंद होने की वजह से लोगों को खाने-पीने की परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा हैं। कई जगहों पर तो लोगों का सब कुछ तबाह हो गया। कुछ लोगों के परिवारों में कई सदस्यों की मौत हो गई और बच्चे अनाथ हो गए। वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनके अपने मलबे में दबे हैं।

अल्मोड़ा में भी बारिश के बाद बादल फटा है जिससे एनएच 87 बंद हो गया है। इन सबके बीच राहत और बचाव कार्य पूरे जोर शोर से जारी है। NDRF के साथ ही सेना और ITBP की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। सबसे पहले राजमार्गों और सडकों से मलबा हटाकर रास्ते खोलने का कांम चल रहा है। उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले मुख्या राष्ट्रीोय राजमार्ग को उत्तहरकाशी में साफ कर दिया गया है। यहां भूस्खरलन के कारण रास्तात बंद हो गया था। वहीं चमोली-श्रीनगर राजमार्ग बाधित है। चमोली जिले के हालात भी बदतर हो गए हैं। सड़कें जगह-जगह टूटी पड़ी हैं।

बारिश के बाद कुछ जगहों पर महामारी की आशंका भी बढ गई है। पिथौरागढ़ के बिस्तडी गांव में ऐसी ही आशंका से निपटने के लिए कोशिशें जारी है। लगातार बरसात और पिथौरागढ़ जिले में हुई बादल फटने की घटना के बाद से ही राज्य की शारदा समेत कई नदियां उफ़ान पर हैं। हरिद्वार में भी गंगा नदी उफान पर है और कई जगह खेतों में पानी भर गया है। राज्य में अगले कुछ दिन हालात सामान्य होने के आसार नहीं है। राज्य के तमाम जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड के बाद हिमाचल में भी बारिश का कहर बरपा है। चंबा के कुगती में बादल फट गया है जिसमें 30 श्रद्धालु फंस गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और गुजरात के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान है।

[History] Adi Shankaracharya & National Philosophy Day, Joytiba Phule's 125th Anniversary,... 21/06/2016

Polity, history, environment, diplomacy related current affairs relevant for exams

[History] Adi Shankaracharya & National Philosophy Day, Joytiba Phule's 125th Anniversary,... Adi Shankaracharya is associated with Maya Theory, Advaita Vedanata (Non-Dualism); & setting up four math (Monastery) at Shingeri,Puri,Dwaraka & Badrinath

Want your school to be the top-listed School/college in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Noida
201301