ECMS India Pvt. Ltd.
Top-notch MEP consultants in India, founded by Mr. Sanjay Goel & Mr. Mayank Goyal in Jan 2011. Contact Now!
20/05/2026
आदरणीय विश्वगुरु... अवतार... नॉन-बायोलॉजिकल...हमारे मोदी जी... आपको हंसते हुए देखना सच में अच्छा लगता है जी... क्योंकि दर्शनशास्त्र कहता है कि शासक का चेहरा केवल उसका चेहरा नहीं होता, वह करोड़ों लोगों के मन का आईना भी बन जाता है... राजा मुस्कुराए तो प्रजा को लगता है कि शायद सब ठीक है...!!
बस मोदी जी... आपकी यह अलौकिक मुस्कान विदेशों के साथ साथ भारत की गलियों में भी दिखे तो और अच्छा है। हालांकि हो सकता है कि भारत की हवा अभी "विश्वगुरु स्तर" तक अपग्रेड नहीं हो पाई...पर मिट्टी तो हमारे देश की भी महान ही है...!
खैर, आप चिंता मत करिए। आपकी मुस्कान के लिए हम दिन-रात काम करेंगे, टैक्स भरेंगे, महंगाई से दो-दो हाथ करेंगे, ज़रूरत पड़ी तो सोना नहीं खरीदेंगे, तेल भी कम खरीदेंगे... मेलोडी...सॉरी...मम्मी कसम... बस आप ऐसे ही मुस्कुराते रहा करिए...!
और मोदी जी, पिछले हफ्ते जब आपने उस अत्यंत गंभीर चेहरे के साथ बताया कि देश पर बड़ा संकट आ सकता है... तब पहली बार समझ आया कि दुख भी संक्रामक होता है। पूरी रात रोते-रोते तकिया इतना भीग गया कि 5 बार निचोड़ना पड़ा... अगले दिन डॉक्टर ने ORS का घोल पिलाया, तब जाकर शरीर में आँसुओं की सप्लाई बहाल हुई...!
प्लीज़ मोदी जी... दुखी मत हुआ करिए... क्योंकि दर्शन यह भी कहता है कि जब राजा का चेहरा बुझने लगे, तो प्रजा अपने भविष्य की रोशनी टटोलने लगती है...
मेलोडी... ओह सॉरी...मम्मी कसम...! (कमबख्त पता नहीं क्यों ये मेलोडी जुबान से चिपक ही गई है)
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Address
Basement Floor, WP21/C282, C Block, Sector/71
Noida
201301
Opening Hours
| Monday | 9am - 6pm |
| Tuesday | 9am - 6pm |
| Wednesday | 9am - 6pm |
| Thursday | 9am - 6pm |
| Friday | 9am - 6pm |