Awadhesh Verma

Awadhesh Verma

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Awadhesh Verma, Public Figure, gudamba thana, Noida.

21/08/2025

दूर समुद्र में दो टापू एक अमेरिका और एक रूस के अधीन,जो सिर्फ 4.8 किमी दूर हैं लेकिन समय में 21 घंटे का फर्क है।
दुनिया में एक अनोखी जगह है जहाँ आप एक द्वीप पर खड़े होकर दूसरे द्वीप को देखकर कल या आज को देख सकते हैं।

ये दो द्वीप हैं Big Diomede, जो रूस का हिस्सा है और Little Diomede, जो अमेरिका का हिस्सा है।
इनके बीच की दूरी सिर्फ करीब 4.8 किलोमीटर है, लेकिन इनके बीच से इंटरनेशनल डेट लाइन गुजरती है। इसी वजह से इन दोनों में लगभग 21 घंटे का समय अंतर होता है।

मतलब अगर आप अमेरिका वाले द्वीप पर खड़े हैं, तो आप रूस वाले द्वीप की ओर देखकर "कल" को देख रहे होते हैं और अगर रूस वाले द्वीप पर खड़े हैं, तो आप "बीते हुए कल" को अपनी आँखों से देख सकते हैं।

सर्दियों में जब समुद्र जम जाता है, तो इन द्वीपों के बीच बर्फ की परत बन जाती है जिस पर चलकर एक से दूसरे द्वीप तक पहुँचना संभव हो सकता है।
हालांकि रूस वाला द्वीप एक सैन्य क्षेत्र है और वहाँ आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।

ये जगह हमें समय, दूरी और सीमाओं का अनोखा एहसास कराती है जहाँ कुछ ही किलोमीटर के फासले पर दो अलग-अलग देश, तारीख और समय मौजूद हैं।कुदरत के अनोखे नज़ारे #रूस

16/06/2025

#प्रेम, #विश्वासघात और #हत्या — एक #त्रिकोण जो रिश्तों को रसातल में ले जाता है।
पति-पत्नी और प्रेमी/प्रेमिका के त्रिकोण में जब भावनाएं नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं, तो कुछ लोग उस रिश्ते को खत्म करने का रास्ता कानूनी तलाक नहीं, बल्कि अपराध में खोजते हैं। वे भूल जाते हैं कि हत्या कोई समाधान नहीं, एक नई और भयावह समस्या की शुरुआत है — कानून, समाज और आत्मा तीनों से टकराव।
हैरानी की बात ये है कि ये लोग सोचते हैं कि वे बच जाएंगे, जबकि आज की जांच एजेंसियां, मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड, डीएनए, सीसीटीवी सब कुछ खोलकर रख देते हैं।
कहीं न कहीं पकड़े जाते हैं — और तब प्रेम भी मर जाता है, आज़ादी भी और भविष्य भी।
क्या इससे बेहतर नहीं कि आपसी सहमति से अलग होकर नया जीवन जिया जाए?
क्या कोई रिश्ता इतना जरूरी है कि उसकी कीमत किसी की जान हो?
जो प्रेम हत्या पर जाकर खत्म होता है, वह कभी प्रेम था ही नहीं — वो स्वार्थ, वासना और कुंठा का जहर था।
प्रेम में अगर आज़ादी नहीं, इज्ज़त नहीं, जीवन नहीं — तो वो प्रेम नहीं, पागलपन है।
#सोचिए #रिश्ता_या_हत्या

देव प्रकाश भामावत सर के फेसबुक पोस्ट से-:
Dev Prakash Bamanavat

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Noida?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Gudamba Thana
Noida
226021