Samachar Plus UP

Samachar Plus UP

Share

Samachar Plus (A unit of ViaMedia Infotech) is a wake up call for all those who hide behind lies to

25/07/2022

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सोमवार भोर में लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी बस में पीछे से आई दूसरी बस जा टकराई। सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल हैं।

24/07/2022

यूपी में हर परिवार को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ दिलाने के लिए ‘परिवार कल्याण योजना’ के क्रियान्वयन की तैयारी तेज हो गई है। योजना के तहत प्रत्येक परिवार की आईडी (पहचान पत्र) बनाई जाएगी। भविष्य में सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ लेने और प्रमाण पत्र बनवाने में यह आईडी जरूरी होगी। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा योजना को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

20/07/2022

योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा है दरअसल जलशक्ति विभाग में तबादलों और हस्तिनापुर में अपने समर्थकों पर FIR लिखे जाने से राज्यमंत्री दिनेश खटीक नाराज हैं. वहीं जब खटीक से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद था। सूत्रों के मुताबिक, वह सरकार के सौ दिन पूरे होने के बाद भी कामकाज न मिलने से नाराज थे। इसी बीच लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी नाराज नजर आए और जितिन बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


A-110 , 3rd Floor , Sector/4
Noida
201301